सुपरस्टार से सीएम की कुर्सी तक... तमिलनाडु के CM 'थलपति' विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई

Birthday of Tamil Nadu CM Joseph Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन पर बधाई दी हैं।
pm narendra modi birthday wishes to cm vijay
पीएम मोदी ने सीएम विजय को दी बधाई (कंसेप्ट फोटो IANS)
Published on: 
Updated on: 

PM Narendra Modi Wishes CM Joseph Vijay: तमिलनाडु के सीएम सी. जोसेफ विजय आज अपना 52वां जन्मदिन हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे व स्वस्थ जीवन की कामना की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थिरु सी. जोसेफ विजय को जन्मदिन की बधाई। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"

तमिलनाडु में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के जन्मदिन के मौके पर, 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) के सदस्यों ने शिवकाशी में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस जश्न में अभिनेता जय और राज्य मंत्री कीर्तना भी शामिल हुए।

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार विजय

22 जून 1974 को चेन्नई में जन्मे विजय एक अभिनेता से राजनेता बने हैं और वर्तमान में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत हैं। राजनीति में आने से पहले वह तमिल सिनेमा के सबसे सफल और प्रभावशाली सितारों में से एक रहे और प्रशंसक उन्हें 'थलपति' के नाम से बुलाते हैं। विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। वे फिल्म निर्माता एस.ए. चंद्रशेखर और गायिका शोभा चंद्रशेखर के बेटे हैं। उन्होंने अपने पिता की ओर से निर्देशित फिल्म 'वेट्री' (1984) में एक बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और बाद में तमिल फिल्म जगत में एक प्रमुख स्टार के रूप में उभरे।

फिल्मों में बनाई पहचान

विजय ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में खुद को सबसे बड़े नामों में से एक के रूप में स्थापित किया। 'खुशी', 'थिरुमलाई', 'घिल्ली', 'पोक्किरी' और 'सरकार' जैसी फिल्मों से उन्हें पहचान मिली। हालांकि, उन्हें शुरू में रोमांटिक भूमिकाओं के लिए जाना जाता था, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को एक एक्शन स्टार के रूप में ढाला।

बाद में उन्हें सामाजिक और राजनीतिक न्याय के लिए लड़ने वाले किरदार के रूप में जाना जाने लगा। फैन्स के बीच उनकी जबरदस्त लोकप्रियता के कारण अक्सर उनकी तुलना उन महान तमिल अभिनेताओं से की जाती थी, जिन्होंने सफलतापूर्वक राजनीति में कदम रखा था।

2024 में राजनीति में ली एंट्र

2024 में विजय ने 'तमिलगा वेट्री कझगम' (टीवीके) पार्टी बनाई और औपचारिक रूप से राजनीति में प्रवेश किया। पार्टी ने 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया और राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। टीवीके ने तमिलनाडु विधानसभा की 234 में से 108 सीटों पर विजय हासिल की।

बहुमत के आंकड़े से कम सीटें आने पर टीवीके ने कांग्रेस और अन्य दलों के साथ गठबंधन किया। इसके बाद जोसेफ विजय ने 10 मई को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। अब वे असल जिंदगी में राजनीति में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com