- Hindi News »
- Elections »
- Tamil Nadu Transport Workers Form Tvk Trade Union Support Vijay Govt Formation
DMK-AIADMK के किलों में सेंध! सरकारी ड्राइवर-कंडक्टरों ने थामा विजय का हाथ, तमिलनाडु में बड़े उलटफेर के संकेत
- Written By: प्रिया जैस
Tamil Nadu Elections: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी TVK का प्रभाव अब सरकारी परिवहन कर्मचारियों के बीच भी तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है।

विजय थलापति (सौजन्य-IANS)
Tamil Nadu Elections TVK Supporters: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में बहुमत के बाद भी सरकार बनाने पर सस्पेंस बना हुआ है। विजय की पार्टी को बहुमत के लिए 10 सीटों की जरूरत है। कांग्रेस के समर्थन के बावजूद टीवीके बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। डीएमके और एआईडीएमके ने भी विजय के साथ आने से इनकार कर दिया है। ऐसे में अब विजय के समर्थन के लिए सरकारी परिवहन कर्मचारी आ गए है।
अपनी सरकार बनाने के लिए विजय ने अन्य दलों से समर्थन मांगा है। इसका प्रभाव अब सरकारी परिवहन कर्मचारियों के बीच भी तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। विजय की मदद के लिए तमिलनाडु राज्य परिवहन उपक्रमों (STU) के कुछ कर्मचारियों ने अब टीवीके से जुड़ा एक नया ट्रेड यूनियन बनाने की मुहीम छेड़ दी है।
सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (TNSTC) के कई बस ड्राइवरों और कंडक्टरों, जिन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान TVK का समर्थन किया था और पार्टी की जीत का जश्न मनाया। उन्होंने मिठाइयां बांटकर और विभिन्न शाखा कार्यालयों के बाहर इकट्ठा होकर इस अवसर को मनाया।
सम्बंधित ख़बरें
मुस्लिम आरक्षण पर तमिलनाडु में महासंग्राम, IUML की 5% कोटे पर भड़की BJP; बोली- पिछड़े हिंदुओं का हक मारा जाएगा
AIADMK में बागियों पर गिरेगी गाज! महासचिव पलानीस्वामी ने खींची ‘लक्ष्मण रेखा’, वापस नहीं होंगे छीने गए पद
तमिलनाडु के CM विजय के तलाक केस में नया मोड़! कोर्ट ने 7 अगस्त तक टाली सुनवाई, क्या बच पाएगी शादी?
CM Vijay Sangeeta Divorce Case: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बड़ी कानूनी चुनौती, विजय के तलाक केस पर सुनवाई आज
स्वतंत्र कर्मचारी संघ बनाने की तैयारी
विजय के सामने आ रही मौजूदा चुनौतियों के चलते, TVK का समर्थन करने वाले कर्मचारी अब TNSTC और राज्य एक्सप्रेस परिवहन निगम (SETC) के भीतर एक स्वतंत्र कर्मचारी संघ बनाने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह संघ पार्टी को मजबूत बनाने का काम करेगा। उम्मीद है कि यह संघ उसी तरह काम करेगा, जिस तरह DMK और AIADMK से जुड़े शक्तिशाली संघ काम करते हैं, जिन्होंने सालों से परिवहन निगमों के भीतर अपना प्रभाव बनाए रखा है।
सूत्रों के मुताबिक, TVK का समर्थन करने वाले परिवहन कर्मचारियों ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से संपर्क किया है और संघ के लिए औपचारिक मान्यता तथा संगठनात्मक समर्थन मांगा है। पार्टी नेतृत्व ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, और संघ की संरचना तथा नेतृत्व को लेकर शुरुआती चर्चाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं।
यह भी पढ़ें – विजय के शपथ ग्रहण में नया रोड़ा! AMMK ने फर्जी समर्थन पत्र देने का लगाया आरोप, TVK ने वीडियो शेयर कर खोली पोल
संघ बनाने का मुख्य उद्देश्य
इस पहल में शामिल कर्मचारियों का कहना है कि नए संघ का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा करना और उनकी लंबे समय से लंबित शिकायतों का समाधान करना होगा। इन मुद्दों में सेवा शर्तें, बढ़ता काम का दबाव, तबादले, वेतन से जुड़ी शिकायतें और सेवानिवृत्ति लाभ शामिल हैं।
TNSTC की मेट्टुपालयम शाखा के एक ड्राइवर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस संघ की शुरुआत बहुत जल्द हो सकती है। उन्होंने बताया कि विजय के फैन क्लबों से जुड़े कई ड्राइवर और कंडक्टर अभी DMK और AIADMK से जुड़े संघों के सदस्य हैं; हालांकि, TVK के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए, अब वे अपनी निष्ठा बदलने पर विचार कर रहे हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Tamil nadu transport workers form tvk trade union support vijay govt formation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
खंडवा में 35 किलोमीटर का परेशान कर देने वाला सफर, गढ्ढों में तब्दील हुई सड़क; NSUI ने CM के नाम सौंपा ज्ञापन
Jun 16, 2026 | 03:02 PMनागपुर: चोरी की रकम से खरीदी कार, शौक पूरे करने के लिए पड़ोस के ही बंद घर में सेंध लगाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
Jun 16, 2026 | 02:58 PMBigg Boss 20: मस्ती, ड्रामा और तगड़े ट्विस्ट! बिग बॉस-20 में शामिल हो सकते हैं ये फेमस चेहरे
Jun 16, 2026 | 02:54 PMपुणे-दानापुर अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी; रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 17 जून को करेंगे उद्घाटन
Jun 16, 2026 | 02:52 PMHealthy Relationship Tips: रिश्ते में बढ़ रही हैं दूरियां? पार्टनर से खुलकर बात करना है सबसे बड़ा समाधान
Jun 16, 2026 | 02:52 PMगोंदिया: रोहित पवार के आंदोलन पर फुके का हमला, कहा- किसानों नहीं बैंकों के लिए हो रहा संघर्ष
Jun 16, 2026 | 02:52 PMनागपुर में बारिश का इंतजार या बाढ़ का खौफ? खुदी सड़कें और चोक नालियां बस्तियों में ढाएंगी ‘आसमानी कहर
Jun 16, 2026 | 02:41 PMवीडियो गैलरी

पेट्रोल से ₹20 तक सस्ता होगा E100 फ्यूल! जानिए गन्ने से बने इस नए ईंधन के फायदे और नुकसान- VIDEO
Jun 15, 2026 | 11:02 PM
जयपुर में ‘कॉकरोचों’ के मुखिया का थप्पड़ों से स्वागत! युवकों ने अभिजीत को रसीद किए कई थप्पड़, देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:52 PM
अमेरिका-ईरान में समझौते से क्या Israel पड़ गया अकेला? 5 पॉइंट में समझे अंदर की बात, VIDEO
Jun 15, 2026 | 09:05 PM
गूगल मैप ने शादी में जा रहे परिवार को पहुंचाया नाले में, दो घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें हापुड़ का VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:57 PM
भाड़ में जाए G7 और फोटो खिंचवाना… हमारे लोग नाली के कीड़े नहीं, अमेरिका पर भड़के GD Bakshi; देखें- VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:32 PM
अमेरिका ने दबाई PM मोदी की नस, भारतीय नागरिकों की मौत पर कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jun 15, 2026 | 08:14 PM














