-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Tonk Violence Naresh Meena Came Forward Told The Real Reason For Ruckus Sdm Rajasthan Bypoll Deoli Uniara Seat
टोंक हिंसा : थप्पड़बाज नरेश मीणा की दबंगई, कैमरे पर कहा- हां पुलिसवालों को खूब ठोका, SDM का कहा ‘चोर’
- Written By: राहुल गोस्वामी
राजस्थान के टोंक में वोटिंग के दौरान SDM को थप्पड़ मारने वाला निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा आखिरकार मिडीया के सामने आ गया है। नरेश मीणा को अब करणी सेना का समर्थन भी मिल रहा है।

नरेश मीणा
टोंक : राजस्थान के टोंक में वोटिंग के दौरान SDM को थप्पड़ मारने वाला निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा आखिरकार मिडीया के सामने आ गया है। वहीं मीणा ने कैमरे के सामने कहा है कि, “मैं गिरफ्तारी देने आया हूं। मैं अपने लोगों को छोड़कर नहीं भाग सकता। पुलिसवालों को हमने जमकर मारा है। उसके बाद पुलिस वाले वहां से भाग गए।” इतना ही नही नरेश ने SDM अमित चौधरी पर फर्जी तरीके से वोटिंग करने का भी संगीन आरोप लगाया। नरेश देवली-उनियारा विधानसभा से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान पर है।
Naresh Meena Thappad Kand: थप्पड़ कांड के बाद टोंक में बवाल को लेकर बोले नरेश मीणा | #नरेश_मीणा pic.twitter.com/8LJYO31IvB — Prem Dan Detha (@premdanbarmer) November 14, 2024
आज नरेश मीणा ने मिडीया के कैमरे के सामने कहा- “जब यह थप्पड़कांड हुआ तो कई पत्रकार भी यहां मौजुद थे। मैंने उन लोगों के लिए भी खाना मंगवाया। लेकिन पुलिसवाले हमें खाना ही नहीं लाने दे रहे थे। तब वहां के SP ने मेरा हाथ पकड़ा और कहा चलो तुमसे बात करते हैं। मैंने कहा मैं यहां कलेक्टर से नीचे किसी से भी बात नहीं करूंगा। तब SP ने मुझे वहां थप्पड़ मारा और पुलिस जीप में डाल दिया। मेरे साथियों ने तब मुझे छुड़वाया। थप्पड़ पहल पुलिस ने की थी न कि हमने।”
यहां पढ़ें – मधुमिता शुक्ला हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट में अमरमणि त्रिपाठी के भतीजे की याचिका पर आज फिर सुनवाई
वहीं SDM को थप्पड़ मारने की घटना पर वो बोला कि, यह बिल्कुल जायज था। वह ‘चोर’ फर्जी वोटिंग करवा रहा था। उसने दलित महिला से बदसलूकी की थी। पुलिस वालों ने भी जो किया वो गलत ही था। इन दोनों मामलों की न्यायिक जांच होनी चाहिए। फर्जी वोटिंग और पुलिस की कार्रवाई, दोनों की सख्त जांच होनी चाहिए। यहां के SP के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। बाकी के पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी एक्शन होना चाहिए, जिन्होंने गांव में आग लगाई, तोड़फोड़ की और मारपीट की है।
सम्बंधित ख़बरें
Clone Hybrid Rice: चीन ने बनाया क्लोन हाइब्रिड चावल, दुनिया की खेती बदलने का दावा, किसानों और उपभोक्ता पर असर
बर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!
CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
खाकी व फर्जी पत्रकार की मिलीभगत बेनकाब: व्यवसायी से 1 करोड़ की लूट मामले में, फरार पुलिसकर्मियों की तलाश जारी
VIDEO | #Tonk Violence: “District Collector and SP are responsible for the entire episode. All 60 people who have been arrested are innocent. If anyone should be punished, then it should be me,” says Independent candidate Naresh Meena, who allegedly slapped Malpura SDM Amit… pic.twitter.com/dv33deV6mq — Press Trust of India (@PTI_News) November 14, 2024
जानकारी दें कि इस थप्पड़ कांड के बाद राजस्थान की राजनीति में मानों भूचाल आ गया है। खबर है कि, नरेश मीणा को अब करणी सेना का समर्थन भी मिल रहा है। वहीं करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना की तरफ से चेतावनी दी गई है कि अगर नरेश मीणा के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई हुई तो वे इसका विरोध करेंगे। अगर जरुरत पड़ी तो उनके समर्थन में सड़कों पर भी उतरेंगे।
यहां पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबल-आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी, 2-3 आतंकी छिपे होने की आशंका
बता दें कि, देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस का हाथ छोड़कर निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा ने चुनाव ड्यूटी पर तैनात मालपुरा के उपखंड अधिकारी अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के समय चौधरी समरावता गांव के ग्रामीणों को मतदान के लिए मनाने का प्रयास कर रहे थे। चौधरी राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी हैं।
इतना ही नही मीणा ने प्रशासन को चुनौती देते हुए गांव में धरना दिया और अपने समर्थकों से बड़ी संख्या में लाठी-डंडे लेकर समरावता गांव में एकत्र होने को कहा ताकि प्रशासन पर दबाव बनाया जा सके।
Tonk violence naresh meena came forward told the real reason for ruckus sdm rajasthan bypoll deoli uniara seat
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Clone Hybrid Rice: चीन ने बनाया क्लोन हाइब्रिड चावल, दुनिया की खेती बदलने का दावा, किसानों और उपभोक्ता पर असर
Jul 27, 2026 | 08:45 AMबर्लिन प्राइड हमला: वैन से भीड़ को रौंदने वाला अब्दुल बल्लूट एनकाउंटर में ढेर, IS से जुड़े थे तार!
Jul 27, 2026 | 08:44 AMCWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Jul 27, 2026 | 08:35 AMखाकी व फर्जी पत्रकार की मिलीभगत बेनकाब: व्यवसायी से 1 करोड़ की लूट मामले में, फरार पुलिसकर्मियों की तलाश जारी
Jul 27, 2026 | 08:31 AMAI Solved Jacobian Conjecture: हार्वर्ड के गणितज्ञ ने AI की मदद से 87 साल पुरानी चुनौती ध्वस्त कर रचा इतिहास
Jul 27, 2026 | 08:30 AMExplainer: नीट पेपर लीक से युवाओं में गुस्सा, क्या 2027 के यूपी चुनाव में बिगड़ेगा BJP का खेल? समझिए पूरा गणित
Jul 27, 2026 | 08:26 AMPhoto: महिलाओं में आयरन की कमी चुपचाप देती है ये 8 संकेत, कहीं आप भी तो नहीं कर रहीं नजरअंदाज?
Jul 27, 2026 | 08:23 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM










