- Hindi News »
- India »
- West Bengal Assembly Speaker 4 Bjp Mla Suspended Clash Tmc Kolkata Politics
बंगाल विधानसभा में बवाल, 4 BJP विधायक निलंबित; मारपीट के आरोप से गरमाई सियासत
- Written By: सौरभ शर्मा
सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा में हंगामे के चलते अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने भाजपा के शंकर घोष समेत चार विधायकों को आदेश न मानने और कागज फाड़ने के आरोप में सदन से निलंबित कर दिया।

पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी (फोटो- सोशल मीडिया)
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा सोमवार को तब राजनीतिक अखाड़ा बन गई, जब भाजपा विधायकों और सत्ताधारी टीएमसी के बीच तीखा टकराव हुआ। अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष समेत चार विधायकों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। इन पर अध्यक्ष के आदेश की अवहेलना, माइक तोड़ने और कागज फाड़ने जैसे आरोप लगे हैं। वहीं, भाजपा ने सुरक्षा कर्मियों पर विधायकों से मारपीट का आरोप लगाया है।
विवाद की शुरुआत उस वक्त हुई जब भाजपा ने मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य के भाषण में बार-बार हस्तक्षेप किया। भाजपा विधायक अशोक लाहिरी की टिप्पणियां कार्यवाही से हटाए जाने से नाराज भाजपा सदस्य पहले से ही आक्रोश में थे। जैसे ही अध्यक्ष ने उन्हें बैठने का निर्देश दिया, वे और उग्र हो गए। इस पर अध्यक्ष ने चार विधायकों शंकर घोष, अग्निमित्रा पॉल, दीपक बर्मन और मनोज उरांव को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया।
नोकझोंक और वॉकआउट से गरमाया माहौल
सदन से बाहर जाते समय अग्निमित्रा पॉल और टीएमसी विधायक असीमा पात्रा के बीच तीखी बहस भी हुई। टकराव को बढ़ने से पहले सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद सभी भाजपा विधायकों ने 20 मिनट तक विरोध जताया और फिर सदन से वॉकआउट कर गए। विपक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों के साथ धक्का-मुक्की हुई और शंकर घोष का चश्मा टूट गया।
सम्बंधित ख़बरें
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
ममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश कमिटी का ऐलान, 38 नेताओं में 14 उपाध्यक्ष, कई पूर्व विधायकों को मिली जगह
विपक्षी नेता का हमला, अध्यक्ष का जवाब
विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, “हमारे विधायकों से धक्का-मुक्की और मारपीट हुई है। विधानसभा को TMC का अड्डा बना दिया गया है।” उन्होंने घोषणा की कि आगामी शीतकालीन सत्र में अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: ‘PM मोदी की वैश्विक सक्रियता भारत की ताकत’: शशि थरूर ने फिर की मोदी की विदेश नीति की सराहना
उधर, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने जवाब में कहा कि हंगामे के दौरान 14 सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नुकसान की भरपाई संबंधित विधायकों की सैलरी से की जाएगी। अध्यक्ष ने घटना को लोकतंत्र के लिए शर्मनाक बताया और जांच के आदेश दिए हैं। बता दें इस घटना से पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। जहां एक ओर अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया है, वहीं भाजपा इसे लोकतंत्र की आवाज को दबाने की साजिश बता रही है। दोनों पक्षों के बीच तनातनी ने राज्य की राजनीति को एक बार फिर नए मोड़ पर ला खड़ा किया है।
West bengal assembly speaker 4 bjp mla suspended clash tmc kolkata politics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
May 30, 2026 | 06:17 PMWeekly Horoscope 31 May to 06 June 2026: गुरु का बड़ा राशि परिवर्तन, जानें सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल
May 30, 2026 | 06:12 PM‘बहुत साफ और शानदार है’, हैदराबाद मेट्रो में सफर कर ब्रिटिश व्लॉगर हुआ इंप्रेस, वीडियो वायरल
May 30, 2026 | 06:09 PMइंजन ऑयल नकली निकला तो खाते से उड़ गए पैसे, इन 3 तरीकों से तुरंत करें पहचान
May 30, 2026 | 06:07 PM20 लाख के लोन के लिए बेटे ने जिंदा पिता को कागजों में मरा दिखाया, खुद के अंतिम संस्कार की भी बनवाई फर्जी रसीद
May 30, 2026 | 06:06 PMमराठा Vs ओबीसी: मनोज जरांगे के अनशन पर लक्ष्मण हाके का पलटवार, कहा- हक छीना तो करेंगे महाआंदोलन
May 30, 2026 | 06:03 PMIndore News: फेसबुक पर भाई बनकर ठगा, सोना भेजने का झांसा देकर महिला से ठगे 12.50 लाख रुपए
May 30, 2026 | 05:47 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM












