कल का मौसम: पहाड़ों पर फिर लौटेगी प्रलय, UP सहित 10 राज्यों में तबाही का अलर्ट!
Weather Update: IMD के मुताबिक सोमवार को भारत के कई राज्यों में बारिश आफत बनकर बरसने वाली है। जिन राज्यों में कल बारिश का अधिक तांडव देखने को मिल सकता है उनमें हिमाचल का नाम एक बार फिर पहले नंबर पर है
- Written By: अभिषेक सिंह
पहाड़ों पर फिर लौटेगी प्रलय (फोटो- IANS)
IMD Weather Update: कश्मीर से कन्याकुमारी और अरुणाचल से गुजरात तक बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं जमीन खिसकर रही है तो कहीं नदियां ऊफान पर हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल यानी 4 अगस्त के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी कर दिया है। जिसके मुताबिक कई राज्यों में प्रलय आने वाली है।
भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सोमवार को भारत के कई राज्यों में बारिश आफत बनकर बरसने वाली है। जिन राज्यों में कल बारिश का अधिक तांडव देखने को मिल सकता है उसमें हिमाचल प्रदेश का नाम एक बार फिर अव्वल नंबर पर दिखाई दे रहा है। हिमाचल के साथ कई अन्य राज्यों में भी ऐसा ही देखने को मिलेगा। आइए…जानते हैं आपके राज्य में कल मौसम कैसा रहने वाला है।
दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में 4 अगस्त को मौसम बदलेगा और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी संभावना है। लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज, आनंद विहार, उत्तरी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
आज का मौसम: अगले 12 घंटों में 17 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी में लू का सितम जारी
Nagpur Weather: नागपुर में आज पारा 45 डिग्री के पार, भीषण लू और एक्सट्रीम UV इंडेक्स को लेकर अलर्ट जारी
Maharashtra Weather: एक तरफ भीषण लू का प्रकोप तो दूसरी तरफ बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा महाराष्ट्र का मौसम?
भोपाल के बाजारों में पसरा सन्नाटा, इंदौर-उज्जैन भी तप रहे; मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार
उत्तर प्रदेश में जारी रहेगी झमाझम
उत्तर प्रदेश में आज यानी रविवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है। इस बारिश के चलते नदियों में जलस्तर बढ़ने लगा है। प्रयागराज में गंगा नदी का पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। बात करें कल के मौसम की तो सोमवार को भी यहां भारी झमाझम जारी रहेगी। जिसके चलते IMD ने समूचे राज्य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बिहार में बारिश के साथ गिरेगी बिजली
उत्तर प्रदेश की तरह बिहार का भी हाल देखने को मिल रहा है। यहां तो बीते दो दिन लगाता बारिश जारी है। जिसके चलते मौसम विभाग ने 4 अगस्त को मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी चंपारण पश्चिमी चंपारण, में बहुत अधिक बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, पटना, सिवान, औरंगाबाद, गया, भागलपुर, पूर्णिया, दरभंगा, बांका और कैमूर में मध्यम से भारी बारिश के साथ वज्रपात और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।
पहाड़ों पर फिर आएगी प्रलय!
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 4 अगस्त को बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां, भूस्खलन और आकाशी बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। इसके साथ ही उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के साथ साथ केरल और तमिलनाडु में भी IMD ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए IMD का लेटेस्ट अपडेट
मौसम विभाग ने राजस्थान और गुजरात में हल्की बारिश की आशंका जरूर जताई है लेकिन किसी भी तरह की चेतावनी नहीं जारी की है। उससे सटे मध्य प्रदेश में अधिक वर्षा का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और कर्नाटक में भी येलो अलर्ट जारी हुआ है।
