Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Varanasi: रिश्वतखोरी के आरोप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार, फर्नीचर बिल पास कराने के बदले मांगी थी घूस

Varanasi Bribery Case: CBI ने बनारस रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रितेश अग्रवाल को फर्नीचर सप्लाई का बिल पास कराने के बदले 1.70 लाख रुपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

  • Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Updated On: Jul 24, 2026 | 03:10 PM

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Railway Official Arrested In Bribery Case: वाराणसी में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी CBI ने रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फर्नीचर सप्लाई का बिल पास करने के एवज में कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में अधिकारी को 1 लाख 70 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद कार्यालय और आवास पर भी छापेमारी की गई, जिससे रेलवे महकमे में हड़कंप मच गया।

फर्नीचर कारोबारी से बिल पास कराने के बदले मांगे 1.70 लाख

जानकारी के अनुसार, बनारस रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Senior DCM) रितेश अग्रवाल पर आरोप है कि उन्होंने एक फर्नीचर कारोबारी से बिल पास कराने के बदले 1.70 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। कारोबारी ने इसकी शिकायत CBI से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और अधिकारी को कथित रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

CBI ने अधिकारी के कार्यालय और आवास पर ली तलाशी

कार्रवाई के बाद CBI ने अधिकारी के कार्यालय और आवास पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बैंक खातों, वित्तीय दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच की गई। जांच एजेंसी ने विभाग के कुछ कर्मचारियों से भी पूछताछ की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

वाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी

भारतीय रेलवे की नई पहल: टिकट जांच के दौरान बॉडी वॉर्न कैमरा पहनेंगे टीटीई, विवादों और शिकायतों पर लगेगी लगाम

Sawan 2026: वाराणसी में हाई अलर्ट, कांवड़ यात्रा पर CCTV से 24 घंटे निगरानी, इस भेष में तैनात रहेगी पुलिस

कोंकण रेलवे पर 5 घंटे का रहेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक, मडगांव स्टेशन पर 24 जुलाई को 3 प्लेटफॉर्म रहेगें बंद

यह भी पढ़ें- वाराणसी बना क्लीन वॉटर ट्रांसपोर्ट का मॉडल; नमो घाट पर महापौर ने पांच इलेक्ट्रिक नौकाओं को दिखाई हरी झंडी

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही बनारस रेल मंडल में हलचल मच गई। CBI अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं रिश्वतखोरी का यह मामला किसी बड़े नेटवर्क या अन्य अनियमितताओं से तो जुड़ा नहीं है। फिलहाल गिरफ्तार अधिकारी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वाराणसी में CBI की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। अब जांच एजेंसी इस पूरे मामले की तह तक पहुंचने और इससे जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।

Cbi catches senior railway officer red handed bribery case varanasi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 03:10 PM

Topics:  

  • Bribe News
  • CBI
  • Indian Railway News
  • Varanasi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.