-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Waqf Bill Jpc Committee Will Go To Five States Target To Present Report Before Winter Session
वक्फ बिल JPC : पांच प्रदेशों में जाएगी कमेटी, शीतकालीन सत्र से पहले रिपोर्ट पेश करने का लक्ष्य
- Written By: प्रतीक मिश्रा
वक्फ बिल को लेकर बनी ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) आगामी सप्ताह में देश के 5 प्रदेशो में जाएगी। यह निर्णय इसलिए लिया गया है, ताकि कमेटी तय समय पर रिपोर्ट पेश कर सके।

फाइल फोटो: वक्फ बिल JPC [स्रोत: सोशल मीडिया]
नई दिल्ली: वक्फ बिल पर बनी ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) अगले सप्ताह 5 राज्यों का दौरा करेगी। कमेटी तय समय पर रिपोर्ट पेश कर सके, इसलिए यह फैसला लिया गया है। हालांकि, ऐसे कई उदाहरण हैं जब कमेटियों की रिपोर्ट पेश करने की तारीख आगे बढ़ायी जाती रही है। लेकिन कमेटी अध्यक्ष भाजपा सांसद जगदंबिका पाल तय समय सीमा के भीतर रिपोर्ट पेश करना चाहते हैं।
JPC के सदस्य इन पांच राज्यों की राजधानी में उनके अल्पसंख्यक मामलों के विभाग, कानून विभाग, अल्पसंख्यक आयोग और वक्फ बोर्ड के साथ बातचीत करेगी। वह बार काउंसिल और मुत्तवल्ली संघों सहित अन्य स्टेकहोल्डर्स से भी मुलाकात करेगी।
इसे भी पढ़ें : MP: सीएम डॉ. मोहन यादव ने 81 लाख किसानों के खातों में डाले 1600 करोड़ रूपए, डॉक्टरों को जॉइनिंग लेटर दिए
सम्बंधित ख़बरें
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Yogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
बारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
कमेटी 9 नवंबर को असम की राजधानी गुवाहाटी से अपना दौरा शुरू करेगी। इसके बाद 11 नवंबर को भुवनेश्वर (ओडिशा), 12 नवंबर को कोलकाता (पश्चिम बंगाल), 13 नवंबर को पटना (बिहार) और 14 नवंबर को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) जाएगी।
इससे पहले 4-5 नवंबर को मुस्लिम महिलाओं, शिक्षाविदों, वकीलों और सामाजिक-धार्मिक संगठनों के साथ दिल्ली में भी बैठक होगी। कमेटी को संसद के विंटर सेशन में पहले सप्ताह के आखिरी दिन अपनी रिपोर्ट पेश करनी है। विंटर सेशन अगले महीने 25 नवंबर से शुरू हो रहा है।
इसे भी पढ़ें : पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को समर्पित की स्वास्थ्य सेवाएं, 12,850 करोड़ के प्रोजेक्ट का शुभारंभ और शिलान्यास किया
एक दिन पहले मंगलवार को हुई बैठक में विपक्षी सांसदों और दिल्ली वक्फ बोर्ड के बीच जमकर हंगामा हुआ था। विपक्षी सांसदों ने कहना था कि दिल्ली सरकार की मंजूरी के बिना दिल्ली वक्फ बोर्ड को प्रेजेंटेशन देने की अनुमति देना अवैध है।
वक्फ बोर्ड दिल्ली के माइनॉरिटी अफेयर्स मिनिस्ट्री के अधीन है, इसलिए वक्फ बोर्ड की किसी भी रिपोर्ट को सरकार से मंजूरी लेना जरूरी है। इसे वक्फ बोर्ड ने नजरअंदाज कर दिया। JPC ने लोकसभा के महासचिव से बातचीत के बाद दिल्ली सरकार की मंजूरी के बिना ही दिल्ली वक्फ बोर्ड को प्रेजेंटेशन देने की अनुमति दी थी।
Waqf bill jpc committee will go to five states target to present report before winter session
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कम विजिबिलिटी से बदला रूट, दिल्ली-भोपाल फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, इंडिगो ने 25 मिनट लगाए चक्कर
Jul 08, 2026 | 07:39 AMमहाराष्ट्र की राजनीति में हलचल: क्या शरद पवार गुट NDA में होगा शामिल? जयंत पाटिल-तावड़े मुलाकात से अटकलें तेज
Jul 08, 2026 | 07:32 AMYogini Ekadashi 2026: योगिनी एकादशी पर भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
Jul 08, 2026 | 07:32 AMबारिश थमेगी तभी चलेगी रेल! नागपुर रूट पर बारिश का असर, गीतांजलि-दुरंतो समेत कई ट्रेनें घंटों लेट
Jul 08, 2026 | 07:25 AMIND vs ENG 3rd T20: 76 रन पर ढेर हुई टीम इंडिया, इंग्लैंड ने 125 रन से जीतकर सीरीज में बनाई 2-0 की लीड
Jul 08, 2026 | 07:24 AMराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बड़ा सवाल! मनोज कुमार पारस बोले- आखिर चंपत राय कब देंगे जवाब?
Jul 08, 2026 | 07:23 AMCM मोहन यादव ने अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, नर्मदा परियोजनाओं को गति देने पर हुआ मंथन
Jul 08, 2026 | 07:22 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM










