- Hindi News »
- India »
- Tharoor Praises Again Pm Modi Global Diplomacy Operation Sindoor
‘PM मोदी की वैश्विक सक्रियता भारत की ताकत’: शशि थरूर ने फिर की मोदी की विदेश नीति की सराहना
- Written By: सौरभ शर्मा
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पीएम मोदी की विदेश नीति की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मोदी की ऊर्जा और संवाद क्षमता भारत की ताकत है,उनका यह रुख भारत की कूटनीतिक दिशा को समर्थन देता है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति की तारीफ करते नजर आए हैं। उन्होंने एक लेख में पीएम मोदी की वैश्विक सक्रियता को भारत की प्रमुख संपत्ति बताते हुए कहा कि उनकी ऊर्जा और संवाद की इच्छाशक्ति ने भारत की कूटनीतिक स्थिति को और मजबूत किया है। यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार की विदेश नीति की आलोचना करती रही है।
थरूर ने कहा कि हालिया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत की वैश्विक पहलें राष्ट्रीय एकजुटता और प्रभावी संप्रेषण का उदाहरण हैं। उन्होंने जोर दिया कि भारत की वैश्विक छवि को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री की सक्रियता और विदेश मंत्रालय की रणनीति को राजनीतिक मतभेदों से ऊपर रखा जाना चाहिए।
बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल और वैश्विक समर्थन
शशि थरूर ने अपने लेख में बताया कि उन्होंने सात सदस्यीय बहुदलीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया, जिसने गयाना, पनामा, कोलंबिया, ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि इन यात्राओं का उद्देश्य था दुनिया को यह बताना कि भारत का आतंकी ठिकानों पर हमला आत्मरक्षा में किया गया कदम था, न कि किसी देश पर युद्ध।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस प्रवक्ता मिथुन अहिरवार ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, पूछा- 2 वोटर आईडी कैसे बनीं, जांच की मांग
प्राजक्त तनपुरे ने थामा भाजपा का दामन, शरद पवार की NCP को लगा बड़ा झटका
‘वंदे मातरम’ विवाद पर शिवसेना का कांग्रेस पर हमला, कृष्णा हेगड़े बोले- राष्ट्रीय गीत पर विवाद उचित नहीं
MP Rajya Sabha Election: कांग्रेस आलाकमान का ‘ऑपरेशन अलर्ट’, कमलनाथ-सिंघार के बाद अरुण यादव दिल्ली तलब
थरूर ने कहा, हमारी एकजुटता ने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया कि आतंकवाद के खिलाफ भारत एक स्वर में बोलता है। उन्होंने दावा किया कि भारत की कूटनीतिक रणनीति ने कोलंबिया जैसे देश का रुख बदलवा दिया, जिसने शुरू में पाकिस्तान में नागरिक मौतों पर संवेदना जताई थी, लेकिन बाद में भारत के आत्मरक्षा अधिकार का समर्थन किया।
अमेरिकी अधिकारियों ने भी भारत के दृष्टिकोण को सराहा
थरूर ने यह भी बताया कि अमेरिका में पाकिस्तानी लॉबी के सक्रिय होने के बावजूद, भारतीय प्रतिनिधिमंडल को समर्थन मिला। अमेरिकी अधिकारियों ने भारत के इस दृष्टिकोण का समर्थन किया कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें: ईरान-इजराइल तनाव से भारत की ईंधन आपूर्ति पर कोई असर नहीं, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिलाया भरोसा
उन्होंने लिखा, हमने हर मंच पर यह स्पष्ट किया कि भारत का सैन्य कदम आतंकवादियों पर केंद्रित था। यह एक नैतिक और संयमित प्रतिक्रिया थी, जिसमें नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचा गया।
Tharoor praises again pm modi global diplomacy operation sindoor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में Jacqueline Fernandez को झटका, कोर्ट ने आरोप तय करने के दिए निर्देश
May 30, 2026 | 06:58 PM‘चंदा दो या मंत्री पद छोड़ो!’ पार्थ पवार के अल्टीमेटम से NCP में हड़कंप, महाराष्ट्र में सियासी बवाल
May 30, 2026 | 06:56 PMTeam India में सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे वैभव सूर्यवंशी! BCCI की बड़े टूर्नामेंट के लिए तैयारी हुई शुरू
May 30, 2026 | 06:52 PMBlue Moon: 31 मई को आकाश में दिखेगा दुर्लभ Blue Moon, सिंह राशि समेत 4 राशि के जातकों के बल्ले-बल्ले
May 30, 2026 | 06:44 PMप्यार से बुलाया, फिर जाल में फंसा लिया! ‘डोगेश भाई’ का वीडियो देख हंस-हंसकर लोटपोट हुए लोग
May 30, 2026 | 06:39 PMऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए सेना तैयार! आर्मी चीफ द्विवेदी की दोटूक, थिएटराइजेशन रिपोर्ट रक्षा मंत्री को सौंपी
May 30, 2026 | 06:32 PMभोजशाला की माँ वाग्देवी प्रतिमा को भारत लाने की कवायद तेज, मूर्ति वापस लाने के लिए धार सांसद ने लिखा पत्र
May 30, 2026 | 06:31 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














