- Hindi News »
- India »
- Veer Savarkar Death Anniversary Know How He Fasted For A Month Before His Death
पुण्यतिथि: निधन के एक महीने पहले से वीर सावरकर ने त्याग दिया था खाना! चुनी थी इच्छा मृत्यु जैसी स्थिति
- Written By: किर्तेश ढोबले

नई दिल्ली: आज यानी 26 फ़रवरी को प्रबल राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर सावरकर (Veer Savarkar Death Anniversary) की पुण्यतिथि है। उनका पूरा नाम नाम विनायक दामोदर सावरकर है। अक्सर ऐसे प्रश्न किए जाते हैं कि सावरकर का निधन कैसे हुआ था। तो चलिए आज हम आपको उनके पुण्यतिथि पर बताते हैं उनकी मृत्यु से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जो अक्सर इंटरनेट पर खंगाली जाती हैं।
इच्छा मृत्यु
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि वीर सावरकर ने खुद अपने लिए इच्छा मृत्यु जैसी स्थिति चुनी थी। उनका निधन 26 फरवरी 1966 को हुआ था। उससे एक महीने पहले से उन्होंने उपवास करना शुरू कर दिया था। ऐसा कहा जाता है कि इसी उपवास के कारण उनका शरीर बेहद कमजोर होता गया और फिर 82 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया। दरअसल, कालापानी की सजा ने उनके स्वास्थ्य पर बेहद गहरा असर डाला था।
आत्महत्या और आत्म-त्याग का अंतर
अपने मृत्यु से दो साल पहले यानी 1964 में सावरकर ने ‘आत्महत्या या आत्मसमर्पण’ नाम का एक लेख लिखा था। इस लेख में उन्होंने अपनी इच्छा मृत्यु के समर्थन को स्पष्ट किया था। उनका कहना था कि आत्महत्या और आत्म-त्याग के बीच एक महत्वपूर्ण अंतर होता है। इसे लेकर सावरकर ने तर्क दिया था कि एक निराश इंसान आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त करता है, लेकिन जब किसी शख्स के जीवन का मिशन पूरा हो चुका हो और शरीर इतना कमजोर हो चुका हो कि जीना असंभव हो तो जीवन का अंत करने को स्व बलिदान कहा जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
वीर सावरकर पुण्यतिथि: काला पानी की वो खौफनाक सजा और आत्मार्पण की अनसुनी कहानी, कैसे विनायक बने स्वातंत्र्यवीर?
Veer Savarkar: केवल गांधी ही नहीं सावरकर पर इन लोगों की हत्या की साजिश का भी आरोप, लिस्ट में सरकारी अधिकारी भी शामिल
Veer Savarkar Death: पेशे से वकील और आजादी की लड़ाई, जानें वीर सावरकर की पूरी कहानी
खाना-पीना त्याग दवाइयां भी छोड़ी
सावरकर की आत्मकथा ‘मेरा आजीवन कारावास’ में उनके अंतिम दिनों में लिखे गए कई पत्र प्रकाशित हैं। इसी में से एक पत्र ऐसा भी है जिसमें उन्होंने कई तर्कों और अपने जीवन में आए क्षणों के जरिए इच्छा मृत्यु की व्याख्या भी की है। बताया जाता है कि सावरकर ने अपने आखिरी दिनों में दवाइयां लेनी बंद कर दी थीं। उन्होंने खाना पीना भी त्याग दिया था। इसलिए लोगों का कहना है कि उन्होंने खुद के लिए इच्छा मृत्यु चुनी थी।
ये भी बात है प्रचलित
इसके अलावा सावरकर के बारे में ये भी कहा जाता है कि जब उन्हें इंग्लैंड से गिरफ्तार करके जहाज में ले जाया जा रहा था, तब वह समुद्र में कूद गए थे। जिसके बाद वह अगले दो दिन तक भूखे-प्यासे तैरते रहे और अंततः फ्रांस के समुद्र तट पर पहुंच गए। इसी वजह से उन्हें वीर की उपाधि दी गई थी। हालांकि, सावरकर ने अपनी आत्मकथा ‘मेरा आजीवन कारावास’ के पेज 457 में स्पष्ट रूप से लिखा है कि कई दिन तक समुद्र में तैरने की बात बहुत ज़्यादा बढ़ा-चढ़ाकर कही गई है। सावरकर ने अपनी किताब में लिखा, ‘एक सिपाही ने पूछा, आप कितने दिन और रात समुद्र में तैरते रहे थे। तब उन्होंने बताया था कि कैसे दिन-रात? बस 10 मिनट भी नहीं तैरा कि किनारा आ गया था।
Veer savarkar death anniversary know how he fasted for a month before his death
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMCSK vs DC: कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए संजू, T20 में यह कमाल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय
Apr 11, 2026 | 10:10 PM2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
Apr 11, 2026 | 10:10 PMअनुसूचित जाति आरक्षण, उप-वर्गीकरण पर 16-17 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
Apr 11, 2026 | 10:05 PMसबसे सुरक्षित वार्ड का यह हाल! भोपाल AIIMS के NICU में चूहे के आतंक से हड़कंप, क्या ऐसे बचेगा मासूमों का जीवन?
Apr 11, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














