Weather Update: दिल्ली में ठंड का 15 साल का टूटा रिकॉर्ड, आगे कैसा रहेगा मौसम?
Weather News: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का अजब-गजब रंग देखने को मिल रहा है। कोहरे और शीतलहर के बीच शुक्रवार की सुबह इस सीजन की पहली बरसात हुई। वहीं, कुछ राज्यों में भारी बारिश के अलर्ट जारी हैं।
- Written By: रंजन कुमार
दिल्ली में छाया कोहरा। इमेज-सोशल मीडिया
IMD Forecast: इस बार सर्दी ने दिल्ली में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 4.2 डिग्री पहुंच गया। यह बीते 15 वर्षों में 10 जनवरी की सबसे ठंडी सुबह रही। मौसम विभाग के अनुसार 2011 के बाद इस तारीख को इतना कम तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया था। एक दिन पहले शुक्रवार को पारा 4.6 डिग्री था। 9 जनवरी को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में अंतर दिखा। रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, आया नगर में 4.5, लोधी रोड पर 4.7, पालम में 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। पालम सबसे ठंडा इलाका रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, आज और कल अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम 5 डिग्री दर्ज किया जाएगा। विभाग का पूर्वानुमान है कि 14 जनवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री रह सकता है। 15 और 16 जनवरी को तापमान में मामूली बढ़ोतरी संभव है। यह 6 से 8 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 13 जनवरी से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। 16 जनवरी तक हवा की गति 5-10 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तर प्रदेश के 25 जिलों में कड़ाके की सर्दी बढ़ने के आसार हैं। खासकर झांसी, बांदा, कानपुर, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, टूंडला, अलीगढ़, नोएडा, मुजफ्फरनगर में 4 डिग्री तापमान पहुंचने के आसार हैं। पूरे राज्य में घना कोहरा छाया रहेगा। दिन भर शीतलहर बहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
मुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियों पर गिरे विशाल पेड़
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोहरे के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है। वीडियो कर्तव्य पथ से है। pic.twitter.com/ijNdIgzFQ8 — ANI_HindiNews (@AHindinews) January 11, 2026
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर चलने के कारण रात का न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री पहुंच गया है। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले 24 घंटे में राज्य में कई जगह घना कोहरा छाया रहेगा। कई स्थानों पर शीतलहर के कारण शीत दिवस दर्ज किया जाएगा। दौसा में 3.4 डिग्री, अलवर में 3.5 डिग्री, गंगानगर में 3.7 डिग्री, नागौर में 4 डिग्री, फतेहपुर में 4.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया जा सकता है। फिलहाल राज्य में अधिकतर जगहों पर न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास है। आईएमडी के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक घना कोहरा व शीत दिवस की स्थिति रहने का अनुमान है।
हिमाचल प्रदेश का मौसम
हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर जिले शीतलहर की गिरफ्त में हैं। पहाड़ों पर बर्फबारी से न्यूनतम तापमान माइनस को टच कर गया है। आईएमडी के मुताबिक शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी और बिलासपुर में शीतलहर के साथ घना कोहरा छाएगा। कुल्लू, मनाली, नारकंडा, ताबो, कुकुमसेरी और लाहौल स्पीति में तापमान 0 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
कैसा है उत्तराखंड में मौसम?
उत्तराखंड की पहाड़ियां बर्फ की चादर से ढकी नजर आ रहीं और कोहरा सूरज को बादलों के पीछे धकेल चुका है। राज्यभर के अधिकांश भागों में बर्फीली हवाएं बहने से सर्दी का एहसास हो रहा है। खासकर कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। पहाड़ों पर कई जगह तापमान 1 से 2 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। खासकर पिथौरागढ़, रूद्र प्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और बागेश्वर में न्यूनतम तापमान माइनस 1 डिग्री तक गिर गया है।
कैसा रहेगा जम्मू-कश्मीर का मौसम?
जम्मू-कश्मीर की वादियां बर्फ से ढकती जा रहीं। कई स्थानों पर तापमान फ्रीजिंग पॉइंट से कई डिग्री नीचे लुढ़क गया। आईएमडी के मुताबिक श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 5.7 डिग्री दर्ज किया गया। कड़ाके की ठंड के कारण डल झील बर्फ बनती जा रही है। मौसम विभाग ने 20 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना बहुत कम रहने का अनुमान जताया है। सिर्फ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बारिश के आसार…कई राज्यों में कोहरे-शीतलहर से गिरेगा पारा, IMD का अलर्ट
तमिलनाडु में बारिश का अलर्ट
तमिलनाडु के 4 जिलों के लिए आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। इन जिलों में दो दिनों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे भू-मध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बने गहरे दबाव से तिरुवरूर, नागपट्टिनम, मायिलादुथुराई और कुड्डालोर जिले में भारी बारिश का अनुमान है। 15 जनवरी तक तमिलनाडु के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने का अलर्ट है। इस मौसमी सिस्टम का असर केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों पर दिखाई देगा और बारिश होगी। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी।
पश्चिम बंगाल में मौसम
कोलकाता समेत कई जिलों में तापमान काफी लुढ़क गया है। आईएमडी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक उत्तर दिशा से ठंडी हवाएं बहने से इसी तरह ठंड रहने की संभावना है। कई इलाकों में घना कोहरा भी है। कोलकाता का तापमान 10 डिग्री के आसपास है। आईएमडी के मुताबिक रविवार को दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री, कलाईकुंडा में 8.5 डिग्री, आसनसोल में 8.6 डिग्री, बरहामपुर में 8.3 डिग्री रिकॉर्ड किया जाएगा।
