Kalyan Dombivli में मौसम के दो रंग, सुबह ठंड, दोपहर में गर्मी से बढ़ी परेशानी
Maharashtra Weather News: कल्याण-डोंबिवली में सुबह-रात ठंड और दोपहर में गर्माहट से मौसम के दो मिजाज दिख रहे हैं। IMD ने आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ने के संकेत दिए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Thane Weather Update News: ठाणे, कल्याण और डोंबिवली में इन दिनों मौसम एक साथ दो मिजाज दिखा रहा है। सुबह और रात में ठिठुरन बढ़ रही है, तो दोपहर होते-होते हल्की गर्माहट महसूस हो रही है।
भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए संकेत दिए हैं कि अगले कुछ दिनों में ठंड और तेज हो सकती है। बादलों की आवाजाही के बाद हवा में नमी कम हुई है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ गया है।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिन-रात के तापमान में तेज अंतर ही इस बदलते मिजाज की सबसे बड़ी वजह है। यही उतार-चढ़ाव स्वास्थ्य पर भी असर डाल सकता है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री अधिकतम तापमान 34 डिग्री पाया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में हीटवेव का तांडव: पुणे समेत इन जिलों में रेड अलर्ट, जानें कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत
KDMC Officials पर कोर्ट सख्त, पुनर्वसन मामले में आयुक्त समेत 7 पर जमानती वारंट
भंडारा में भीषण गर्मी में बढ़ा रक्त संकट, जिला अस्पताल में बचा मात्र 167 यूनिट स्टॉक, रक्तदान की अपील तेज
Pune RMC Plants पर कार्रवाई से निर्माण क्षेत्र चिंतित, CREDAI ने नीति की मांग उठाई
कल्याण तालुका में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज
कल्याण तालुका में 10 जनवरी को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का अब तक का निचला स्तर माना जा रहा है, दिन में धूप निकलने से अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
मौसम साफ रहेगा और बारिश की कोई आशंका नहीं जताई गई है। डोंबिवली में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। हवा की गति में हल्का बदलाव हो सकता है।
ये भी पढ़ें :- Navi Mumbai राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर, किशोर पाटकर बोले- नाईक की वजह से नवी मुंबई को मेट्रो नहीं
सुबह-शाम ठंड का असर रहेगा, जबकि दोपहर में हल्की गर्मी नागरिकों को महसूस होगी। कल्याण-डोंबिवली के ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड के साथ हल्का कोहरा छाने की संभावना है। यहां न्यूनतम तापमानः 15 डिग्री, अधिकतम तापमानः – 30 डिग्री पाया गया है।
