नेपाल की तरह ही बंगाल में भी बहेगा ‘खून’? BJP नेता के विवादित बयान पर मचा घमासान; अपील पर भड़की TMC
West Bengal के BJP नेता ने TMC की ममता सरकार पर हमला बोलते हुए राज्य के युवाओं से पड़ोसी देश Nepal से सबक लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिना खून बहाए भ्रष्ट शासन को खत्म नहीं किया जा सकता।
- Written By: सौरभ शर्मा
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह की अपील (फोटो- सोशल मीडिया)
Bengal BJP Leader Arjun Singh Statement: पश्चिम-बंगाल की राजनीति में एक बार फिर माहौल गरमाया हुआ है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद अर्जुन सिंह के एक बयान ने राज्य में सियासी भूचाल ला दिया है। उन्होंने बंगाल के युवाओं से पड़ोसी देश नेपाल के आंदोलन से सबक लेने की अपील करते हुए कह दिया कि ‘बिना खून बहाए, भ्रष्ट शासन का खात्मा नहीं हो सकता’। इस बयान के बाद सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अर्जुन सिंह पर हिंसा भड़काने और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।
यह विवाद तब शुरू हुआ जब अर्जुन सिंह गुरुवार को मीडिया से नेपाल के राजनीतिक संकट पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए बंगाल में भी एक बड़े जनांदोलन की जरूरत बताई। उन्होंने कहा, “बंगाल के युवा राज्य की इस भ्रष्ट सरकार से कब निपटेंगे? हम इंतजार कर रहे हैं।” उन्होंने आगे यह भी कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से यह नहीं मानते कि महात्मा गांधी ने सिर्फ गीत गाकर देश को आजादी दिलाई, जिसने इस विवाद को और हवा दे दी है।
नेपाल से सबक लें बंगाल के युवा
अर्जुन सिंह ने युवाओं से सीधे तौर पर अपील करते हुए कहा, “बेरोजगार युवाओं को नेपाल से सीख लेनी चाहिए। वहां 18 से 30 साल के युवाओं ने अपनी ताकत दिखाई है। बंगाल में भी इसकी जरूरत है।” उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए कहा, “जिस दिन बंगाल के युवा जागेंगे, हम जैसे लोग आगे बढ़कर उनका नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।” उनकी इस अपील को टीएमसी राज्य में अशांति फैलाने की साजिश के तौर पर देख रही है।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल जीप हादसे में मृतकों की बढ़ी संख्या, 20 लोगों की हुई मौत; बैसाख पूर्णिमा मनाने जा रहे थे श्रद्धालु
मैंने CCTV देखा…भवानीपुर स्ट्रॉन्ग रूम से निकलकर बोली ममता बनर्जी, कहा- गड़बड़ी नहीं होने देंगे; भड़की BJP
बैलेट बॉक्स को लेकर कोलकाता में बवाल, स्ट्रॉन्म रूम के बाहर पहुंची सीएम ममता; धरने पर बैठे TMC कार्यकर्ता
नेपाल में भीषण सड़क हादसा: 700 मीटर गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी जीप, 17 लोगों की मौत
यह भी पढ़ें: नोटबंदी से लेकर पैर धुलवाने की रील…PM की मां के AI वीडियो से भूचाल, BJP बोली- सारी हदें पार कर दीं
TMC का पलटवार, FIR की चेतावनी
भाजपा नेता के इस बयान पर बैरकपुर से टीएमसी सांसद पार्थ भौमिक ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अर्जुन सिंह पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए राज्य भर के थानों में उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने की चेतावनी दी है। भौमिक ने कहा, “जब अनपढ़ बोलते हैं, तो ऐसे ही बोलते हैं। नेपाल एक देश है और पश्चिम बंगाल एक राज्य है। वह (सिंह) भारत के युवाओं को भारत सरकार के खिलाफ ऐसा करने के लिए कह रहे हैं।” वहीं, अर्जुन सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि वह ऐसी धमकियों और पुलिस केस से नहीं डरते और अपने रुख पर कायम रहेंगे।
