Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Explainer: क्या है IRCTC घोटाला…जिसने लगाई लालू की वाट, बिहार के ‘चाणक्य’ निकाल पाएंगे इसकी काट?

Lalu Prasad Yadav IRCTC scam: बिहार में विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच IRCTC स्कैम मामले में आरोप तय होना लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के साथ-साथ महगठबंधन के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Oct 13, 2025 | 06:58 PM

संदर्भ चित्र (डिजाइन)

Follow Us
Close
Follow Us:

IRCTC Scam: IRCTC घोटाले ने लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए नई मुश्किलें पैदा कर दी हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव की गहमा-गहमी के बीच इस मामले में आरोप तय होना लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के साथ-साथ महगठबंधन के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है।

बता दें कि यह घोटाला उस समय का है जब लालू प्रसाद यादव 2004 से 2009 के बीच भारत के रेल मंत्री थे। यह मामला आईआरसीटीसी के तहत रांची और पुरी में स्थित दो होटलों, बीएनआर रांची और बीएनआर पुरी, के संचालन और रखरखाव के ठेके देने में कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है।

CBI के लालू & फैमिली पर आरोप

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि इन होटलों के ठेके सुजाता होटल्स प्राइवेट लिमिटेड नामक एक निजी कंपनी को अनुचित तरीके से दिए गए थे। सुजाता होटल्स को ठेका दिलाने के लिए निविदा प्रक्रिया में हेराफेरी की गई थी। बदले में, ज़मीन लालू परिवार से जुड़ी एक फर्जी कंपनी को बहुत कम कीमत पर दे दी गई।

रियायती दर पर जमीन अधिग्रहण

सीबीआई के अनुसार, रांची में रेडिसन होटल परियोजना के लिए आईआरसीटीसी ने रियायती दर पर रेलवे की जमीन का अधिग्रहण किया। ज़मीन का सर्किल रेट 32 करोड़ रुपये और बाजार मूल्य 94 करोड़ रुपये होने के बावजूद, जमीन केवल 65 लाख रुपये में हस्तांतरित की गई। आरोप है कि रेलवे में ठेकों और नियुक्तियों के बदले जमीन या संपत्ति ली गई। जिसे “लैंड फॉर जॉब्स” मॉडल के रूप में जाना जाता है।

लालू पर पूरी साजिश रचने का आरोप

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। लालू प्रसाद यादव मुख्य आरोपी हैं, उन पर पूरी साज़िश रचने का आरोप है। राबड़ी देवी पर जमीन सौदे में शामिल होने का आरोप है। तेजस्वी यादव पर पारिवारिक लाभ लेने का आरोप है। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेम चंद गुप्ता लालू के करीबी हैं, उनकी पत्नी सुजाता होटल्स की मालकिन हैं।

14 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए

इसमें आईआरसीटीसी के चार अधिकारी और सुजाता होटल्स के निदेशक भी आरोपी हैं। कुल 14 लोगों के खिलाफ आरोप तय किए गए हैं। कोर्ट ने कहा कि लालू यादव की जानकारी में साज़िश रची गई थी। अब मामला ट्रायल स्टेज में पहुंच गया है, जहां कोर्ट दोष और सजा पर फैसला सुनाएगा।

यह भी पढ़ें: अपना ही राइट हैंड काट रहे नीतीश, CM आवास की एंट्री पर लगाया बैन, दिल्ली वाले मंत्री को भी दी चेतावनी

काट खोज पाएंगे ‘बिहारी चाणक्य’?

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले ये मामला लालू परिवार और उनकी पार्टी RJD के खिलाफ एक बड़ा मुद्दा बन सकता है। विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि यह एक ऐसा हथियार है जिससे एनडीए बिहार में महागठबंधन को परास्त कर सकती है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि लालू इस ‘शस्त्र’ की क्या काट निकालते हैं।

What is irctc scam lalu prasad yadav corruption case explained understand full story nb explainer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 13, 2025 | 06:58 PM

Topics:  

  • Bihar Assembly Election 2025
  • Bihar Politics
  • CBI
  • IRCTC
  • Lalu Prasad Yadav
  • NB Explainer
  • Tejashwi Yadav

सम्बंधित ख़बरें

1

स्ट्राइक रेट का झुनझुना…गिरिराज ने ‘चिराग’ को दिया जोरदार झोंका, बिहार में मचा सिया हड़कंप

2

अपना ही राइट हैंड काट रहे नीतीश, CM आवास की एंट्री पर लगाया बैन, दिल्ली वाले मंत्री को भी दी चेतावनी

3

‘जब जरूरत थी तो गिड़गिड़ा रहे थे’, किस वादाखिलाफी से नाराज होकर BJP पर तीखा हमला कर गए ओपी राजभर?

4

क्या चिराग के मनमुताबिक सीट के लिए JDU-BJP देंगे कुर्बानी? सीट बंटवारे के बाद भी फंस गया पेंच!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.