-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Weather Affects Noidas Education System Due To Cold Schools Will Open At 9 Am
नोएडा की शिक्षा प्रणाली पर मौसम की मार, ठंड के चलते 9 बजे से खुलें स्कूल तो प्रदूषण के चलते ऑनलाइन शिक्षा का विकल्प
- Written By: आंचल लोखंडे
शीतलहर के चलते नोएडा के नर्सरी से लेकर 12वीं तक के स्कूल मंगलवार से अगले आदेश तक 9 बजे शुरू हुए। तो वहीं दूसरी ओर भारी प्रदूषण के चलते ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू किया गया है।

नोएडा की शिक्षा प्रणाली पर मौसम की मार (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नोएडा: उत्तर प्रदेश और दिल्ली की प्राथमिक शिक्षा प्रणाली पर इन दिनों मौसम की मार दिखाई दे रही है। शीतलहर के चलते नोएडा के नर्सरी से लेकर 12वीं तक के स्कूल मंगलवार से अगले आदेश तक 9 बजे शुरू हुए। तो वहीं दूसरी ओर भारी प्रदूषण के चलते ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू किया गया है। बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूलों को हाइब्रिड मोड में शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है, जिसके तहत 5वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन शिक्षा दोनों का विकल्प दिया जाएगा।
गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने शीतलहर की स्थिति को देखते हुए जिले के सभी स्कूलों को मंगलवार से सुबह 9 बजे से कक्षाएं शुरू करने का सोमवार को आधिकारिक आदेश जारी किया था। जिसके बाद मंगलवार को इस आदेश का पालन करते हुए स्कूल 9 बजे से शुरू हुए। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने एक आदेश में कहा, “अत्यधिक ठंड के मद्देनजर गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, सभी विद्यालयों में कक्षाएं अगले आदेश तक सुबह 9 बजे से शुरू होंगी। इस संबंध में, सभी प्रधानाचार्यों को उपरोक्त निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जाता है।”
बच्चों की सुरक्षा
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने सोमवार को एक पत्र जारी करते हुए इस आदेश की जानकारी दी। पत्र में उन्होंने बताया कि यह निर्णय जिले के सभी बोर्डों जैसे यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईएसई और आईबी के तहत संचालित सभी स्कूलों पर लागू होगा। सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय में बदलाव का पालन सुनिश्चित करें और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। यह निर्णय शीतलहर के बढ़ते प्रभाव और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
नवभारत विशेष: क्लाउड सीडिंग कहीं बिगाड़ न दे इकोसिस्टम, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा की तैयारी
LPG Price Today: 1 जुलाई को एलपीजी सिलेंडर हुआ 183.50 रुपये सस्ता, जानिए ताजा रेट
स्कूल हाइब्रिड मोड में शिफ्ट
तो वहीं बढ़ते प्रदूषण के कारण स्कूलों के 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ‘हाइब्रिड मोड’ पर चलाने का भी आदेश दिया गया है, यानी कि वर्चुअल लर्निंग का विकल्प दिया गया है। जहां ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध है, वहां छात्र और उनके अभिभावक इसे चुन सकते हैं। GRAP-3 को लागू कर नोएडा और एनसीआर में प्रदूषण पर नियंत्रण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में करीब 2,000 पंजीकृत स्कूल हैं, जिनमें से करीब 250 आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध हैं जबकि 170 यूपी बोर्ड से संबद्ध हैं।
सरकारी दफ्तरों के समय में भी बदलाव
प्रदूषण और ठंड को ध्यान में रखते हुए सरकारी कार्यालयों के समय में भी बदलाव किया गया है। इसका प्रमुख उद्देश्य सड़कों पर यातायात कम करना और एयर क्वालिटी में सुधार लाना है, जो कि इन दिनों काफी खराब स्थिति का सामना कर रहा है।
प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में पहल
प्रदूषण नियंत्रण के लिए गैर-जरूरी निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लीनियर प्रोजेक्ट्स, अस्पतालों और हाईवे प्रोजेक्ट्स को मात्र इससे छूट दी गई है। इसके अलावा, BS-3 पेट्रोल और BS-4 डीजल वाहनों के परिचालन पर भी रोक लगा दी गई है। दिल्ली-एनसीआर के बाहर पंजीकृत BS-4 और उससे पुराने डीजल वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। प्रदूषण नियंत्रण करने की दिशा में ऐसे कई कदम उठाए गए हैं।
देश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Weather affects noidas education system due to cold schools will open at 9 am
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उमरिया में ‘लव जिहाद’ का मामला: पहचान छिपाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:45 PM8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 01:44 PMई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश
Jul 03, 2026 | 01:44 PMभंडारा में जमाकर्ताओं का प्रदर्शन, लक्ष्मी ग्रामीण पतसंस्था से जमा राशि लौटाने की मांग
Jul 03, 2026 | 01:42 PMSIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
Jul 03, 2026 | 01:34 PMउज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMगोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Jul 03, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM














