-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Vinesh Phogat Brij Bhushan Sharan Singh Acquittal Delhi High Court Appeal
राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से निराश विनेश फोगाट, सिस्टम पर उठाए सवाल; हाईकोर्ट में देंगी चुनौती
- Written By: अनन्या तिवारी
Vinesh Phogat On Brijbhushan Acquittal: महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह को कोर्ट से मिली राहत के बाद विनेश फोगाट ने मोर्चा खोल दिया है।

विनेश फोगाट, बृजभूषण शरण सिंह (सोर्स-डिजाइन फोटो)
Vinesh Phogat Reaction On Brij Bhushan Acquittal: भारतीय कुश्ती जगत में एक बार फिर से उबाल आ गया है। महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को ‘सबूतों के अभाव’ में बरी कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले को जहां बृजभूषण शरण सिंह अपनी ‘बड़ी जीत’ बता रहे हैं, वहीं देश की स्टार पहलवान विनेश फोगाट ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विनेश ने साफ कर दिया है कि यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है और वे इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगी।
‘बाहुबली’ के खिलाफ सड़क से अदालत तक का संघर्ष
विनेश फोगाट ने कोर्ट के फैसले के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी चुप्पी तोड़ी और एक बेहद भावुक लेकिन सख्त पोस्ट साझा किया। विनेश ने अपनी पोस्ट में व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए लिखा कि सत्ताधारी पार्टी के एक शक्तिशाली ‘बाहुबली’ नेता के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए उन्हें और अन्य पहलवानों को अपनी पूरी हिम्मत जुटानी पड़ी थी। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे उन्हें न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरना पड़ा था। विनेश के अनुसार, शुरुआत से ही पूरा सिस्टम और सरकारी तंत्र आरोपी को बचाने की कोशिश में लगा हुआ था।
सिस्टम और सत्ता के दबाव का गंभीर आरोप
विनेश फोगाट ने अपनी प्रतिक्रिया में सिस्टम की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बृजभूषण शरण सिंह ने अपने पद, सत्ता और बाहुबल का दुरुपयोग करते हुए कई महिला पहलवानों पर अपनी शिकायतें वापस लेने का भारी दबाव बनाया था। विनेश ने कहा कि इस दबाव के बावजूद कुछ महिला पहलवान अपनी बात पर अडिग रहीं और कानूनी लड़ाई को जारी रखा। विनेश ने अदालत के इस फैसले पर गहरी निराशा व्यक्त की है कि महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों में बृजभूषण को दोषी नहीं माना गया।
सम्बंधित ख़बरें
यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण बरी, विनेश-बजरंग ने जताई निराश, बोले- लड़ाई जारी रहेगी, फैसले को देंगे चुनौती
बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी
Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
हनुमानगढ़ी नमाज विवाद: बृजभूषण शरण सिंह की सफाई, बोले- सीढ़ियों पर नहीं, 52 बीघा परिसर के भीतर पढ़ी गई थी नमाज
हार नहीं मानेंगे पहलवान
छह महिला पहलवानों की शिकायत पर दर्ज हुए इस मामले में कोर्ट का फैसला भले ही बृजभूषण के पक्ष में रहा हो, लेकिन पहलवानों के तेवर अभी भी कम नहीं हुए हैं। विनेश फोगाट ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि पहलवानों की लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया में जोर देकर कहा कि “हिम्मत जुटानी पड़ती है बाहुबली के खिलाफ” और वे अब इस कानूनी लड़ाई को दिल्ली हाई कोर्ट लेकर जाएंगी। विनेश की इस घोषणा ने साफ कर दिया है कि कुश्ती के अखाड़े के बाद अब कानूनी अखाड़े में भी ‘आर-पार’ की जंग होने वाली है।
यह भी पढ़ें बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने किया बरी
क्या है पूरा मामला?
ज्ञात हो कि भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर छह महिला पहलवानों ने यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का लंबा विरोध प्रदर्शन चला था। काफी दबाव और सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी। सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए बृजभूषण को सभी आरोपों से बरी कर दिया, जिसे अब पहलवानों ने उच्च न्यायालय में चुनौती देने का मन बना लिया है।
Vinesh phogat brij bhushan sharan singh acquittal delhi high court appeal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
यौन उत्पीड़न केस में बृजभूषण बरी, विनेश-बजरंग ने जताई निराश, बोले- लड़ाई जारी रहेगी, फैसले को देंगे चुनौती
Aug 03, 2026 | 03:33 PMअमेरिका छोड़ भारत क्यों लौटे अभिजीत दिपके? कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने किया सबसे बड़ा खुलासा
Aug 03, 2026 | 03:32 PMछात्रों या अपराधियों पर कार्रवाई? सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सरकार से पूछे ये तीखे सवाल
Aug 03, 2026 | 03:26 PMराउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से निराश विनेश फोगाट, सिस्टम पर उठाए सवाल; हाईकोर्ट में देंगी चुनौती
Aug 03, 2026 | 03:24 PMमुंबई BMC में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों का बढ़ा बैकलॉग, शादी, वीजा और एडमिशन की प्रक्रिया हो रही प्रभावित
Aug 03, 2026 | 03:23 PMमानसून सत्र 2026: सीएम योगी ने विपक्ष से की सहयोग की अपील, कहा- किसानों और युवाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Aug 03, 2026 | 03:23 PMBhandara News: भंडारा में बनेगा लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे का भव्य स्मारक, पालकमंत्री पंकज भोयर की घोषणा
Aug 03, 2026 | 03:18 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













