Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हरियाणा के सूरजकुंड में झूला टूटा…इंस्पेक्टर की मौत, कई पर्यटक घायल, Video देखें

Surajkund Mela News : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में आज झूला टूटने से अफरातफरी मच गई। पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। 6 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है।

  • Written By: रंजन कुमार
Updated On: Feb 07, 2026 | 08:22 PM

सूरजकुंड मेले में झूला टूटने के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारी। इमेज-सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Faridabad Surajkund Fair Swing Collapse : हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे प्रसिद्ध सूरजकुंड मेले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेले में लगा एक झूला अचानक टूट गया, जिससे मौके पर मौजूद भीड़ में भगदड़ मच गई। इस दुर्घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत 13 लोग घायल हो गए।

जिला उपायुक्त आयुष सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई। वे बचाव कार्य के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कुल मिलाकर 13 लोग इस दुर्घटना में जख्मी हुए हैं, जिनमें से कुछ की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

मचा हड़कंप

घटना के चश्मदीदों ने बताया कि झूला गिरते ही चारों ओर चीख-पुकार मच गई। लोग डर से इधर-उधर भागने लगे। उस समय झूले के आसपास काफी संख्या में दर्शक मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

सम्बंधित ख़बरें

जिस इमारत को गिरा रहा था बुलडोजर…ड्राइवर के लिए वही बन गई काल, UP से सामने आया ‘मौत’ का लाइव VIDEO

दुबई में बिना ड्राइवर की कार में घूमे क्राउन प्रिंस, वीडियो हुआ वायरल

मेट्रो स्टेशन पर हुई रिंग सेरेमनी, इंतजार और नाराजगी के बीच बना यादगार पल; वीडियो वायरल

UK ट्रैवल व्लॉगर ने दिल्ली मेट्रो का किया अनुभव साझा, कहा- “लंदन से भी बेहतर”

प्रशासनिक कार्रवाई

घटना के तुरंत बाद जिला उपायुक्त, पर्यटन विभाग के प्रबंध निदेशक और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने तुरंत पूरे क्षेत्र को बैरिकेड करवा दिया ताकि किसी अन्य अप्रिय घटना को रोका जा सके। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए निकटतम अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

हरियाणा के प्रसिद्ध सूरजकुंड मेला में बड़ा हादसा, झूला और गेट गिरा, 8 लोग घायल हुए।
उम्मीद करते हैं गंभीर चोट न आई हो लोगों को। pic.twitter.com/A6QA943nN7
— गुरु प्रसाद यादव, लखनऊ (@guruprasadyada5) February 7, 2026


यह भी पढ़ें : कब से शुरू होने वाला है अंतर्राष्ट्रीय सूरजकुंड मेला? जानें आसान रूट, पास के इन स्थलों को भी करें एक्सप्लोर

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यह घटना सूरजकुंड मेले में सुरक्षा इंतजामों को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सूरजकुंड मेले के फूड कोर्ट में तेज हवाओं के कारण एक गेट गिर गया था। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं आयोजन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता का विषय बन गई हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस हादसे की विस्तृत जांच की जाएगी। झूला संचालकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। यह भी जांचा जाएगा कि सुरक्षा मानदंडों का ठीक से पालन किया गया था या नहीं।

आगंतुकों में फैला डर

फिलहाल दुर्घटनाग्रस्त झूले के आसपास के पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। इस घटना से मेला देखने आए लोगों में खौफ का माहौल है। कई परिवार अपने बुजुर्गों और बच्चों के साथ तुरंत मेला परिसर छोड़कर चले गए। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें और सुरक्षा कर्मियों के दिशानिर्देशों का पालन करें।

Swing breaks in haryana surajkund inspector killed several tourists injured

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 07, 2026 | 08:22 PM

Topics:  

  • faridabad crime
  • Faridabad Police
  • Haryana News
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.