काशी पहुंचे Anant Ambani: विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद किया मां अन्नपूर्णा का विशेष कुमकुम पूजा
Anant Ambani Kashi Visit: रिलायंस समूह के निदेशक अनंत अंबानी ने मंगलवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन के बाद माँ अन्नपूर्णा मंदिर में 21 ब्राह्मण अर्चकों के साथ विशेष कुमकुम पूजा की।
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
अनंत अंबानी (सोर्स-फोटो नवभारत)
Anant Ambani Religious Visit: उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र और रिलायंस समूह के निदेशक अनंत अंबानी मंगलवार को धार्मिक यात्रा पर काशी पहुंचे। यहां अनंत अंबानी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। मंदिर के अर्चकों ने उन्हें शास्त्रोक्त पूजा कराया।
21 अर्चकों ने कराया कुमकुम पूजन
विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के बाद अनंत अंबानी मां अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे। वहां गर्भगृह में 21 ब्राह्मण अर्चकों ने दिव्य वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां भगवती का विशेष कुमकुम पूजन संपन्न कराया। पूजन के बाद उन्होंने मां को माला अर्पित कर आशीर्वाद लिया।
अपनी इस धार्मिक यात्रा के दौरान अनंत अंबानी लगभग 45 मिनट तक विश्वनाथ धाम परिसर में मौजूद रहे। इस दौरान अर्चकों ने षोडशोपचार पूजन पद्धति के साथ बाबा विश्वनाथ का दिव्य अभिषेक कराया जिसके बाद अनंत अंबानी बाबा की सुप्रसिद्ध और अलौकिक ‘सप्तर्षि आरती’ में भी मुख्य रूप से शामिल हुए।
सम्बंधित ख़बरें
International Yoga Day 2026: ‘गंगोत्री से गंगासागर’ योग यात्रा का वाराणसी के रविदास घाट पर भव्य आयोजन
नीता अंबानी ने साझा की 9 साल की लावन्या की भावुक कहानी, मौत को मात देकर मासूम को मिली नई जिंदगी
Varanasi: दो माह में बदलेगा शहीद उद्यान का स्वरूप, सीएम ग्रिड्स योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
राजघाट की 992 साल पुरानी मस्जिद पर रेलवे का नोटिस, 20 जून तक खाली करने का अल्टीमेटम; कमेटी ने बताया अवैध
यह भी पढ़ें- Varanasi: दो माह में बदलेगा शहीद उद्यान का स्वरूप, सीएम ग्रिड्स योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

महंत शंकरपुरी से की मुलाकात
पूजन के उपरांत अनंत अंबानी ने मंदिर के महंत शंकरपुरी जी महाराज से भेंट की। महंत जी ने संस्था द्वारा संचालित सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। सेवा कार्यों के बारे में जानकर अनंत अंबानी काफी प्रभावित हुए।

प्रसाद स्वरूप मिला सम्मान
जाते समय महंत शंकरपुरी ने अनंत अंबानी को प्रसाद स्वरूप मां अन्नपूर्णा की चुनरी, स्फटिक माला तथा माता का मोमेंटो भेंट किया। काशी प्रवास के दौरान अनंत अंबानी की सादगी और भक्ति भाव देखकर मंदिर से जुड़े श्रद्धालु भी अभिभूत दिखे।
अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा के बाद वे मंदिर परिसर में घूमे और रात करीब 8:15 बजे वह मंदिर से रवाना हो गए।
