-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Uttarakhand Himachal Heavy Rain Alert India Weather Update Imd Update
बंगाल की खाड़ी में बन रहा है लो प्रेशर, इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, जानें IMD अपडेट
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Weather Update: मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते देशभर का मौसम।

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो: सोशल मीडिया
IMD Weather Update Today: देश के कई हिस्सों में बारिश एक बार फिर कहर बरपा सकती है। 13 अगस्त को उत्तराखंड के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। पूर्व-मध्य भारत और उत्तरी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मानसूनी सक्रियता से पहाड़ी राज्यों के हालात बिगड़ रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को मूसलाधार बारिश के बीच कनफारा के पास पहाड़ से पत्थर गिरने से पंजाब के एक श्रद्धालु की मौत हो गई और एक अन्य घायल हुआ। किन्नौर कैलाश यात्रा पर गए एक श्रद्धालु का शव पार्वती कुंड के पास मिला, जिससे इस यात्रा के दौरान मृतकों की संख्या चार हो गई है।
कुमारहट्टी के समीप मलबा गिरने से एक कृत्रिम झील बन गई है, जो आसपास के क्षेत्रों के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। एहतियात के तौर पर पास के एक घर को खाली करा लिया गया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि हिमाचल, उत्तराखंड और अन्य राज्यों में अगले पांच से सात दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
Rain Update: ठाणे में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, ट्रैफिक जाम और जलभराव के बीच 4 जुलाई तक अलर्ट जारी
तेलंगाना में अगले 6 दिन होगी बारिश
तेलंगाना में 17 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हैदराबाद और आसपास के जिलों में शनिवार रात से रविवार तक मूसलाधार बारिश हुई।
एमपी और ओडिशा में भारी बारिश का दौर
13 से 16 अगस्त के बीच मध्य प्रदेश, विदर्भ, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी वर्षा का नया दौर शुरू होगा। रविवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटों में पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पूर्वी मध्य प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और कर्नाटक के कई हिस्सों में 7-20 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। पंजाब, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, गुजरात क्षेत्र, आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी भारी वर्षा हुई।
हिमाचल का हाल बेहाल
हिमाचल में भूस्खलन और मलबा आने से 359 सड़कें, 145 बिजली ट्रांसफार्मर और 520 पेयजल योजनाएं प्रभावित हैं। शिमला, कुल्लू और चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ हिस्सों में यातायात बाधित है। कुल्लू जिले की रैला-2 पंचायत में काला छौ पहाड़ी से लगातार बड़े पत्थर गिर रहे हैं, जबकि दयोड के पास सड़क धंसने से वाहनों की आवाजाही एकतरफा कर दी गई है।
Intense rainfall observed over Uttrakhand pic.twitter.com/y6heD8iDmS — 🔴All India Weather (@allindiaweather) August 11, 2025
यह भी पढ़ें:
जम्मू-कश्मीर में श्रद्धालु-सैलानी परेशान
जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में रविवार सुबह पांच घंटे तक मां वैष्णो देवी और त्रिकुटा पर्वत क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रभावित हुई। भारी धुंध के कारण हेलिकॉप्टर सेवा बंद रही और अधिकांश श्रद्धालुओं को पैदल, घोड़े या पालकी के सहारे यात्रा करनी पड़ी। यह बारिश का दौर आने वाले दिनों में और तेज होने की संभावना है, जिससे कई राज्यों में बाढ़, भूस्खलन और यातायात बाधाओं का खतरा बढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने शकुन रानी को बताया ‘डबल’ वोटर, चुनाव आयोग ने पूछा डाटा सोर्स, अब छिड़ेगा नया बवाल!
Uttarakhand himachal heavy rain alert india weather update imd update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMनागपुर में HSRP प्लेट पर आरटीओ का महा-अभियान; पहले ही दिन हजारों वाहनों की चेकिंग, सैकड़ों का कटा चालान
Jul 02, 2026 | 03:39 PMवर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
Jul 02, 2026 | 03:37 PMWhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
Jul 02, 2026 | 03:37 PMDelhi-Dehradun Expressway Viral Video: पहली बारिश में सड़क पर दिखे बड़े गड्ढे? वीडियो देख लोगों ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 03:37 PMमानसून की मार से नासिक में सब्जियों के दाम 30% तक बढ़े, महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट
Jul 02, 2026 | 03:34 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














