-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Himachal Pradesh »
- Himachal Pradesh Jammu Kashmir Cloudburst 8 People Died
हिमाचल प्रदेश-जम्मू में बारिश ने मचाई तबाही, बादल फटने से 8 लोगों की मौत
- Written By: आकाश मसने
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। वहीं जम्मू में भी बादल फटने के कारण आई बाढ़ से 3 लोगों की मौत हुई है।

हिमाचल प्रदेश में बाढ़, इनसेट मृतकों और लापता लोगों के परिजन (सोर्स: सोशल मीडिया)
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और कांगड़ा जिलों में भारी बारिश के कारण बादल फटने और अचानक आई बाढ़ के कारण 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लापता हैं। ये घटनाएं बुधवार दोपहर को हुईं। वहीं जम्मू-कश्मीर के राजौरी, पुंछ, डोडा और कठुआ जिलों में बादल फटने और भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 25 जून से 1 जुलाई के बीच हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है। 29 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें ऊना, बिलासपुर, सोलन, शिमला, सिरमौर, कांगड़ा, चंबा, कुल्लू और मंडी सहित जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और संभावित अचानक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
आईएमडी ने कहा कि 26 और 27 जून को हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है, 28 जून को बारिश बढ़ेगी, इसके बाद 29 और 30 जून को तेज बारिश होगी। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को इस अवधि के दौरान नदी के किनारों और ढलानों से बचने की सलाह दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य भर में तीन स्थानों पर बादल फटने और 9 स्थानों पर अचानक बाढ़ आने से 5 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने निवासियों और पर्यटकों दोनों से मानसून के मौसम में नदियों और नालों के पास जाने से बचने का आग्रह किया।
कांगड़ा में 3 लोगों की मौत
हिमाचल प्रदेश राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब 1:41 बजे माझन नाले में जीवा ट्रेंच वियर के पास बादल फटने और नदी के प्रवाह में अचानक वृद्धि की सूचना मिली थी। कुल्लू में दो लोग लापता हैं, जबकि कांगड़ा में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 5 अन्य का पता नहीं चल पाया है।
जब जीवा नाला में बादल फटने से भयंकर बाढ़ आई जिसमें पत्थर, सिल्ट, लकड़ी ना जाने क्या क्या बहकर आया । लेकिन जोगिनी माता के इस मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ।। जबकि ये बिल्कुल बीचों बीच था।।
जय माता दी।।#Kullu #HimachalWeather #HimachalPradesh pic.twitter.com/9HGhMrvnP9 — Gems of Himachal (@GemsHimachal) June 27, 2025
एक घटना में प्रभावित सभी लोग धर्मशाला के पास मनुनी में एक बिजली परियोजना में मजदूर के रूप में काम कर रहे थे। प्रदीप वर्मा (35) और चंदन, दोनों देवरिया, उत्तर प्रदेश के सोहनपुर से हैं। चंबा के पूना गांव के पांचवें मजदूर लवली को सुरक्षित बचा लिया गया। 3 मजदूर परमजीत, नितिन और बिप्पन अभी भी लापता हैं।
खनियारा की घटना में पांचवें मृतक की पहचान कांगड़ा के नूरपुर के पंकुरा गांव निवासी संजय के रूप में हुई है। तलाशी और बचाव अभियान जारी है।
एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पहुंची
एनडीआरएफ कमांडेंट बलजिंदर सिंह ने कहा कि बेहद दुर्गम इलाकों में बचाव के प्रयास जारी हैं। उन्होंने एएनआई को बताया कि केवल एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें ही घटनास्थल पर पहुंच पाई हैं। अब तक 6 लोगों के लापता होने की खबर है। एनडीआरएफ-एसडीआरएफ के संयुक्त अभियान में एक शव बरामद किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस और हिमाचल प्रदेश होमगार्ड स्वयंसेवकों द्वारा बुधवार को चलाए गए तलाशी और बचाव अभियान के दौरान लगभग 250 लोगों को सफलतापूर्वक बचाया गया और 2 शव बरामद किए गए। गुरुवार को एनडीआरएफ ने स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर 3 और शव बरामद किए, जिससे बरामद शवों की कुल संख्या 5 हो गई। इनमें से 4 शवों की पहचान हो गई है, जबकि 3 लोग अभी भी लापता हैं।
8 लोग बहे, एक को बचाया गया
एक जीवित व्यक्ति को पास के जंगल से बचाया गया। पीड़ित ने बताया कि वह और उसके कुछ साथी बाढ़ से बचने के लिए जंगल में भाग गए, लेकिन उसके 8 साथी बह गए। अधिकारियों ने कहा कि स्थिति में अब सुधार हुआ है और लापता लोगों के अलावा किसी और के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
बाढ़ से केरल में तबाही, IMD का रेड अलर्ट जारी, VIDEO में देखें कुदरत का कहर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक झरने के पास बादल फटने से 3 लोग और 4 घर बह गए। स्थानीय निवासी अनमोल ने बताया कि पानी का बहाव इतना तेज था कि एक मेगावाट की बिजली परियोजना डूब गई और नष्ट हो गई। एनएचपीसी की परियोजना और बिजलीघर भी बंद हो गए। एक अन्य निवासी चैतराम ने बताया कि बाढ़ में दो महिलाएं और एक पुरुष बह गए। वे अभी भी लापता हैं। यहां पहले भी ऐसा हो चुका है।
Himachal pradesh jammu kashmir cloudburst 8 people died
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 10:14 AMग्रीस में बेकाबू आग से हाहाकार, पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; कई इलाकों खाली कराने का आदेश जारी
Jul 02, 2026 | 10:13 AMग्वालियर के आंतरी गांव में रहस्यमयी आग से दहशत, एक ही परिवार के पांच घरों में बार-बार जल रहा सामान
Jul 02, 2026 | 10:12 AMWeight Loss Tips: वजन घटाना है तो स्वाद से समझौता किए बिना ट्राई करें ये 8 हेल्दी इंडियन डिशेज
Jul 02, 2026 | 10:12 AMLock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Jul 02, 2026 | 10:11 AMशिवसेना UBT के बागियों पर बरसे राज ठाकरे, महाराष्ट्र की राजनीति को बताया गंदा और बीजेपी को दी बड़ी चेतावनी
Jul 02, 2026 | 09:59 AMGold-Silver Rate Today: सोने के भाव में 2000 रुपये की भारी गिरावट, चांदी के रेट बढ़े, जानें आज का भाव
Jul 02, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














