-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Jaipur Ajmer Highway Fire Accident One Burn Alive Cm Bhajanal Sharma Visit The Accident Spot
जयपुर-अजमेर हाईवे पर LPG ट्रक और टैंकर की टक्कर, एक के बाद एक कई धमाके; 1 जिंदा जला
- Written By: मनोज आर्या
Jaipur LPG Gas Cylinder Blast: सीएम भजनलाल शर्मा के निर्देश पर डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। बैरवा ने मीडिया को घटना के बारे में पूरी जानकारी दी।

घटनास्थल की तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया)
Jaipur LPG Gas Cylinder Blast: जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर मंगलवार की देर रात एक बार फिर भीषण आग की घटना घटित हुई। मिली जानकारी के मुताबिक, सावरदा पुलिया के पास एलपीजी सिलेंडर से भरे ट्रक और अजमेर की तरफ से आ रहे केमिकल से भरे टैंकर में जोरदार टक्कर हो गई। घटना के वक्त ट्रक में लदे एलपीजी सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई। एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे। लगातार हुए धमाकों से करीब दस किलोमीटर तक हाईवे दहल उठा।
पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद गैस सिलेंडर एक के बाद एक फटने लगे और कई धमाके हुए। आग से कुछ वाहन भी प्रभावित हुए। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही थीं जबकि विस्फोट की आवाज भी काफी दूरी से सुनाई दे रही थीं। पुलिस अधिकारी और दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। राजमार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। घटना जयपुर-अजमेर राजमार्ग पर मौजमाबाद क्षेत्र में सावरदा पुलिया के निकट हुई।
घटनास्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा स्थिति का जायजा लेने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। बैरवा ने मीडिया को बताया कि जिस गाड़ी में हादसा हुआ उसके चालक और ‘हेल्पर’ के बारे में पता करना है। बाकी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। पुलिस और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। एसएमएस अस्पताल प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए व्यवस्था की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के नीचे दबकर किसान की मौत
चीन के शिनजियांग में जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग… जिंदा जले 28 लोग, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
NH-52 पर भीषण हादसा, कर्नाटक में लॉरी से टकराई क्रूजर, 6 की मौत, 3 घायल
पिंपरी-चिंचवड़: मोशी हादसे में पहली मौत, कचरे के ढेर में फंसे 23 लोगों में से 9 को बचाया, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
मौके पर आपदा प्रबंधन की टीम मौजूद
मुख्यमंत्री शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा कि जयपुर ग्रामीण के मोजमाबाद थाना क्षेत्र में जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक में आग लगने की दुर्घटना अत्यंत दुखद है। घटना स्थल पर दमकल एवं आपदा प्रबंधन की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार तथा प्रभावितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इस हृदयविदारक घटना से प्रभावित सभी लोगों की सुरक्षा के लिए ईश्वर से कामना करता हूं।
इस बीच, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर ले जा रहा ट्रक सड़क किनारे एक ढाबे के बाहर खड़ा था जबकि चालक खाना खाने के लिए वहां रुका था। ढाबे के पास मौजूद विनोद ने संवाददाताओं को बताया कि एक अन्य ट्रक ने एलपीजी सिलेंडरों से भरे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। उस ट्रक के चालक को घायल अवस्था में पास के एक अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें: सामने आए उस हादसे के 2 VIDEO…जिसने बिलासपुर में निगल लीं 20 जिंदगियां, देखकर कांप उठेगा कलेजा
पिछले साल दिसंबर में हुई थी ऐसी घटना
मुख्य चिकित्सा अधिकारी रवि शेखावत ने बताया कि एसएमएस अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि अब तक किसी भी घायल को अस्पताल नहीं लाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति का दूदू के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया है। पिछले साल दिसंबर में इसी राजमार्ग पर जयपुर के भांकरोटा के पास रसोई गैस टैंकर एक ट्रक से टकरा गया था। इस घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी।
Jaipur ajmer highway fire accident one burn alive cm bhajanal sharma visit the accident spot
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














