-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- What Impact Will The Coup In Bangladesh Have On India
बांग्लादेश में तख्तापलट का भारत पर क्या पड़ेगा असर? नई सरकार से तालमेल बनाना होगा नया चैलेंज
- Written By: शुभम सोनडवले
भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में आरक्षण मुद्दे पर भड़की हिंसा के बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं। गुस्साई भीड़ ने प्रधानमंत्री आवास धावा बोल दिया है। जबकि पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और वह देश छोड़कर चली गईं है। वहीं, सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने देश की जिम्मेदारी संभालने की घोषणा कर दी है। ऐसे में इसका भारत और बांग्लादेश के रिश्तों पर भी पड़ने की संभावना है।

बांग्लादेश में तख्तापलट (फोटो: ANI/PTI)
नई दिल्ली. भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश में आरक्षण मुद्दे पर भड़की हिंसा के बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं। गुस्साई भीड़ ने प्रधानमंत्री आवास धावा बोल दिया है। जबकि पीएम शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है और वह देश छोड़कर चली गईं है। वहीं, सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमां ने देश की जिम्मेदारी संभालने की घोषणा कर दी है। ऐसे में इसका भारत और बांग्लादेश के रिश्तों पर भी पड़ने की संभावना है।
बांग्लादेश-भारत का एक महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार है। बांग्लादेश की सीमाएं तीन तरफ से भारत से घिरी हैं। व्यापार और सुरक्षा के मद्देनजर बांग्लादेश में हालत अच्छे होने जरुरी है। क्योंकि चीन बांग्लादेश के घटनाक्रम पर चीन भी नजरें गड़ाए बैठा है। विस्तारवादी सोच के चलते चीन भारत को घेरने के लिए बांग्लादेश का इस्तेमाल कर सकता है। इसके अलावा बांग्लादेश में सुरक्षा स्थिति बिगड़ गई है। जिसके कारण भारत में अवैध प्रवासियों की संख्या बढ़ सकती है।
व्यापार के दृष्टि से देखा जाए तो बांग्लादेश में मौजूदा परिस्थिति के चलते आर्थिक संबंध प्रभावित हो सकते हैं, जिससे भारतीय कंपनियों और निवेशकों को नुकसान हो सकता है। भारत ने बांग्लादेश में भारी निवेश किया है। वहीं, चीन भी पिछले पांच वर्षों में निवेश किया है। बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट चीन का एक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। वह बांग्लादेश से व्यापार बढ़ाने की कोशिश में है। विशेषज्ञों की माने तो बांग्लादेश में चीन के बीच बढ़ते व्यापार के चलते भारत को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, अब बांग्लादेश के सैन्य शासक भारत से व्यापार को कितना बढ़ावा देता है यह आने वाला समय ही बता पाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Trump G2 Formula: क्या अमेरिका और चीन की नई दोस्ती भारत और क्वाड के लिए है एक बड़ा खतरा?
Ram Statue Controversy: बांग्लादेश में राम की मूर्ति के निर्माण पर रोक से बड़ा बवाल, तस्लीमा नसरीन भी भड़कीं
चीन और जापान में भूकंप के जोरदार झटके, कई लोगों के मौत की आशंका, देखें खौफनाक VIDEO
भारत और बांग्लादेश के बीच कई बिलियन डॉलर का ट्रेड होता है। संयुक्त राष्ट्र के COMTRADE डेटाबेस की मानें तो साल 2023 में भारत से बांग्लादेश में 11.25 बिलियन डॉलर, 2022 में 13.8 बिलियन डॉलर, 2021 में 14.1 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट हुआ था।
साल 2023 में भारत से बांग्लादेश में खनिज ईंधन, तेल, डिस्टिलेशन प्रोडक्ट का कुल निर्यात करीब 2.19 बिलियन डॉलर हुआ था। वहीं अगर अन्य एक्सपोर्ट्स की बात करें तो कपास 2.18 बिलियन डॉलर, अवशेष, खाद्य उद्योग के अपशिष्ट, पशु चारा 733.42 मिलियन डॉलर, रेलवे, ट्रामवे और अन्य वाहन 593.97 मिलियन डॉलर, मशीनरी, परमाणु रिएक्टर, बॉयलर 552.41 मिलियन डॉलर का निर्यात किया गया है।
इसके इतर खाने योग्य सब्जियां और कुछ जड़ें और कंद 464.31 मिलियन डॉलर, चीनी और चीनी कन्फेक्शनरी 391.60 मिलियन डॉलर के साथ साथ कार्बनिक रसायन 369.71 मिलियन डॉलर, कॉफी, चाय, मेट और मसाले 293.73 मिलियन डॉलर, लोहा और इस्पात लगभग 287.42 मिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट हुआ है।
What impact will the coup in bangladesh have on india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि
Jun 19, 2026 | 09:14 AMWomen’s World Cup: टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, इस RCB स्पिनर की हुई एंट्री
Jun 19, 2026 | 09:09 AMमानसून से पहले अलर्ट: बस ऑपरेटरों को आरटीओ की सख्त हिदायत, पानी भरे पुल-पुलियों से नहीं गुजरें वाहन
Jun 19, 2026 | 09:03 AMगोंदिया में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने सौंपा ज्ञापन, कहा- महंगाई के नया रिकॉर्ड बना रही BJP
Jun 19, 2026 | 08:59 AMHaunted 3D Day 7: ‘हॉन्टेड 3D’ का धमाल जारी, 7वें दिन कमाई से सबको चौंकाया, पहले हफ्ते में बटोरे इतने करोड़
Jun 19, 2026 | 08:53 AMMeloni Daughter Viral Video: G7 समिट में छाईं इटली PM जॉर्जिया मेलोनी की बेटी, मासूमियत ने जीता दिल
Jun 19, 2026 | 08:53 AME20 के बाद अब E100 की बारी! क्या भारत अपना रहा है ब्राजील का एथेनॉल मॉडल? जानें यह कैसे काम करता है
Jun 19, 2026 | 08:53 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM













