नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Nashik Rain Update: नासिक सहित महाराष्ट्र के कई हिस्सों में मूसलाधार बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। त्र्यंबकेश्वर और इगतपुरी में अच्छी वर्षा हुई, जबकि नाशिक शहर में जलभराव देखा गया।
- Written By: रूपम सिंह
नासिक में मूसलाधार बारिश ,(सोर्स: सोशल मीडिया)
Maharashtra Monsoon 2026: नासिक सहित पूरे महाराष्ट्र में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने लंबे समय से वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों और आम नागरिकों को बड़ी राहत दी है। लगातार हो रही बारिश से गर्मी का असर कम हुआ है और जिले में मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश खरीफ सीजन के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी।
कई तहसीलों में अच्छी बारिश, किसानों में बढ़ा उत्साह
जिले के त्र्यंबकेश्वर, इगतपुरी, पेठ, सिन्नर और निफाड समेत कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। लंबे अंतराल के बाद हुई वर्षा से खेतों में नमी बढ़ी है और खरीफ फसलों को नया जीवन मिला है। किसानों का कहना है कि अब बुवाई और अन्य कृषि कार्यों में तेजी आएगी, जिससे इस सीजन में बेहतर उत्पादन की उम्मीद बढ़ गई है।
शहर के निचले इलाकों में जलभराव
बारिश का असर नासिक शहर में भी साफ दिखाई दिया। बुधवार सुबह तक सातपुर, द्वारका, सीबीएस, मेन रोड और सिडको जैसे इलाकों में तेज बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। लोगों को दैनिक आवागमन के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
Pune Airport Metro कॉरिडोर को अंतिम मंजूरी, कल्याणीनगर से मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
यह भी पढ़ें:- Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
आगे भी बारिश से राहत की उम्मीद
मौसम में आए इस बदलाव से जहां किसानों के चेहरे खिल उठे हैं, वहीं आम लोगों को भी भीषण गर्मी से राहत मिली है। यदि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह बारिश जारी रहती है तो जलस्रोतों में जलस्तर बढ़ने के साथ कृषि क्षेत्र को भी बड़ा लाभ मिलेगा। प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतने और जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्क रहने की अपील की है।
