- Hindi News »
- India »
- War Of Words Begins Between Dk Shivakumar And Annamalai
डीके शिवकुमार ने भाजपा के काले झंडे का किया स्वागत, अन्नामलाई को कहा बेचारा तो मिली मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि शनिवार को चेन्नई पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उन्हें काले झंडे दिखाये जाने का वह स्वागत करते हैं।
- Written By: Saurabh Pal

डीके शिवकुमार, अन्नामलाई (फोटो- सोशल मीडिया)
चेन्नई/बेंगलुरु: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि शनिवार को चेन्नई पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उन्हें काले झंडे दिखाये जाने का वह स्वागत करते हैं। शिवकुमार द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रमुख और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के निमंत्रण पर परिसीमन को लेकर अयोजित एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए चेन्नई पहुंचे थे।
राजनीतिक दलों व कुछ राज्य सरकारों, विशेषकर दक्षिणी राज्यों ने यह आशंका जताई है कि यदि जनसंख्या के आधार पर परिसीमन हुआ तो उन्हें नुकसान होगा। शिवकुमार ने भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष के अन्नामलाई को ‘बेचारा’ करार देते हुए कहा कि उन्होंने आईपीएस अधिकारी के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कर्नाटक की सेवा की थी।
शिवकुमार ने चेन्नई में एक सवाल के जवाब में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं भाजपा द्वारा दिखाये गए इन सभी काले झंडों का स्वागत करता हूं। जब उन्होंने मुझे (नयी दिल्ली में) तिहाड़ जेल भेजा तब भी मुझे डर नहीं लगा।” शिवकुमार एवं अन्य लोगों पर धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत कथित अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया था और मामले में गिरफ्तारी के बाद अदालत ने उन्हें जेल भेजा था। बाद में शीर्ष अदालत ने शिवकुमार के खिलाफ धनशोधन का मामला खारिज कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर कांग्रेस के वन-टू-वन संवाद में बवाल, आपस में भिड़े ठाकरे-जिचकार, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की से बढ़ा पारा
2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
बिहार में NDA की नई सरकार का फॉर्मूला लीक! BJP का मुख्यमंत्री, JDU से दो डिप्टी; नीतीश के सांसद का खुलासा
भारत में 2090 तक हिंदू अल्पसंख्यक हो जाएंगे? नासिक धर्मांतरण मामले पर BJP गोपीचंद पडलकर का बड़ा दावा
उपमुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि यह अधिकारी (अन्नामलाई), बेचारा मेरे राज्य से हैं। उन्होंने हमारी सेवा की है। वह हमारी ताकत जानते हैं। उन्हें अपना काम करने दें। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।” जवाब में अन्नामलाई ने ‘बेचारा आदमी’ कहने पर शिवकुमार को धन्यवाद दिया। भाजपा की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया,‘‘हां, मैंने एक पुलिस अधिकारी के रूप में कर्नाटक के लोगों की लगन से सेवा की है। विशिष्ट उल्लेख के लिए डी के शिवकुमार को मेरी ओर से धन्यवाद।”
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उन्होंने कहा कि इसके अलावा इस बेचारे आदमी को शुभकामनाएं देने के लिए आपका धन्यवाद और श्री सिद्धरमैया को उनकी कुर्सी से हटाकर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने के आपके अथक प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। भाजपा ने स्टालिन द्वारा बुलाई गई बैठक का विरोध किया है।
War of words begins between dk shivakumar and annamalai
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Share Market के लिए मंडे टेस्ट मुश्किल! कच्चे तेल की कीमतों उछाल संभव, कल क्या रंग दिखाएगा सोना-चांदी?
Apr 12, 2026 | 09:30 AMSambhajinagar में जनगणना तैयारी, ऑनलाइन पंजीयन पर जोर; कलेक्टर ने दिए सख्त आदेश
Apr 12, 2026 | 09:25 AMNetanyahu ने तुर्किए पर कुर्द नरसंहार का लगाया आरोप… पाकिस्तान में अमेरिका-ईरान की वार्ता फेल
Apr 12, 2026 | 09:19 AMबदलापुर से कांजुरमार्ग तक Mumbai Metro Line 14 को मिली रफ्तार, 43.69 किमी लंबा कॉरिडोर तैयार होगा
Apr 12, 2026 | 09:19 AMनागपुर में सुदेश भोसले का ‘अमिताभ’ अंदाज! नवभारत उत्सव में झूमे फैन्स, तालियों से गूंजा सुरेश भट सभागृह
Apr 12, 2026 | 09:19 AMBPCL का बड़ा दावा, संभाजीनगर में गैस संकट पर राहत, 2 माह में हर उद्योग को PNG
Apr 12, 2026 | 09:15 AMबिहार में दलित चेहरे पर दांव खेलेगी BJP! देर रात दोनों डिप्टी CM के साथ नीतीश से मिला ये नेता, सियासी हलचल तेज
Apr 12, 2026 | 09:12 AMवीडियो गैलरी

Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PM
‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM














