- Hindi News »
- India »
- Uttar Pradesh Bjp To Hold Legislative Party Meet In Up Yogi Adityanath Amit Shah
यूपी में आज बीजेपी विधायक दल की बैठक, योगी आदित्यनाथ के नाम पर औपचारिक रूप से लगेगी मुहर
- Written By: सुभाष यादव

File Photo
नई दिल्ली: यूपी में सरकार के गठन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। बताना चाहते हैं कि लोकभवन में चार बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है। इस बैठक में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath Oath) के नाम पर औपचारिक रूप से मुहर लगेगी। केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह (Home Minister Amit Shah) और रघुवर दास भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात कर राज्य में सरकार गठन को लेकर चर्चा की थी।
ज्ञात हो कि देश के आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य में सत्ता में वापसी करने वाली भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों की आज बैठक होनी है जिसमें विधायक दल औपचारिक रूप से अपना नेता चुनेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को राज्य में सरकार गठन की प्रक्रिया के लिए पार्टी पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह तय है कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे जबकि पार्टी को उप मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय करना है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर विधान परिषद चुनाव: 18 जून वोटिंग, उससे पहले मुंबई में भाजपा पार्षदों का अभ्यास वर्ग
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा! सड़क किनारे पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, मची चीख-पुकार, 6 गंभीर घायल
पता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
कर्नाटक BJP अध्यक्ष को लेकर जल्द होगा खुलासा, पर्यवेक्षकों ने दिल्ली में सौंपी रिपोर्ट, इन नामों पर चर्चा तेज
सूत्रों का कहना है कि भाजपा मौर्य को उप मुख्यमंत्री बनाए रख सकती है। पार्टी में कई लोगों का मानना है कि भाजपा श्रीकांत शर्मा को दोबारा मंत्री बनाएगी जबकि नव निर्वाचित विधायक और प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व अधिकारी राजेश्वर सिंह को भी मौका दिया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि योगी आदित्यनाथ नीत सरकार का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की उम्मीद है।
गौर हो कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ 403 सदस्यीय विधानसभा में 274 सीटों पर जीत दर्ज की है और यह गत तीन दशक में पहली बार है जब निवर्तमान सरकार ने राज्य की सत्ता में वापसी की है।
Uttar pradesh bjp to hold legislative party meet in up yogi adityanath amit shah
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक के पेठ तहसील में 25 हजार हेक्टेयर पर खरीफ बुआई का लक्ष्य; नकली बीजों को लेकर कृषि विभाग पूरी तरह अलर्ट
May 23, 2026 | 11:50 AMGwalior News: नवविवाहिता की खुदकुशी के 2 दिन बाद ही पति ने भी लगाई फांसी, सुसाइड नोट नहीं मिलने से उलझा मामला
May 23, 2026 | 11:47 AMलद्दाख के लेह में सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश; बाल-बाल बचे मेजर जनरल सचिन मेहता, 3 अधिकारी घायल!
May 23, 2026 | 11:45 AMपश्चिम रेलवे का यात्रियों को बड़ा तोहफा, दादर-प्रयागराज सुपरफास्ट स्पेशल के 16 अतिरिक्त फेरे
May 23, 2026 | 11:34 AMNashik RTO: टैक्स न भरने वाले 12 जब्त वाहनों की 2 जून को ई-नीलामी; 27 मई तक पंजीकरण का अंतिम मौका
May 23, 2026 | 11:30 AMवंदे भारत स्लीपर ट्रेन का अंदरूनी नजारा देख महिला रह गई हैरान, बोली- इंटरनेशनल लेवल जैसा है अनुभव
May 23, 2026 | 11:29 AMHanuman Mantra: हनुमान जी के इन चमत्कारिक मंत्रों का करें जप, सारे कष्टों और भय से मिलेगी मुक्ति
May 23, 2026 | 11:28 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














