Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में मानसून की एंट्री बाकी, UP में धीमी पड‍़ी रफ्तार, जानें मौसम का हाल

देश के लगभग सभी राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jun 27, 2025 | 09:33 AM

देश भर में हो रही बारिश (सोर्स: पीटीआई)

Follow Us
Close
Follow Us:

दिल्ली को छोड़कर देश के सभी राज्यों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज देश के सभी राज्यों में बारिश की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक और केरल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

देश में अब तक सामान्य से 12.3 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। 26 जून तक देश में 134.3 मिमी सामान्य बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 146.6 मिमी बारिश हो चुकी है।

मानसून अब लगभग पूरे राजस्थान को कवर कर चुका है। जयपुर समेत कई जिलों में गुरुवार रात से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जो आज सुबह भी जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी 21 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

गुजरात में मूसलाधार बारिश

गुजरात में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश हो रहीं है। अहमदाबाद से लेकर सूरत और नवसारी तक बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। नवसारी जिले में भारी बारिश की वजह से कावेरी नदी पूरे उफान पर है, जिसकी वजह से नदी के तट पर बने छोटे-छोटे मंदिर पानी में डूब गए। राजकोट में गुरुवार को जोरदार बारिश हुई, जिससे कई इलाकों में जलभराव हो गया। जलभराव वाले इलाकों में बच्चों ने खेलने का आनंद लिया। राजकोट की सड़कों पर भरे पानी में बच्चे खेलते नजर आए।

राजकोट में हो रही मूसलाधार बारिश के बाद सड़कों पर भरे पानी में खेलते बच्चे (सोर्स: पीटीआई)

बिहार में बारिश की चेतावनी जारी

आज उत्तर-पश्चिमी और दक्षिणी बिहार के कुछ जिलों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएa चलने, गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, अररिया, सहरसा, सुपौल और किशनगंज जैसे उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी जिलों में भी गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। औरंगाबाद, गया, पूर्णिया और किशनगंज में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

महाराष्ट्र के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

महाराष्ट्र के बुलढाणा में घंटों बारिश के कारण कंचन गंगा नदी उफान पर है, जिसका असर बुलढाणा के पास मुंबई नागपुर हाईवे पर भी पड़ा है। नदियों के उफान पर होने के कारण महाराष्ट्र के कुछ ग्रामीण इलाकों में जलभराव भी हुआ है। आईएमडी ने महाराष्ट्र के रायगढ़, मुंबई, ठाणे और पालघर में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

हिमाचल प्रदेश-जम्मू में बारिश ने मचाई तबाही, बादल फटने से 8 लोगों की मौत

यूपी में धीमा हुआ मानसून

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून की रफ्तार धीमी हो गई है, बारिश कम हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Weather update monsoon entry delhi awaited imd rain alert

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 27, 2025 | 09:33 AM

Topics:  

  • Heavy Rains
  • IMD
  • Monsoon News
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

Maharashtra Weather: विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में बिजली गिरने के साथ बारिश का अनुमान

2

सोलापुर जिले में रिकॉर्ड 685 मिमी बारिश दर्ज, दक्षिण-उत्तर सोलापुर-अक्कलकोट तालुका अधिक प्रभावित

3

IMD ALERT! पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक मौसम का येलो अलर्ट, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

4

Kal Ka Mausam: कई राज्यों में आएगी भंयकर प्रलय! यूपी-बिहार वाले भी सावधान, IMD ने जारी किया अलर्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.