मौसम का यू-टर्न: उत्तर में बारिश पर ब्रेक तो दक्षिण में बरसेंगे बादल, जानें आज का पूरा हाल
Weather News: देशभर में मौसम इस समय अपने अलग अंदाज में अटखेलियां दिखा है। दिल्ली-NCR व यूपी में बारिश में बाद के प्रकृति ने अपनी सुंदरता का भी एहसास कराया। वहीं साउथ में इस समय मौसम ने अंगड़ाई ली है।
- Written By: सौरभ शर्मा
मौसम का यू-टर्न: उत्तर में बारिश पर ब्रेक, दक्षिण में बरसेंगे बादल (कॉन्सेप्ट फोटो- सोशल मीडिया)
Today’s Weather Update: देश के मौसम ने अजब करवट ली है। दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के राज्यों में 24 घंटे की बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन अब यहां बारिश का दौर थमने वाला है। वहीं दूसरी ओर, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले 5-6 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान ‘शक्ति’ भी कमजोर होकर अवदाब में बदल गया है, जिससे बड़ा खतरा टल गया है।
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों तक मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, तो वहीं उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी ने ठंड का एहसास करा दिया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। खराब मौसम के कारण रोकी गई वैष्णो देवी की यात्रा भी बुधवार से फिर शुरू हो जाएगी। राजस्थान में भी 8 अक्टूबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
यूपी-बिहार में अब आगे क्या?
उत्तर प्रदेश में बारिश का सिलसिला अब थम जाएगा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो सकती है। लखनऊ में आज मौसम सामान्य रहेगा और तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा। हालांकि, प्रदेश में 12 अक्टूबर तक गर्मी थोड़ा बढ़ सकती है। वहीं बिहार में 8 अक्टूबर को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश का इंतजार लंबा, मानसून की रफ्तार थमी, नासिक में फिर 40°C पार कर सकता है पारा
नागपुर में अभी और सताएगी चुभती गर्मी; मौसम विभाग बोला- 8 जून को नहीं, अब 10-11 को होगी राहत की बौछार
Aaj Ka Mausam: इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार; जानें अपने शहर का हाल
महाराष्ट्र में 48 घंटे में मानसून की दस्तक: विदर्भ-पश्चिम महाराष्ट्र में येलो अलर्ट, 11 जून तक झमाझम बारिश
यह भी पढ़ें: जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG ट्रक और टैंकर की टक्कर, एक के बाद एक कई धमाके; 1 जिंदा जला
दक्षिण और मध्य भारत में अलर्ट
जहां उत्तर भारत में मौसम साफ हो रहा है, वहीं दक्षिण के राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और रायलसीमा में अगले कुछ दिनों तक कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के विदर्भ में भी 8 अक्टूबर को बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए मछुआरों को 8 अक्टूबर तक अरब सागर और केरल-कर्नाटक तटों पर न जाने की सलाह दी गई है।
