Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 31 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हल्द्ववानी में बवाल के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद, पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी

  • Written By: साक्षी सिंह
Updated On: Feb 09, 2024 | 09:26 AM
Follow Us
Follow Us:

हलद्वानी: उत्तराखंड (Uttarakhand) के हलद्वानी (Haldwani) के बनभूलपुरा  (Banbhulpura) में हिंसा के बाद जिला प्रशासन हाई अलर्ट पर है। बवाल के बाद  इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं हैं। साथ ही पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिंसा प्रभावित इलाके में भीड़ ने गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया। चार लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

#WATCH हल्द्वानी (उत्तराखंड): वन्दना सिंह (डीएम,नैनीताल) ने कहा, “आप वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिस बल किसी को उकसा और मार नहीं रहा है या किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है।” pic.twitter.com/vTCP65roLI — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2024

स्कूल-कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश

नैनीताल जिला प्रशासन ने बताया कि हलद्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश दिया है।उत्तराखंड सरकार द्वारा हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा के बाद पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

UAPA लगाने पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त! हल्द्वानी हिंसा मामले में आरोपी की जमानत बरकरार, धामी सरकार को लगाई फटकार

मौसम की मार से कांपा उत्तराखंड! रुक गई चारधाम यात्रा; इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

कांवड़ यात्रा से ठीक पहले बंद हुआ ऋषिकेश का राम झूला, जानिए दिसंबर तक क्यों पर्यटकों को करना होगा इंतजार

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से यात्रा बाधित, प्रशासन ने निर्धारित मार्ग पर यात्रा करने की दी सलाह

हलद्वानी हिंसा | हलद्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गईं। घटना में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। प्रशासन ने सभी स्कूल-कॉलेजों को भी बंद करने का आदेश दिया है: नैनीताल जिला प्रशासन https://t.co/j7VgZE0EPz — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2024

क्या था मामला

बता दें कि कल यानी गुरुवार की शाम को अतिक्रमण हटाओ अभियान के बाद हलद्वानी के बनभूलपुरा में हिंसा भड़क उठी। दरअसल यहां नगर निगम ने शहर में बने एक मदरसे को बुलडोजर से गिरा दिया। नमाज पढ़ने के लिए भी एक बिल्डिंग बनाई जा रही थी, उसे भी बुलडोजर से गिरा दिया गया था।  इस घटना से गुस्साए लोगों ने नगर निगम की टीम पर हमला कर दिया। 

Uttarakhand | Haldwani violence | Four people died in the violence-hit Banbhoolpura & more than 100 policemen were injured: State ADG Law & Order AP Anshuman — ANI (@ANI) February 9, 2024

माहौल बेकाबू होते देख लगा कर्फ्यू 

इतना ही नहीं उपद्रवियों ने बनभूलपुरा थाने को चारों ओर से घेरकर पथराव किया। कई गाड़ियों को जला दिया। ट्रांसफार्मर में भी आग लगा दी, इससे इलाके में बिजली सप्लाई ठप हो गई। माहौल बेकाबू होते देख जिलाधिकारी के आदेश पर बनभूलपुरा में कर्फ्यू लागू कर दिया गया और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए हैं।

Uttarakhand haldwani riots internet services stopped high alert issued in entire state

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 09, 2024 | 09:26 AM

Topics:  

  • Haldwani News
  • Haldwani Riots
  • Uttarakhand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.