- Hindi News »
- India »
- Weather Update Fog Reduced Due To Rain Cold Will Increase In The Coming Days
Weather Update: बारिश से कोहरे में आई कमी, आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड
भारतीय मौसम विभाग ने भारत के विभिन्न क्षेत्रों में खराब मौसम की स्थिति के लिए चेतावनी जारी की है। उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में शीत लहर का प्रकोप जारी है, जो आने वाले दिनों में बढ़ सकती है।
- Written By: शिवानी मिश्रा

Weather Update (कांसेप्ट फोटो सौ. सोशल मीडिया)
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में मौसम ने फिर यूटर्न लिया है। कई जिलों में बूंदाबांदी होने से ठंड बढ़ गई है। दिसंबर का महीना जाते-जाते बारिश और ओलावृष्टि भी कराने वाला है। मौसम विभाग ने इसको लेकर ताजा अपडेट जारी किया है। जिसमें पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बारिश से बुधवार को पूरे उत्तर प्रदेश में कोहरा नहीं पड़ा।
सोमवार और मंगलवार को हुई बूंदाबांदी से तापमान में पिछले 48 घंटे में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे ठंड बढ़ गई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार दोपहर को मौसम साफ हो गया और 27 दिसंबर से दोबारा बारिश शुरू होने से पहले यह स्थिति बने रहने की संभावना है।
देश से संबंधित सभी नवीनतम ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
उत्तर प्रदेश में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, नदी में डूबे 31 लोग; 7 की मौत से मचा कोहराम
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
मुरादाबाद एयरपोर्ट पर हादसा! डिप्टी CM ब्रजेश पाठक के सरकारी विमान का इंजन फेल, आग के बाद फैला धुआं
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
मौसम विभाग ने किसानों को दी चेतावनी
इसके साथ ही बुधवार को लखनऊ में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जिससे दिन के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। दोपहर में धूप निकलने के चलते इस नगर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिससे क्रिसमस के लिए मौसम खुशगवार रहा। गोमतीनगर के निवासी देवेंद्र वर्मा ने कहा, मंगलवार को बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन दोपहर में हल्की धूप निकली, इससे क्रिसमस में परिवार के साथ आनंद आएगा।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, रात के तापमान में हल्की वृद्धि के साथ 27 दिसंबर से तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर से मौसम और ठंडा हो जाएगा जिससे पूरे प्रदेश में दिन में शीतलहर चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने किसानों को चेतावनी जारी की है कि वे संभावित बारिश और ओलावृष्टि से फसलों की रक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें। हाल की बारिश से राज्य के विभिन्न जिलों में वायु की गुणवत्ता में भी सुधार दर्ज किया गया है। लखनऊ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 182 दर्ज किया गया, जबकि मेरठ में 178, प्रयागराज में 109, आगरा में 102, गोरखपुर में 97, हापुड़ में 93 और कानपुर में 78 एक्यूआई दर्ज किया गया।
Weather update fog reduced due to rain cold will increase in the coming days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Stair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
May 25, 2026 | 09:57 PMभोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMदादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMइंदौर हनीट्रैप केस: रेशू चौधरी और श्वेता जैन ही हैं मास्टरमाइंड, पुलिस ने जांच की तेज; 7 आरोपियों को भेजा जेल
May 25, 2026 | 09:17 PMMalmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
May 25, 2026 | 09:14 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM













