-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Weather Update Monsoon Break 16 Years Record In Delhi Imd Issued Heavy Rain Alert
दिल्ली में टूटेगा 16 साल का रिकॉर्ड, मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट
- Written By: आकाश मसने
आईएमडी ने 26 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। वहीं आज 8 राज्याें में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

भाेपाल में सड़कों पर जमा हुआ बारिश का पानी (सोर्स: पीटीआई)
दक्षिण-पश्चिम मानसून अब लद्दाख के सभी हिस्सों को पार कर हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के कुछ इलाकों में पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में मानसून पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के बाकी हिस्सों में फैल सकता है।
इस बार मानसून मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक तय तारीख यानी 24 जून को दिल्ली पहुंचता है तो यह खास होगा। इसे 2013 के बाद सबसे जल्दी माना जाएगा। साल 2013 में मानसून 16 जून को दिल्ली पहुंचा था और उसके बाद से मानसून इतनी जल्दी नहीं आया है।
आईएमडी ने जारी की है भारी बारिश की चेतावनी
आईएमडी ने 26 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। खासकर मध्य प्रदेश में 23 और 24 जून को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अगले तीन दिनों तक पूर्वोत्तर में भारी बारिश के आसार हैं, जिसके बाद बारिश की तीव्रता कुछ कम हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
लगातार बारिश ने खोली PCMC की मानसून तैयारियों की पोल, सड़कों पर जलभराव से बढ़ीं बीमारियाँ; नागरिक परेशान
CM सिटी पानी-पानी! 3 घंटे की बारिश में डूबा नागपुर, स्कूलों से रस्सियों के सहारे निकाले गए छात्र
मौसम की मार से कांपा उत्तराखंड! रुक गई चारधाम यात्रा; इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
8 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 8 राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। अलर्ट में असम, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। आईएमडी ने पहले ही 21 जून से 26 जून तक उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और कोंकण-गोवा क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी थी। आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों में मानसून पूरे देश को कवर कर सकता है।
इस साल जल्दी आया मानसून
इस साल मानसून ने केरल में 24 मई को दस्तक दी, जो 2009 के बाद सबसे जल्दी है। 2009 में मानसून 23 मई को केरल पहुंचा था। शुरुआत में तेज गति से आगे बढ़ रहे मानसून ने 29 मई तक मुंबई समेत महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों को कवर कर लिया था, लेकिन 29 मई से 16 जून तक इसकी गति कम हो गई।
मानसून का तय समय क्या है?
मानसून में इस रुकावट के कारण जून की शुरुआत में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया और 8-9 जून से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कई इलाकों में लू चलने लगी। हालांकि 16 जून के बाद इसने फिर जोर पकड़ लिया, जब बंगाल और गुजरात के पास दो नए कम दबाव वाले क्षेत्र बने।
आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल, 11 जून को मुंबई, 30 जून को दिल्ली पहुंचता है और 8 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। 17 सितंबर के आसपास उत्तर-पश्चिम भारत से इसकी वापसी शुरू हो जाती है और 15 अक्टूबर तक पूरा देश इससे मुक्त हो जाता है।
मानसून के जल्दी आने का क्या होता है असर?
विशेषज्ञों का मानना है कि मानसून के आगमन की तिथि सीधे तौर पर कुल वर्षा की मात्रा को प्रभावित नहीं करती है। यानी केरल या मुंबई में जल्दी या देर से आगमन का मतलब यह नहीं है कि देश के अन्य हिस्सों में मानसून एक जैसा ही रहेगा। यह वैश्विक, क्षेत्रीय और स्थानीय कारकों पर निर्भर करता है और अक्सर इसमें बदलाव भी दिखता है।
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 19 रूट्स पर कम होंगी फ्लाइट्स, देखें लिस्ट
मौसम विभाग ने मई में भविष्यवाणी की थी कि इस साल जून से सितंबर के बीच भारत में औसत से ज़्यादा यानी 106% बारिश हो सकती है। हालांकि, लद्दाख, हिमाचल, पूर्वोत्तर, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पंजाब, हरियाणा, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में कम बारिश का अनुमान लगाया गया है। भारत की कृषि, जो 42% आबादी की आजीविका और सकल घरेलू उत्पाद का 18.2% हिस्सा है, मानसून पर बहुत ज़्यादा निर्भर है।
Weather update monsoon break 16 years record in delhi imd issued heavy rain alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: धरना स्थल पर प्रशासन और नगर निगम की व्यवस्था फेल! आंदोलनकारी किसानों ने खुद की साफ-सफाई
Jul 29, 2026 | 04:12 PMएयर इंडिया AI171 हादसे की जांच अंतिम चरण में, AAIB ने बताया कब आएगी फाइनल रिपोर्ट; सुप्रीम कोर्ट को दिया भरोसा
Jul 29, 2026 | 04:12 PMWardha News: ‘पत्नी से कोई संबंध नहीं…!’ मतदाता का जवाब सुनकर सून्न रह गया बीएलओ
Jul 29, 2026 | 04:08 PMप्रताप सरनाईक के प्रयासों को मिली सफलता, ठाणे में बनेगा हाई-टेक शूटिंग रेंज सुविधा भवन, जानें मुख्य विशेषताएं
Jul 29, 2026 | 04:07 PMछत्रपति संभाजीनगर के युवाओं के लिए बड़ा मौका: 30 जुलाई को भव्य रोजगार मेला, 500 से अधिक पदों पर होगी भर्ती
Jul 29, 2026 | 04:03 PMEx Agniveer Agnipath Recruitment: CAPF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 50% पद आरक्षित, आयु सीमा में भी छूट का ऐलान
Jul 29, 2026 | 04:00 PMMathura: फर्जी पत्रकार बनकर चौथ वसूली का आरोप, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट मामले में युवक गिरफ्तार
Jul 29, 2026 | 03:59 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














