- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Mahant Nritya Gopal Das Admitted In Medanta Lucknow In Critical Condition
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, मेदांता चल रहा इलाज
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार शाम को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
- Written By: अभिषेक सिंह

महंत नृत्य गोपाल दास (सोर्स-सोशल मीडिया)
लखनऊ: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार शाम को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं, हॉस्पिटल की तरफ से हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए जानकारी दी है।
लखनऊ से पहले ग्वालियर में भर्ती हुए थे अस्पताल की ओर से सोमवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार महंत नृत्य गोपाल दास को पेशाब संबंधी समस्या और कम खाना खाने के कारण 8 सितंबर की शाम 6.30 बजे मेदांता अस्पताल में डॉ. दिलीप दुबे की निगरानी में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें:- कालिंदी एक्सप्रेस को कानपुर में उड़ाने की थी साजिश, जानें कैसे टला बड़ा हादसा
सम्बंधित ख़बरें
कहीं सुसाइड तो कहीं आपसी टकराव; UP की जेलों में एक साल में 438 मौतें और 19 सुसाइड, RTI में हुआ बड़ा खुलासा
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय अचानक बेहोश होकर गिरे, इमरजेंसी वार्ड में कराए गए भर्ती, इलाज जारी
बधाई मांगने पर होगी जेल…HC ने किन्नरों के नेग को लेकर दिया बड़ा फैसला, बोले- यह अपराध माना जा सकता है
‘ये मेरी नई हिंदी की कॉपी..’, आशियाना जला पर हौसला नहीं! अग्निकांड के बाद पढ़ने बैठी लखनऊ की ये बहादुर बेटी
डॉक्टर्स कर रहे देखभाल
बुलेटिन में बताया गया है कि दास का पिछले कुछ दिनों से ग्वालियर में इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में कोई सुधार न होने पर उन्हें मेदांता अस्पताल लाया गया। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। मेदांता लखनऊ के चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम उनके बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयास कर रही है। लेकिन उनकी हालत लगातार नाजुक बनी हुई है।
24 अगस्त को बिगड़ी तबीयत
आपको बता दें कि महंत नृत्य गोपाल दास अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने वाली संस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं। महंत नृत्य गोपाल दास 24 अगस्त को अयोध्या से मथुरा गए थे। वह कृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल होने के लिए मथुरा आए थे। इसके बाद वह ग्वालियर गए थे। जहां उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हालत नहीं सुधरी तो लाया गया लखनऊ
ग्वालियर में जब उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें लखनऊ लाया गया। गौरतलब है कि महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत 2019 से ही खराब चल रही है। उनका चार साल से इलाज चल रहा है। फिलहाल मेदांता में डॉक्टर्स की टीम लगातार निगरानी में लगी हुई है, और इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:- मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सियासत, अखिलेश-राहुल के वार पर योगी-राजभर का पलटवार
Mahant nritya gopal das admitted in medanta lucknow in critical condition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
10828 रन और 380 विकेट लेने वाले मैच-विनर ने बीच सीजन लिया संन्यास, टीम इंडिया के खिलाफ किया था डेब्यू
May 13, 2026 | 08:38 PMHair Fall Remedy: हेयर फॉल को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय, शैंपू नहीं, रीठा से इस तरीके से धोएं बाल
May 13, 2026 | 08:34 PMब्रिक्स बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री लावरोव, जयशंकर के साथ इन मुद्दों को लेकर होगी अहम चर्चा
May 13, 2026 | 08:25 PMभीषण गर्मी का कहर, तापमान पहुंचा 45.8 डिग्री, विदर्भ में तपिश बढ़ी, अमरावती बना दूसरा सबसे गर्म शहर
May 13, 2026 | 08:24 PMUrvashi Rautela look: कान्स 2026 में मर्मेड बनीं उर्वशी रौतेला, सिल्वर गाउन और क्रिस्टल ताज में लूटी महफिल
May 13, 2026 | 08:14 PMसावरकर स्मारक पर सियासी घमासान, नरसिंहनगर में प्रस्तावित सावरकर स्मारक की जगह बैडमिंटन कोर्ट निर्माण
May 13, 2026 | 08:13 PMMP प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा हथौड़ा, मेरिट लिस्ट निरस्त; अब नए सिरे से बनेगी सूची
May 13, 2026 | 08:11 PMवीडियो गैलरी

NEET पेपर लीक: 2 साल की मेहनत पर फिरा पानी, विपक्ष ने सरकार को घेरा; छात्रों ने पूछा- मन की बात का क्या?
May 13, 2026 | 02:45 PM
कौन थे लग्जरी के शौकीन प्रतीक यादव? सपा सुप्रीमो अखिलेश से कैसा था नाता, जानें सब कुछ- VIDEO
May 13, 2026 | 01:35 PM
मऊ मामले पर भड़के सपा सांसद, UP के मंत्री पर हत्या की साजिश के गंभीर आरोप, बोले- सरकारी कार्यक्रम किया हाइजैक
May 13, 2026 | 01:01 PM
Prateek Yadav Death News: प्रतीक यादव के निधन पर भावुक हुए बड़े भाई अखिलेश, दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 13, 2026 | 12:46 PM
NEET Exam Cancelled 2026: एक पेपर लीक से सरकार को कितने सौ करोड़ का नुकसान? रकम जान उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 12, 2026 | 05:13 PM
पूरी दुनिया में महा-संकट की आहट पीएम मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, विपक्ष पर बरसी बीजेपी
May 12, 2026 | 02:41 PM














