UP-Bihar में कहर बनकर बरसेंगे बादल! इन जिलों में अलर्ट जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट
Today Weather News: भारी बारिश से देश के विभिन्न हिस्सों में हालात गंभीर बने हुए हैं। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण भारी तबाही हुई है। मौसम विभाग ने आज के लिए कई राज्यों में भारी...
- Written By: अमन उपाध्याय
आज का मौसम, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Aaj Ka Mausam: भारत के पहाड़ी और मैदानी दोनों क्षेत्रों में भारी बारिश से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बाढ़ और भूस्खलन से व्यापक तबाही देखने को मिल रही है। उत्तरकाशी में बादल फटने की घटना से स्थिति और भयावह हो गई है, जिसमें अब तक 7 सैनिकों के लापता होने की खबर है। इसी तरह, दक्षिण और पश्चिमी भारत में भी मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी वर्षा, तेज आंधी और तूफान की चेतावनी जारी की है। केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि इस साल अप्रैल से जुलाई के बीच बारिश और बिजली गिरने से देशभर में 1,626 लोगों की जान चली गई। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में मौसम की क्या है स्थिति…
दिल्ली और एनसीआर में भारी बारिश का अनुमान
आज यानी 7 अगस्त को दिल्ली में भारी बारिश की संभावना है, जबकि मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक लगातार वर्षा जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। एनसीआर में भी आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है, जिसके कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज, उत्तरी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली जैसे इलाकों में बारिश का प्रभाव देखने को मिल सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
मध्य प्रदेश में चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में 7 अगस्त को भारी वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। इस सूची में शिवपुरी, मोरेना, सागर, भोपाल, भिंड, विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, सीहोर, होशंगाबाद, छतरपुर जैसे 20 से अधिक जिले शामिल हैं। साथ ही, गुना, ग्वालियर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में मध्यम से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की सलाह दी है।
यह भी पढे़ें:- कल का मौसम: उत्तराखंड के बाद नॉर्थ ईस्ट में तबाही मचाएगा मानसून, यूपी-बिहार में भी अलर्ट
उत्तर प्रदेश के 10 जिलों में अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के 10 जिलों के लिए मौसम विभाग ने 7 अगस्त को भारी वर्षा और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। लखीमपुर खीरी, बहराइच, गोंडा, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर और प्रतापगढ़ जिलों में मूसलाधार बारिश की संभावना है। अधिकारियों ने इन क्षेत्रों के निवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की है। वहीं, मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से वृंदावन का केशी घाट पानी में डूब गया।
देखें Video-
#WATCH मथुरा (उत्तर प्रदेश): यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से वृंदावन के केशी घाट पर कई सीढ़ियां पानी में डूब गईं। pic.twitter.com/XRbf5CMz3t — ANI_HindiNews (@AHindinews) August 7, 2025
उत्तराखंड में आफत की बारिश
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और देहरादून जैसे कुछ जिलों में भारी बारिश और आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में और अधिक वर्षा होने की संभावना है। बुधवार सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण कुछ स्थानों पर 22 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रह सकती है, तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के कारण बाढ़ की आशंका भी है।
यह भी पढे़ें:- हेलीकॉप्टर हादसे से घाना में हड़कंप, पर्यावरण और रक्षा मंत्री समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत
बिहार- झारखंड में बारिश की संभावना
बिहार और झारखंड में 7 अगस्त को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों राज्यों के कई जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। बिहार में पटना, रोहतास, गया, औरंगाबाद, कैमूर, सुपौल, अररिया, शिवहर, सीतामढ़ी, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और मधुबनी जिलों में भारी वर्षा होने की आशंका है। कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली और तेज गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। अधिकारियों ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।
वहीं, झारखंड में पलामू, चतरा, गढ़वा, हजारीबाग, लातेहार, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है। इसके अलावा, देश के अन्य राज्यों के लिए भी मौसम विभाग ने पीला (येलो) और नारंगी (ऑरेंज) अलर्ट जारी किए हैं।
