मौसम का हाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में तेज हवाओं का रुख बदल गया है, जिसके कारण गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। शहर का जो तापमान रात के समय 15 डिग्री सेल्सियल रहा करता था, तो अब वहीं रात के समय भी तापमान बढ़ने लगा है। गौरतलब है कि, दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों को गर्मी के आंशिक रुप में राहत मिली थी, लेकिन शुक्रवार से हवाओं की तेज रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है। आईएमडी के अनुसार, देश में आज से गर्मी बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है।
मौसम विभाग के अनुसार, 21 मार्च को आसमान साफ रहने की आशंका जतायी जा रही है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। साथ ही हवा की रफ्तार भी धीमी रहने वाली है। इसके बाद 22 से 26 मार्च तक भी आसमान साफ रह सकता है। लोग तेज और चटख धूप के कारण परेशान नजर आ सकते हैं। जिसका सीधा असर ऐसा रहेगा कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। हालांकि न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री के बीच रह सकता है। आईएमडी के अनुसार, 26 मार्च तक दिल्ली का अधिकतम तापमान बढ़कर 36 और न्यूनतम तपमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।
आईएमडी के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री रहा था। यह सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा रहा था। वहीं न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहा था। यह सामान्य से 1.5 डिग्री कम रहा था। हवा में नमी का लेवल 16 से 89 प्रतिशत रहा।
प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, पिछले 3 दिनों के दौरान दिल्ली के तापमान में 4 डिग्री की बढ़त हुई है। ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण हो रहा है। मार्च महीने के आखिर तक तापमान में तेजी से बढ़ोतरी का अनुमान है। अगले कुछ दिनों के दौरान बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली में गुरुवार को सुबह 6 बजे एयर क्वालिटी ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज किया गया। 0 से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।