तमिलनाडु में महाजाम का हाहाकार! कावेरी ब्रिज बंद होने से थमी गाड़ियों की रफ्तार, हाईवे पर फूटा जनता का गुस्सा
Sanjiv Nagar Protest Tamil Nadu: तमिलनाडु के त्रिची में कावेरी ब्रिज बंद होने से लगा 3 KM लंबा महाजाम लग गया। संजीव नगर में स्थानीय लोगों ने चेन्नई नेशनल हाईवे जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
- Written By: प्रिया जैस
तमिलनाडु ट्रैफिक जाम (सौजन्य-एक्स)
Tamil Nadu Trichy Cauvery Bridge Repair: तमिलनाडु में ट्रैफिक जाम से हाहाकार मच गया है। हाईवे पर घंटों से ट्रैफिक जाम लगा हुआ है, जिससे लोगों का हाल-बेहाल हो गया है। तमिलनाडु में कावेरी ब्रिज पर मरम्मत का काम जल्द पूरा करने की मांग को लेकर तिरुचिरापल्ली-चेन्नई नेशनल हाईवे पर संजीव नगर में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम करके विरोध प्रदर्शन किया।
संजीव नगर के स्थानीय लोगों ने ब्रिज के मरम्मत के लिए विरोध प्रदर्शन किया है। मरम्मत के काम के लिए पुराना कावेरी ब्रिज पिछले दो दिनों से बंद है, जिससे भारी ट्रैफिक जाम लग गया है और आने-जाने वालों को बहुत परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय तक ब्रिज बंद रहने से बहुत ज़्यादा देरी हो रही है और उन्होंने अधिकारियों से जल्द से जल्द मरम्मत का काम पूरा करने की अपील की।
तमिलनाडु में लगा महाजाम
ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को शांत करने और ट्रैफिक को सामान्य करने के लिए उनसे बातचीत की। स्थानीय लोगों ने पुलिस के सामने अपनी मांगे रखी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे-सातारा हाईवे के कात्रज टनल में कंटेनर खराब होने से लगा 5 किमी लंबा भारी ट्रैफिक जाम, रेंगते नजर आए वाहन
Navabharat Nishanebaaz: विजय जानना चाहते स्टालिन का पता, उदयनिधि से पूछा-कहां हैं तुम्हारे पिता
CM विजय का फिल्मी स्टाइल, हरी झंडी दिखाने के बाद आम जनता के साथ बस में किया सफर; VIDEO वायरल
पुणे में बारिश से थमी रफ्तार, सड़कों पर जलभराव और भारी जाम, मानसून की पहली बरसात ने खोली मनपा के दावों की पोल
#WATCH | Tamil Nadu: Residents staged a road blockade protest at Sanjeevi Nagar on the Tiruchirappalli–Chennai National Highway demanding the speedy completion of maintenance work on the Cauvery Bridge. The old Cauvery Bridge has been closed for the past two days for repair… pic.twitter.com/kEO4jBBns1 — ANI (@ANI) June 27, 2026
कावेरी ब्रिज के बंद होने से ट्रैफिक जाम
स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि संजीव नगर में फ्लाईओवर बनाने की उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग कई सालों से पूरी नहीं हुई है। उन्होंने याद दिलाया कि स्थानीय सांसद ने पहले भरोसा दिलाया था कि इस प्रोजेक्ट पर जल्द ही काम शुरू होगा। हालांकि, पुराने कावेरी ब्रिज के बंद होने से ट्रैफिक जाम की समस्या और बढ़ गई है, जिसके कारण लोगों को विरोध प्रदर्शन करना पड़ा।
यह भी पढ़ें – असम में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, सुरक्षा एजेंसियों ने 2 एक्टिव सदस्यों को किया गिरफ्तार, विस्फोटक बरामद
देखते-ही-देखते ट्रैफिक जाम लगभग तीन किलोमीटर तक फैल गया है, जिससे ओयामारी रोड से कावेरी ब्रिज, मंबाझा सलाई, तिरुवानाइकावल, कुंबाकोनाथन सलाई और तिरुचिरापल्ली-चेन्नई नेशनल हाईवे तक का पूरा रास्ता प्रभावित हुआ है। हाईवे पर घंटों से गाड़ियां फंसी हुई हैं, ट्रैफिक पूरी तरह से ठप हो गया है और आने-जाने वाले लोग एक इंच भी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं।
