TVK सरकार पर सस्पेंस खत्म? VCK नेता के बयान ने बढ़ाई राजनीतिक गर्मी, विजय के CM बनने का रास्ता साफ

TVK Government Formation: VCK के पास दो सीटें हैं और पार्टी अध्यक्ष, थोल. थिरुमावलवन, जल्द ही इस बारे में घोषणा करेंगे, जिससे पार्टी के रुख को लेकर चल रही सभी अटकलें समाप्त हो जाएंगी।
TVK Vijay election debut Tamil Nadu
विजय (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Tamil Nadu Government Formation: तमिलनाडु में सियासी उठापटक जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। VCK सी. जोसेफ विजय और उनकी पार्टी, तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के नेतृत्व में बनने वाली सरकार का समर्थन करेगी, पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में इसका खुलासा किया है। 'द हिंदू' की रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी नेता ने बताया कि VCK के पास दो सीटें हैं और पार्टी अध्यक्ष, थोल. थिरुमावलवन, जल्द ही इस बारे में घोषणा करेंगे, जिससे पार्टी के रुख को लेकर चल रही सभी अटकलें समाप्त हो जाएंगी।

बता दें कि वीसीके के इस फैसले को बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके बहुमत के आंकड़े के करीब है और 234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है। टीवीके को सरकार बनाने के लिए दो विधायकों की जरूरत थी, जो वीसीके के साथ आने से पूरी हो जाएगी।

एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने दी बधाई

वहीं, तमिलनाडु में नई सरकार के गठन को लेकर चल रही अटकलों के बीच, AIADMK के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने उस पार्टी को बधाई दी है जो सत्ता संभालने जा रही है। चुनावी नतीजों के बाद से अब तक वो चुप थे। एक आधिकारिक बयान में, उन्होंने कहा, हाल ही में संपन्न हुए 17वें तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में, विभिन्न पार्टियों के उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। ​​मैं उस पार्टी को अपनी हार्दिक बधाई देता हूँ जो तमिलनाडु में सरकार बनाने जा रही है।

वीसीके और वामपंथी समर्थन के बाद टीवीके की स्थिति

  • टीवीके – 107
  • कांग्रेस – ​​5
  • सीपीआई- 2
  • सीपीएम – 2
  • वीसीके – 2
  • कुल- 118

DMK से गठबंधन नहीं

बता दें कि पलानीस्वामी के बधाई संदेश को, उनकी पार्टी द्वारा DMK के समर्थन से सरकार बनाने की संभावनाओं को लेकर चल रही चर्चाओं को खारिज करने की एक कोशिश के तौर पर भी देखा जा सकता है। वहीं, उनके सहयोगियों ने हाल ही में सत्ता में उनकी वापसी की उम्मीद जताई थी, लेकिन पलानीस्वामी पिछले कुछ दिनों से रणनीतिक रूप से चुप थे और अब उनके बयान से साफ है कि AIDMK सरकार बनाने के लिए किसी तरह का गठबंधन नहीं करने वाली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com