काशी विश्वनाथ मंदिर के पास भरभराकर गिरे 2 मकान, 9 लोग दबे, 1 महिला की मौत, NDRF कर रहा रेस्क्यू
वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के पास 2 मकान गिर गए हैं। लगभग 9 लोगों के फंसे होने की आशंका है। मंदिर के प्रवेश द्वार 4 ए को जाने वाली सिल्को गली वाले मार्ग में स्थित 2 मकान ढह गए। मौके पर NDRF और पुलिस के जवान बचाव राहत कार्य में जुटे हैं।
- Written By: राहुल गोस्वामी
(डिज़ाइन फोटो)
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में काशी विश्वनाथ मंदिर के पास स्थित दो पुराने मकान आज मंगलवार यानी 6 अगस्त की सुबह अचानक ढह गए, जिससे कम से कम 9 लोग उसके मलबे के नीचे दबने की खबर है। वहीं इनमें से 8 को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया। 1 महिला की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों की मालें तो यह घटना चौक इलाके के खोया गली में हुई, जहां काशी विश्वनाथ मंदिर के पास बने दो पुराने मकान अचानक ढह गए और उसके मलबे के नीचे कम से कम 9 लोग दब गए।राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम ने 8 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों मकान 70 साल से अधिक पुराने थे।
#WATCH | Uttar Pradesh: A house collapsed near Kashi Vishwanath temple in Varanasi. Many feared trapped. Rescue and search operations underway. Further details awaited. pic.twitter.com/8Rc98hmcex — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 6, 2024
सम्बंधित ख़बरें
Varanasi: नाबालिग दूल्हा-दुल्हन की शादी में खूनी खेल, लड़के के बाबा की गोली मारकर हत्या
Operation Vajrapat: गैंग संस्कृति पर वाराणसी पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक, 554 सोशल मीडिया प्रोफाइल टेकडाउन
राजघाट मस्जिद विवाद: अंजुमन इंतजामिया ने वाराणसी रेलवे के नोटिस पर उठाए 5 बड़े सवाल, कानूनी लड़ाई हुई तेज
काशी पहुंचे Anant Ambani: विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद किया मां अन्नपूर्णा का विशेष कुमकुम पूजा
#WATCH | Mohit Agarwal, Police Commissioner Varanasi says “The rescue operation is about to finish now. 9 people in the family were trapped here, all of them were taken out and sent to a hospital. A woman constable who was on duty here has been injured and sent to BHU Trauma… pic.twitter.com/xcF6KaBbTc — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 6, 2024
इस भयंकर हादसे के बाद मैदागिन और गोदौलिया से काशी विश्वनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते को बंद करके गेट नंबर 4 से श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया गया है। यह दोनों घर मंदिर कॉरिडोर से महज 10 मीटर दूर हैं।फिलहाल, रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। NDRF के जवानों के मलबे को हटाकर देख रहे हैं कि कहीं कोई और तो नहीं दबा है। मुख्यमंत्री योगी ने घायलों को बेहतर इलाज के जरुरी निर्देश दिए हैं।
यहां पढ़ें- बांग्लादेश में तख्तापलट से भारतीय सीमा पर अलर्ट, बॉर्डर पर जा पहुंचे BSF DG दलजीत चौधरी
घटना बाबत कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने बताया कि मकान पुराने थे। इसमें दो परिवार रहते थे। एक रिलेटिव भी आए थे। 2 किराएदार भी रहते थे। हादसे के बाद तत्काल रेक्स्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को बाहर निकाला गया। एक महिला कॉन्स्टेबल के जबड़े में चोट लगी है। कौशल राज शर्मा ने विस्तार से बताया, “यहां दो मकान गिरे थे, 9 लोगों में से 7 लोगों को रेस्क्यू करने की आवश्यकता पड़ी जिसमें से एक महिला की दुखद मृत्यु हुई है। अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं। एक महिला कांस्टोबल भी जख्मी हुई है।लोगों को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन लगभग खत्म हो चुका है केवल मलबे को साफ करने का कार्य किया जा रहा है।”
#WATCH | Kaushal Raj Sharma, Commissioner Varanasi Division says “Two houses collapsed here in which 9 people were trapped. 2 of them came out on their own and 7 others were rescued. One woman has lost her life and the remaining are under treatment. The rescue operation is almost… pic.twitter.com/YWhycEVmgZ — ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 6, 2024
यहां पढ़ें- पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के आरोपों पर DCM फडणवीस का तंज- झूठ बोले कौवा कटे
इस घटना के बाद पुलिस और NDRF की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। जिस गली में उक्त हादसा हुआ है उसकी चौड़ाई महज 8 फीट है। ऐसे में वहां रेस्क्यू का पूरा काम हाथों से ही हो रहा है। NDRF की टीम मलबा भी हाथों से हटा रही है। इस वजह से और भी वक्त लग रहा है। घर के बाहर मंदिर बना हुआ है, वह भी क्षतिग्रस्त हुआ है।
