बाढ़ के हालातों पर केंद्रीय मंत्री ने जाहिर की चिंता, CM मान से की बात, कल करेंगे पंजाब का दौरा
Punjab Floods news: भारी बारिश और बाढ़ के कारण पंजाब में हालात बिगड़ते जा रहे है। जिसको देखते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को पंजाब के दौरे पर रहेंगे।
- Written By: पूजा सिंह
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (सौजन्य सोशल मीडिया)
Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan: पंजाब इस वक्त प्राकृतिक आपदा के कहर से जूझ रहा है। राज्य में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ के कारण अब तक 30 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 3.5 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। पंजाब कि स्थिति को लेकर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिंता जाहिर की है।
बुधवार को पंजाब के राज्यपाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान से बाढ़ की स्थिति को लेकर चर्चा की। साथ ही राज्य में बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का आकलन करने के लिए गुरुवार को पंजाब का दौरा करेंगे। राज्य में लगातार हो रही बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों को खासकर धान की फसल के समय भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
शिवराज सिंह कल करेंगे पंजाब का दौरा
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मैंने पंजाब में भारी बारिश के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति पर पंजाब के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री से चर्चा की और विस्तृत जानकारी प्राप्त की। मैं गुरुवार सुबह पंजाब पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपने भाई-बहनों से मिलूंगा। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पूरी मजबूती के साथ पंजाब के भाई-बहनों के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान करेगी।”
सम्बंधित ख़बरें
ब्रिक्स डेलीगेट्स मांडू की ऐतिहासिक विरासत से हुए मंत्रमुग्ध, आदिवासी नृत्य और बाग प्रिंट ने जीता दिल
ब्रिक्स कृषि सम्मेलन: मंत्रियों की बैठक में हुआ मंथन, छोटे किसानों और वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर होगा मंथन
पंजाब निकाय चुनाव: AAP ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, 67 नाम आए सामने, देखें किसे कहां से मिला टिकट
तेलंगाना स्थापना दिवस पर उमड़ा नेताओं का प्यार, अमित शाह से लेकर कांग्रेस तक ने प्रदेशवासियों को दी बधाई
पंजाब में अतिवृष्टि के कारण उत्पन्न बाढ़ की स्थिति के संबंध में आज पंजाब के माननीय राज्यपाल, मुख्यमंत्री जी और कृषि मंत्री जी से चर्चा कर विस्तृत जानकारी ली। मैं कल सुबह पंजाब पहुँचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अपने भाई-बहनों से मिलूँगा। संकट की इस घड़ी में केंद्र सरकार पूरी… — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 3, 2025
खतरे के निशान के ऊपर बह रही नदियां
लगातार भारी बारिश और भाखड़ा समेत प्रमुख बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण राज्य की नदियां उफान पर हैं। वहीं राज्य में ब्यास, रावी, घग्गर औरसतलुज जैसी नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। बाढ़ ने राज्य के कई जिलों में जमकर तबाही मचाई है। जिससे अब तक 30 लोगों की मौत हुई है। पटियाला, जालंधर, कपूरथला, नवांशहर, रूपनगर, मोगा, लुधियाना, बरनाला और संगरूर जैसे जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
बाढ़ के कारण बर्बाद हुई किसानों की मेहनत
मुख्यमंत्री भगवंत मान के मुताबिक, बाढ़ के कारण 1,300 से ज्यादा गांव जलमग्न हैं और लगभग तीन लाख एकड़ कृषि भूमि, खासकर धान की फसल कटाई के मौसम से कुछ हफ्ते पहले ही बर्बाद हो गई है।
ये भी पढ़ें : पंजाब में ‘आसमानी आफत’ का कहर, बढ़ा दी गईं स्कूल कॉलेजों की छुट्टियां, चौतरफा मचा हाहाकार
IMD ने जारी की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट और चेतावनी जारी की है। साथ ही आगे भारी बारिश से स्थिति और बिगड़ सकती है। बचाव और राहत अभियान जारी है। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और स्थानीय अधिकारी बाढ़ में फंसे हुए लोगों को निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।
