Varanasi: नाबालिग दूल्हा-दुल्हन की शादी में खूनी खेल, लड़के के बाबा की गोली मारकर हत्या
Varanasi Murder: वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के बाबा बहादुर राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने जांच के दौरान दूल्हा-दुल्हन को नाबालिग पाया।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
वाराणसी क्राइम (सोर्स- फोटो नवभारत)
Varanasi Wedding Firing Case: वाराणसी के राजातालाब थाना क्षेत्र के मरूई गांव में शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब मामूली विवाद को लेकर 52 वर्षीय बहादुर राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक बहादुर राम दूल्हे के बाबा बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब बहादुर राम अकेले थे तब मौके का फायदा उठाकर उनपर हमला किया गया।
दूल्हे के बाबा की गोली मारकर हत्या
जानकारी के मुताबिक वाराणसी जिले के राजातालाब स्थानीय थाना क्षेत्र के जक्खिनी पुलिस चौकी अंतर्गत मरूई गांव में एक शादी समारोह के दौरान देर रात हुए विवाद के दौरान 52 वर्षीय बहादुर राम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक दूल्हे के बाबा लगते थे। घटना बुधवार की देर रात की है।
विवाह रस्म के दौरान कहासुनी के बाद चली गोली
बता दें कि मिर्जापुर के बगहा निवासी रेखा देवी पुत्री स्वर्गीय राजकुमार का विवााह मरूई निवासी हिमांशु राम पुत्र जग्गू राम के साथ हो रहा था। लड़की के माता-पिता न होने के कारण शादी का सारा कार्यक्रम वर पक्ष के घर मरूई में हो रहा था। वर पक्ष के संतोष ने बताया कि हल्दी की रस्म के दौरान कहासुनी और मारपीट हुई। जिसके बाद बहादुर को अकेला पाकर गोली मार दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में दैवीय शक्ति के नाम पर 15 साल तक महिला का शोषण, पेशाब पीने को किया मजबूर, ढोंगी बाबा समेत 8 गिरफ्तार
Operation Vajrapat: गैंग संस्कृति पर वाराणसी पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक, 554 सोशल मीडिया प्रोफाइल टेकडाउन
खारघर के हाउसिंग सोसाइटी में बिल्ली को प्लास्टिक बैग में बांधकर अज्ञात जगह फेंका; CCTV फुटेज वायरल
पुणे में ढोंगी बाबा का सनसनीखेज कांड; 26 वर्षों तक महिला का यौन शोषण, संपत्ति हड़पी, 8 आरोपी गिरफ्तार
यह भी पढ़ें- Mirzapur News: पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था फर्जी इंस्पेक्टर, पूछताछ में खुली पोल
सूचना पर जक्खिनी चौकी इंचार्ज राम विलास यादव और राजातालाब एसएचओ दयाराम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बहादुर को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके से विकास पुत्र बसंता व विपिन पुत्र बसंत, निवासी बगहा मिर्जापुर मिले, जो लड़की के चाचा के लड़के हैं।
नाबालिग थे दूल्हा-दुल्हन
बताया जा रहा है कि पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को भी हिरासत में लिया है। क्योंकि जांच में दोनों नाबालिग पाए गए हैं। मृतक बहादुर के तीन बेटियां रंजना 28, एजोरा 24, नन्हा देवी 22 और एक बेटा किशन 20 वर्ष का है। पत्नी नौरंगी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
