तमिलनाडु में ‘विजय राज’ की शुरुआत! कल CM पद की शपथ लेंगे TVK चीफ, नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य शपथ समारोह
Tamil Nadu New CM: टीवीके बहुमत के जादुई आंकड़ें को पार कर गई है, पार्टी प्रेसिडेंट और सबसे बड़ी पार्टी के नेता सी. जोसेफ विजय ने गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की।
- Written By: अर्पित शुक्ला
AI जनरेटेड इमेज
Tamil Nadu Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु में विजय राज की शुरुआत होने जा रही है। तमाम अड़चनों को पार करते हुए विजय की राजनीतिक पारी में सत्ता पाने का वक्त शुरु हो गया है। शनिवार को विजय ने राज्यपाल अर्लेकर को 120 विधायकों का समर्थन पत्र दिया है। अब टीवीके चीफ विजय का तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रुप में रविवार (10 मई), दोपहर 3:00 बजे शपथ लेंगे। यह शपथ ग्रहण समारोह नेहरू स्टेडियम चेन्नई में होगा।
#WATCH TVK चीफ विजय ने तमिलनाडु के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से लोक भवन में मुलाकात की। कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से अब 121 विधायक TVK के सपोर्ट में हैं, और राज्य में सरकार बनाने का उसका रास्ता अब साफ हो गया है। (सोर्स: लोक भवन) pic.twitter.com/lueTQsMgoi — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 9, 2026
बता दें कि विजय की टीवीके पार्टी ने सरकार बनाने के लिए जरूरी समर्थन जुटा लिया है। उनके पास अब कुल 120 विधायकों का समर्थन हो गया है। तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी होता है।
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में महाजाम का हाहाकार! कावेरी ब्रिज बंद होने से थमी गाड़ियों की रफ्तार, हाईवे पर फूटा जनता का गुस्सा
Navabharat Nishanebaaz: विजय जानना चाहते स्टालिन का पता, उदयनिधि से पूछा-कहां हैं तुम्हारे पिता
CM विजय का फिल्मी स्टाइल, हरी झंडी दिखाने के बाद आम जनता के साथ बस में किया सफर; VIDEO वायरल
जल्द ही यहां आइटम सॉन्ग पर नाचेंगे मंत्री! विधानसभा या फिल्म सेट? उधयनिधि का CM विजय पर तीखा प्रहार
VCK और IUML ने आज दिया समर्थन
गौरतलब है कि, तमिलनाडु विधानसभा की 234 सीटों में से विजय की टीवीके के पास 107 सीटें हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के 5 विधायकों के अलावा CPI, CPI(M) से समर्थन मिल गया था। आज VCK और IUML के 2-2 विधायकों का भी समर्थन मिल गया है। इस तरह से उनके पास 120 विधायक आ गए हैं।
कौन-कौन बन सकता है मंत्री?
तमिलनाडु सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम के साथ मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। इन मंत्रियों में टीवीके के सेंगोत्तियन, अधव अर्जुन, एन आनंद, अरुण राज, निर्मल कुमार और राजमोहन का नाम शामिल है। इनके अलावा 3 कांग्रेस के विधायकों को भी मंत्री बनाया जा सकता है। तमिलनाडु के मनोनीत मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय रविवार यानी कल दोपहर शपथ लेंगे।
यह भी पढ़ें- तमिलनाडु में VCK ने TVK को दिया समर्थन पत्र, तमिलनाडु में जल्द विजय बनेंगे मुख्यमंत्री, देखें पहली तस्वीर
बता दें कि 108 विधायकों वाली टीवीके को बहुमत के लिए जादुई 118 के आंकड़े तक पहुंचने के लिए पिछले 4 दिनों से चर्चा चल रही थी। सियासी उठापटक के बीच विजय की उम्मीदें छोटे दलों पर टिकी रहीं।
