कमीशनखोरी छुपाने के लिए ललित नारायण मिश्रा की हत्या करवाई? भाजपा सांसद का कांग्रेस पर बड़ा आरोप
भाजपा सांसद Nishikant Dubey ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। आरोप लगाया गया है कि पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा की हत्या भ्रष्टाचार छिपाने के लिए की गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, फोटो- सोशल मीडिया
Lalit Narayan Mishra Murder: कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर एक पुराने और विवादित मामले को ताजा कर दिया है। उन्होंने पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे ‘घोर कलयुग’ बताया है। दुबे ने यह टिप्पणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक विस्तृत पोस्ट के जरिए की है।
निशिकांत दुबे ने सीधे तौर पर सवाल उठाया, “क्या कांग्रेस पार्टी ने अपनी कमीशनखोरी को छुपाने के लिए तत्कालीन रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा की हत्या करवाई?” उन्होंने आरोप लगाया कि 1972-73 के दौरान विदेश व्यापार मंत्रालय में रहते हुए मिश्रा भ्रष्टाचार में शामिल थे, जिसकी जांच शुरू होते ही उनका मंत्रालय बदल दिया गया।
छह बिंदुओं में दुबे ने पूरा घटनाक्रम रखा
दुबे ने अपने पोस्ट में पूरे घटनाक्रम को छह प्रमुख बिंदुओं में रखते हुए बताया:
सम्बंधित ख़बरें
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
‘कुछ लेते क्यों नहीं? विक्स की गोली लो’, अखिलेश के नोटिस पर BJP सांसद ने कसा तंज, बोले- क्या हाल बना रखा है?
‘अब सिर्फ धर्म रक्षा के लिए काम करूंगा’, दिग्विजय सिंह का बड़ा ऐलान; सक्रीय चुनावी राजनीति को किया अलविदा!
अंजनगांव सुर्जी नगर परिषद की राजनीति में नया मोड़, कांग्रेस महासचिव ने शहराध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
-
- भारत सरकार ने 1972-73 में फर्जी आयात-निर्यात लाइसेंस जारी किए।
- उस वक्त ललित नारायण मिश्रा विदेश व्यापार मंत्री थे और भारी लेनदेन शुरू हुआ।
- संसद में इस पर हंगामा हुआ और जांच बैठाई गई।
- मिश्रा को रेल मंत्रालय भेजा गया।
- 1974 में CBI ने चार्जशीट दायर की, जिसमें आरोप सिद्ध हुए।
- जनवरी 1975 में बम विस्फोट में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
क्या कांग्रेस पार्टी ने अपना कमीशन खोरी छुपाने के लिए तत्कालीन रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा की हत्या करवाई?
1. भारत सरकार ने 1972-73 में एक फ़र्ज़ी आयात निर्यात लाइसेंस जारी किया
2. ललित नारायण मिश्र विदेश व्यापार मंत्री थे, पैसे का लेन-देन शुरू हुआ ।उस वक़्त 1 लाख 20 हज़ार… pic.twitter.com/QO8kvFIG46 — Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) September 29, 2025
अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र
दुबे ने यह भी दावा किया कि दिसंबर 1974 में तत्कालीन विपक्ष के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद में ललित नारायण मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूत पेश किए थे। इसके बाद ही 3 जनवरी 1975 को मिथिलांचल में एक बम विस्फोट में उनकी मौत हो गई।
पहले भी कर चुके हैं गंभीर आरोप
यह पहली बार नहीं है जब निशिकांत दुबे ने कांग्रेस पर इस तरह के संगीन आरोप लगाए हैं। इससे पहले भी वे सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार पर “कॉरपोरेट दलाली” और “गरीबों की लूट” जैसे आरोप लगा चुके हैं। उनका दावा था कि 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस सरकार ने बड़े उद्योगपतियों को 8 लाख करोड़ रुपये की टैक्स छूट दी, जिससे गरीब और गरीब होते गए, जबकि अमीर और अमीर।
राजनीतिक माहौल में गर्मी
इस बयान ने एक बार फिर राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है। ललित नारायण मिश्रा की मौत पहले से ही विवादों में रही है, और अब इसे राजनीतिक हमला बनाकर फिर से उठाया गया है। हालांकि कांग्रेस की ओर से इस बयान पर अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: पासपोर्ट बदला, आईडी बदली, मां-बाप भी बदल डाले; गजब का खिलाड़ी निकला चैतन्यानंद, खुल गए सारे राज
निशिकांत दुबे के ताजा आरोपों ने एक बार फिर अतीत के उस पन्ने को खोला है, जिसे भारतीय राजनीति अक्सर अनदेखा करती रही है। अब देखना यह होगा कि कांग्रेस इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और क्या यह मामला किसी नए राजनीतिक विवाद को जन्म देगा।
