हेलीकॉप्टर हादसे से घाना में हड़कंप, पर्यावरण और रक्षा मंत्री समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Ghana helicopter crash: घाना में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें देश के रक्षा मंत्री और पर्यावरण मंत्री सहित कुल आठ लोगों की जान चली गई। मृतकों में हेलीकॉप्टर के तीन चालक दल के...
हेलीकॉप्टर हादसे से घाना में हड़कंप, पर्यावरण और रक्षा मंत्री समेत 8 लोगों की दर्दनाक मौत
घाना में हेलीकॉप्टर हादसा, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Helicopter Crash in Ghana: घाना में एक भयानक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में रक्षा मंत्री और पर्यावरण मंत्री सहित 8 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा सेना के Z9 हेलीकॉप्टर के साथ हुआ, जिसमें सवार सभी लोगों की जान चली गई। मृतकों में दोनों मंत्रियों के अलावा एक वरिष्ठ नेता, कुछ सैन्य अधिकारी और हेलीकॉप्टर का चालक दल भी शामिल था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि हेलीकॉप्टर तुरंत आग की चपेट में आ गया। जिसके वजह से 4 शव पूरी तरह जल जाने की वजह से उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो गया।

घाना के राष्ट्रपति के मुख्य स्टाफ अधिकारी के अनुसार, बुधवार को दक्षिणी अशांत क्षेत्र में सेना के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान बोमाह और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुर्तला मोहम्मद सहित तीन अन्य नेताओं और चालक दल के तीन सदस्य भी शामिल थे। हेलीकॉप्टर ने राजधानी अकरा से उड़ान भरी थी और दक्षिणी घाना के ओबुआसी शहर जा रहा था।

संपर्क टूट जाने के बाद हुआ हादसा

घाना की सेना के अनुसार, यह सैन्य हेलीकॉप्टर Z9 ने राजधानी अकरा से सुबह उड़ान भरी थी, लेकिन कुछ समय बाद ही उससे संपर्क टूट गया। सेना प्रमुख जूलियस डेबराह ने एक वीडियो संदेश में इस घटना को एक गहरी त्रासदी बताया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शोक के प्रतीक के रूप में अगले आदेश तक राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुका रखा जाएगा।

घाना के रक्षा मंत्री एडवर्ड ओमान और पर्यावरण मंत्री इब्राहिम मुर्तला के साथ-साथ कार्यवाहक उप राष्ट्रीय सुरक्षा समन्वयक अल्हाजी मोहम्मद, राष्ट्रीय डेमोक्रेटिक कांग्रेस (एनडीसी) के उपाध्यक्ष सैमुअल सरपोंग और पूर्व संसदीय उम्मीदवार सैमुअल अबोआग्ये भी हेलीकॉप्टर में यात्रा कर रहे थे। साथ ही, चालक दल में स्क्वाड्रन लीडर पीटर बाफेमी अनाला, फ्लाइंग ऑफिसर मालिन ट्रवुम अम्पादु और सार्जेंट अर्नेस्ट एडो मेंसा भी शामिल थे।

हादसे की जांच जारी

घाना का Z9 सैन्य हेलीकॉप्टर, जिसका मुख्य उपयोग सामान्य परिवहन और चिकित्सा सहायता के लिए किया जाता है, एक दुर्घटना का शिकार हो गया। अधिकारियों के अनुसार, हेलीकॉप्टर से संपर्क टूटने के बाद कुछ समय के लिए फिर से संपर्क स्थापित हुआ, लेकिन कुछ ही पलों बाद संचार फिर से बाधित हो गया। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है, हालांकि प्रारंभिक अनुमानों के मुताबिक, खराब मौसम या तकनीकी समस्या इसका कारण हो सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com