-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Supreme Court Hearing Neet Protest Police Action Fir Details
छात्रों या अपराधियों पर कार्रवाई? सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सरकार से पूछे ये तीखे सवाल
- Written By: अर्पित शुक्ला
Supreme Court Hearing: सुप्रीम कोर्ट ने NEET प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज FIR और पुलिस कार्रवाई पर सुनवाई करते हुए सरकार से ब्योरा मांगा है। कोर्ट हाई-पावर्ड कमेटी बनाने पर विचार कर रहा है।

सांकेतिक फोटो (सोर्स-IANS)
NEET Paper Leak Supreme Court Hearing: जंतर-मंतर और देशभर में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की। इस मामले पर CJI सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने सुनवाई की। प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों ने भी हमलावरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अर्जी दी है।
पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने फौरी राहत देते हुए ऐसे छात्रों को छोड़ने का निर्देश दिया था, जिनका कोई भी आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। साथ ही ऐसे लोगों की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इन सभी मामलों की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए हाई-पावर्ड कमेटी बनाने पर विचार करेंगे। सरकार और याचिकाकर्ता दोनों ही इसके पक्ष में हैं।
पुलिसवालों के परिजनों ने दाखिल की याचिका
इस बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान घायल पुलिसवालों के परिजनों ने भी सुप्रीम कोर्ट में आवेदन दाखिल कर इस मामले में उनको पक्षकार बनाने की मांग की है। परिवारों की मांग है कि सुप्रीम कोर्ट उन लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई का निर्देश दे, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान ड्यूटी कर रहे पुलिस वालों पर हमला किया।
सम्बंधित ख़बरें
अभिजीत दीपके के परिवार से मिलना शिंदे के नेताओं को पड़ा महंगा, BJP ने की कार्रवाई की मांग
पप्पू यादव के घर हंगामा: चप्पल फेंकने के आरोपी हैप्पी शर्मा का दावा- हमारे पास कोई हथियार नहीं था
केस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
प्रदर्शनकारी छात्रों की ओर से पेश हुईं वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि हम SG और सरकार से इसको लेकर बात कर रहे हैं। छात्रों के जीवन का सवाल है और कोर्ट गाइड करे कि FIR रद्द हों या फिर वापस हों। पटना में दर्ज हुई FIR में 5000 अज्ञात प्रदर्शनकारी लिखा हुआ है।
कोर्ट ने मांगा FIR का ब्योरा
एसजी ने इस दौरान कहा कि जो प्रदर्शनकारी छात्र हैं, सरकार उनके लिए देखेगी। CJI ने SG को निर्देश दिया कि आप दिल्ली और दूसरे राज्यों में दर्ज किए गए FIR का ब्योरा दीजिए। इस पर तुषार मेहता ने कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज FIR के बारे में कुछ गलतफहमी या गलत जानकारी थी। सरकार अपने वादे को लेकर गंभीर है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो मामले को गर्म रखना चाहते हैं।
जस्टिस बागची ने कहा कि क्रिमिनल लॉ का ढांचा केस वापस लेने की इजाज़त देता है। उन्होंने कहा कि ऐसा क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करके किया जाता है। जिनका आपराधिक रिकॉर्ड है और जिनका नहीं है, उनको अलग-अलग करना चाहिए।
छात्र और अपराधियों के मामले अलग
CJI ने इस पर कहा कि सबसे पहले FIR को अलग-अलग करना होगा। उन्होंने कहा कि एक छात्रों के खिलाफ और दूसरा हार्ड अपराधियों के खिलाफ। इसको बाद आप जांच कर सकते हैं। वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि पटना से एक FIR है, जिसमें 152 लोगों के नाम हैं और 5,000 अज्ञात के नाम हैं। इसको लेकर किसी को भी पकड़ा जा सकता है। हमें राज्य के साथ मिलकर एक मैकेनिज्म बनाना होगा और इसे रद्द भी किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- असम में बाढ़ पीड़ितों को राहत! CM हिमंत बिस्वा सरमा ने 75 हजार परिवारों के खातों में भेजे 112 करोड़ रुपये
इस पर तुषार मेहता ने दलील दी कि जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है, उनको छोड़कर बाकी सबका ध्यान रखा जा सकता है। जस्टिस बागची ने कहा कि सरकारी वकील केस वापस ले सकते हैं। क्लोजर रिपोर्ट फाइल की जा सकती है।
Supreme court hearing neet protest police action fir details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
छात्रों या अपराधियों पर कार्रवाई? सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सरकार से पूछे ये तीखे सवाल
Aug 03, 2026 | 03:26 PMराउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले से निराश विनेश फोगाट, सिस्टम पर उठाए सवाल; हाईकोर्ट में देंगी चुनौती
Aug 03, 2026 | 03:24 PMमुंबई BMC में जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों का बढ़ा बैकलॉग, शादी, वीजा और एडमिशन की प्रक्रिया हो रही प्रभावित
Aug 03, 2026 | 03:23 PMमानसून सत्र 2026: सीएम योगी ने विपक्ष से की सहयोग की अपील, कहा- किसानों और युवाओं के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Aug 03, 2026 | 03:23 PMBhandara News: भंडारा में बनेगा लोकशाहीर अन्नाभाऊ साठे का भव्य स्मारक, पालकमंत्री पंकज भोयर की घोषणा
Aug 03, 2026 | 03:18 PMPM मोदी दिखाएं अपनी डिग्री, मैं दिखाऊंगा स्कॉलरशिप के कागज, पिता पर लगे आरोपों पर अभिजीत दीपके ने तोड़ी चुप्पी
Aug 03, 2026 | 03:17 PMदूध से पैर धुलवाने वाले वीडियो पर नाना पटोले ने तोड़ी चुप्पी, बीजेपी ने बताया इसे कांग्रेस की विचारधारा
Aug 03, 2026 | 03:13 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM













