Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

तकनीकी खराबी से ठप हुई वंदे भारत; मालगाड़ी के इंजन ने खींची ट्रेन, रेलवे ने वायरल वीडियो पर दी सफाई

एक तरफ भारत के लोग बुलेट ट्रेन के स्वप्न संजो रहे हैं। दूसरी तरफ स्वदेशी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल हो रहे हैं। सोमवार को एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पुरानी ट्रेन का इंजन वंदे भारत ट्रेन को खींचता हुआ दिखाई दे रहा है। लोग इस वीडियो को शेयर कर के तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लेकिन अब इस पर रेलवे ने सफाई दी है।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 09, 2024 | 06:35 PM

इटावा में वंदेभारत ट्रेन को खींचता हुआ मालगाड़ी का इंजन (सोर्स-वीडियो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: एक तरफ भारत के लोग बुलेट ट्रेन के स्वप्न संजो रहे हैं। दूसरी तरफ स्वदेशी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल हो रहे हैं। सोमवार को एक बार फिर वंदे भारत ट्रेन का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें पुरानी ट्रेन का इंजन वंदे भारत ट्रेन को खींचता हुआ दिखाई दे रहा है। लोग इस वीडियो को शेयर कर के तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। लेकिन अब इस पर रेलवे ने सफाई दी है।

वायरल हो रहे वीडियो में वंदेभारत ट्रेन को एक पुराना रेलवे का इंजन खींचता हुआ दिखाई दे रहा है। वायरल वीडियो नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत ट्रेन का बताया जा रहा है। इस वायरल वीडियो के पीछे पूरी कहानी क्या है जानते हैं। और वायरल वीडियो भी आपको दिखाते हैं।

3 घंटे बाद भारतीय रेलवे का पुराना इंजन आया और खराब हुई अत्याधुनिक वंदेभारत ट्रेन को खींचकर ले गया। वन्देभारत के कुछ यात्री अन्य ट्रेनों से भेजे गए। वन्देभारत में खराबी के चलते AC भी नहीं चल पाया। इससे हजारों यात्री परेशान हुए।#Etawah #TRAIN https://t.co/0cSd9fFuCe pic.twitter.com/HNmZ12zLFW — Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) September 9, 2024

सम्बंधित ख़बरें

कनाडा से भारत पहुंचा भाई, शादी से पहले बहन को दिया सरप्राइज; भावुक मिलन का वीडियो वायरल

रेलवे स्टेशन पर कपल का हाई वोल्टेज ड्रामा, युवक ने खुद को चप्पल से मारा; वीडियो वायरल

हरियाणा के सूरजकुंड में झूला टूटा…इंस्पेक्टर की मौत, कई पर्यटक घायल, Video देखें

जिस इमारत को गिरा रहा था बुलडोजर…ड्राइवर के लिए वही बन गई काल, UP से सामने आया ‘मौत’ का लाइव VIDEO

यह भी पढ़ें:- 69000 शिक्षक भर्ती के चयनित शिक्षकों को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर लगाई रोक

आपको बता दें कि नई दिल्ली से बनारस जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस आज सुबह इटावा के भरथना रेलवे स्टेशन के पास तकनीकी खराबी के कारण रुक गई। वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आने से यात्री बेचैन हो गए। तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर खराबी को ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

इसके बाद वंदे भारत ट्रेन को एक मालगाड़ी के इंजन से खींचकर भरथना रेलवे स्टेशन पर खड़ा किया गया। इस दौरान यात्रियों ने भरथना रेलवे स्टेशन पर हंगामा शुरू कर दिया। तब रेलवे प्रशासन ने शताब्दी एक्सप्रेस और अयोध्या जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को रोककर सभी 750 यात्रियों को स्थानांतरित कर सभी को सुरक्षित कानपुर पहुंचाया।

क्या बोले प्रयागराज रेल मंडल के अधिकारी

इसके बाद बनारस जाने वाले सभी यात्रियों को श्रमिक शक्ति एक्सप्रेस से बनारस पहुंचाया जाएगा। प्रयागराज रेल मंडल के प्रो. अमित कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि नई दिल्ली से बनारस जाने वाली इस वंदे भारत एक्सप्रेस में 750 यात्री सफर कर रहे थे। सभी को श्रम शक्ति एक्सप्रेस से बनारस ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, मेदांता चल रहा इलाज

Vande bharat train halted due to technical fault goods train engine pulled the train

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 09, 2024 | 06:35 PM

Topics:  

  • Indian Railway
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.