गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिलाने का वीडियो वायरल, भड़के लोग; आरोपी ने किया चौंकाने वाला दावा
Gurugram में यूट्यूबर ऋतिक ने गाय को चिकन मोमोज खिलाए। वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठनों ने गिरफ्तारी की मांग की। आरोपी ने माफी मांगते हुए ब्रेनवॉश का दावा किया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिलाने का वीडियो वायरल, फोटो- सोशल मीडिया
Gurugram Viral Video: हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक द्वारा गाय को चिकन मोमोज खिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों ने इसे धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया और युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा के गुरुग्राम में न्यू कॉलोनी के निवासी ऋतिक नाम के एक युवक ने गाय को चिकन मोमोज खिलाए, जिससे बड़ा विवाद उत्पन्न हो गया है। युवक खुद को यूट्यूबर बताता है और उसने दावा किया कि यह वीडियो उसने ऑनलाइन पैसे कमाने और सोशल मीडिया पर अपनी पॉपुलैरिटी बढ़ाने की चाहत में बनाया था।
यूट्यूबर ने पॉपुलैरिटी के लिए की हरकत
वायरल हुए वीडियो में यह युवक गाय के सामने चिकन मोमोज रखता दिखाई देता है और उसे खाने के लिए उकसाता है। इसके बाद गाय मोमोज खाने लगती है। स्थानीय लोगों ने इस प्रवृत्ति की आलोचना करते हुए कहा है कि आजकल सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स और व्यूज पाने के लिए कुछ लोग किसी भी हद तक चले जाते हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG Re-Exam 2026: दिल्ली-एनसीआर में नीट परीक्षा के दौरान सख्त सुरक्षा, हर केंद्र पर निगरानी बढ़ी
Father’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
Father’s Day: पापा कभी नहीं रोते…क्या सच में? जिम्मेदारियों के बोझ से दबे भारतीय पुरुषों के दर्द की असली वजह
Gurugram Police: गुरुग्राम पुलिस का बड़ा क्रैकडाउन, 13 अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार, किये जाएंगे डिपोर्ट
*गाय को खिलाया चिकन मोमोज* गुरुग्राम में गाय को चिकन मोमोज खिलाने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आरोपी ऋतिक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। कार्यकर्ताओं ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। धार्मिक भावनाएं आहत करने… pic.twitter.com/UwgNaeKmIk — Amarjeet Kumar (@Amarjeet0096) December 10, 2025
हिंदू संगठनों में गुस्से के बाद एक्शन में पुलिस
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ, हिंदू संगठनों और गौरक्षकों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने इस घटना को धार्मिक आस्था और परंपराओं का अनादर बताते हुए युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। गुस्साए गौरक्षकों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई भी कर दी।
बढ़ते विवाद के बाद, सेक्टर-56 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है,। विभिन्न संगठनों ने इस गंभीर घटना को देखते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
आरोपी ने मांगी माफी, कहा- ‘मेरा ब्रेनवॉश किया गया’
विवाद बढ़ने पर, आरोपी युवक ऋतिक ने एक अन्य वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। माफी मांगते हुए ऋतिक ने स्वीकार किया कि उसने गलत काम किया और गाय को चिकन मोमोज खिलाना उसकी गलती थी।
यह भी पढ़ें: हल्द्वानी बनभूलपुरा अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णायक फैसला आज, छावनी में तब्दील हुआ शहर
उसने चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि “मेरा ऑनलाइन ब्रेनवॉश किया गया था”। ऋतिक ने यह भी बताया कि उसे ऐसा कंटेंट बनाने के लिए कुछ लोगों ने उकसाया और इसके लिए उसे पैसे भी भेजे गए थे। उसने यह वादा किया कि वह आगे से ऐसी हरकतें कभी नहीं करेगा। युवक ने बताया कि उसकी मां डॉक्टर हैं और पिता बिजनेसमैन हैं।
