अखिलेश यादव (Photo Credits-ANI Twitter)
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आ गए हैं। चुनाव आयोग ने सूबे की 403 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। जिसमें भाजपा ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 273 सीटें जीती हैं। सपा गठबंधन ने 125 सीटें जीती हैं। चुनाव नतीजों पर अब सपा चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav on UP Results) की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि हमारी सीटें ढाई गुना बढ़ाने के लिए जनता को हार्दिक धन्यवाद।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा। आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा!
अखिलेश यादव का ट्वीट-
उप्र की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद! हमने दिखा दिया है कि भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। भाजपा का ये घटाव निरंतर जारी रहेगा।आधे से ज़्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा! — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 11, 2022
गौर हो कि राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। सपा की सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है। अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल को 67 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया है।