जिस इमारत को गिरा रहा था बुलडोजर…ड्राइवर के लिए वही बन गई काल, UP से सामने आया ‘मौत’ का लाइव VIDEO
Uttar Pradesh News: यूपी के बांदा में सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां बबेरू तहली क्षेत्र के कस्बे में एक तीन मंजिला इमारत पोकलेन मशीन पर ही आ गिरी।
- Written By: अभिषेक सिंह
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Banda Viral Video: यूपी के बांदा में सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां बबेरू तहली क्षेत्र के कस्बे में एक तीन मंजिला इमारत पोकलेन मशीन पर ही आ गिरी। इस हादसे के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वहीं, इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल होने लगा।
यह मामला शुक्रवार का बताया जा रहा है। हादसे के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक को मलबे से बाहर निकाला और अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। गनीमत रही कि मकान को पहले ही खाली करा लिया गया था, अन्यथा बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था।
सामने आया हादसे का VIDEO
किसी ने बुलडोजर के ऊपर बिल्डिंग गिरने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो के सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। तीन मंजिला इमारत के अचानक गिरने से आस-पास के लोग डर गए। स्थानीय लोगों का दावा है कि तोड़फोड़ का काम बिना किसी सुरक्षा सावधानी के किया जा रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
स्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
बच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
यूपी के बांदा में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बुलडोजर पर भरभरा कर गिर पड़ी बिल्डिंग हादसे में बुलडोजर चालक घायल, इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. घटना का लाइव वीडियो वायरल pic.twitter.com/8zUAHOWbTs — Priya singh (@priyarajputlive) February 7, 2026
लोगों ने प्रशासन पर लगाए आरोप
लोगों ने आरोप लगाया कि मौके एंबुलेंस या मेडिकल इमरजेंसी का कोई इंतजाम नहीं था। अधिकारी और कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरणों के बुलडोजर चला रहे थे। स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि अतिक्रमण विरोधी अभियान में भेदभाव किया जा रहा है और लोगों के घरों को तय मानकों का पालन किए बिना गिराया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पहले भीड़ से मांगा दो रुपये का सिक्का…फिर हिमंत बिस्व सरमा पर टूट पड़े ओवैसी, सामने आया पलटवार का VIDEO
स्थानीय निवासियों का यह भी आरोप है कि बुलडोजर का इस्तेमाल जबरदस्ती किया जा रहा है, जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि अधिकारी रिश्वत मांग रहे हैं और यह कार्रवाई नियमों का उल्लंघन करके की जा रही है। बताया जा रहा है कि कई अधिकारी पूरी घटना के दौरान चुप रहे।
घटना पर क्या कुछ बोले SDM?
बबेरू SDM अविनाश ने बताया कि PWD अतिक्रमण विरोधी अभियान चला रहा था। जो इमारत गिरी वह अतिक्रमण वाले इलाके में थी और उसे गिराने का प्लान था। उनके अनुसार, इमारत अपने आप गिर गई और ड्राइवर को सुरक्षित बचा लिया गया। यह घटना अभी भी चर्चा और विवाद का विषय बनी हुई है।
