Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डीके शिवकुमार ने भाजपा के काले झंडे का किया स्वागत, अन्नामलाई को कहा बेचारा तो मिली मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि शनिवार को चेन्नई पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उन्हें काले झंडे दिखाये जाने का वह स्वागत करते हैं।

  • Written By: Saurabh Pal
Updated On: Mar 22, 2025 | 08:09 PM

डीके शिवकुमार, अन्नामलाई (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

चेन्नई/बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि शनिवार को चेन्नई पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उन्हें काले झंडे दिखाये जाने का वह स्वागत करते हैं। शिवकुमार द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के निमंत्रण पर परिसीमन को लेकर अयोजित एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंचे थे।

राजनीतिक दलों व  कुछ राज्य सरकारों, विशेषकर दक्षिणी राज्यों ने यह आशंका जताई है कि यदि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन हुआ तो उन्हें नुकसान होगा। शिवकुमार ने भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई को ‘बेचारा’ करार देते हुए कहा कि उन्होंने आईपीएस अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कर्नाटक की सेवा की थी।

शिवकुमार ने चेन्नई में एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं भाजपा द्वारा दिखाये गए इन सभी काले झंडों का स्वागत करता हूं। जब उन्होंने मुझे (नयी दिल्ली में) तिहाड़ जेल भेजा तब भी मुझे डर नहीं लगा।” शिवकुमार एवं अन्य लोगों पर धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कथित अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया था और मामले में गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उन्हें जेल भेजा था। बाद में शीर्ष अदालत ने शिवकुमार के खिलाफ धनशोधन का मामला खारिज कर दिया।

सम्बंधित ख़बरें

AJL और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा को हाई कोर्ट से मिली राहत, जानिए क्या है पूरा मामला

विपक्षी खेमे में नेतृत्व की जंग: अय्यर ने स्टालिन-ममता को बताया राहुल से बेहतर विकल्प, क्या दरक रहा ‘इंडिया’?

योगी को PM की रेस से बाहर करने की साजिश…शंकराचार्य विवाद को बनाया गया मोहरा? यहां समझिए पूरी ‘क्रोनोलॉजी’

भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ चलाया ‘कॉम्प्रोमाइज्ड कांग्रेस’ अभियान, सोशल मीडिया पर पोस्टस् का सैलाब

उपमुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि यह अधिकारी (अन्नामलाई), बेचारा मेरे राज्य से हैं। उन्होंने हमारी सेवा की है। वह हमारी ताकत जानते हैं। उन्हें अपना काम करने दें। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।” जवाब में अन्नामलाई ने ‘बेचारा आदमी’ कहने पर शिवकुमार को धन्यवाद दिया। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘‘हां, मैंने एक पुलिस अधिकारी के रूप में कर्नाटक के लोगों की लगन से सेवा की है। विशिष्ट उल्लेख के लिए डी के शिवकुमार को मेरी ओर से धन्यवाद।”

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस बेचारे आदमी को शुभकामनाएं देने के लिए आपका धन्यवाद और श्री सिद्धरमैया को उनकी कुर्सी से हटाकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने के आपके अथक प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। भाजपा ने स्टालिन द्वारा बुलाई गई बैठक का विरोध किया है।

War of words begins between dk shivakumar and annamalai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2025 | 08:09 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • DK Shivkumar
  • K Annamalai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.