-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Today Is The Death Anniversary Of Mahatma Jyotiba Phule Who Lit The Flame Of Knowledge Know His Precious Thoughts
आज है ज्ञान की ज्योत जलाने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि, जानें उनके अनमोल विचार
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: आज हमारे देश के महान क्रांतिकारक, समाज सुधारक, विचारवंत, महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि है। हर साल हमारे देश में 28 नवंबर को आदर्श शिक्षक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाते है। आज उनके पुण्यतिथि के अवसर पर हम उनसे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी आपको देने जा रहे है। आइए जानते है।
11 अप्रैल 1827 में महात्मा ज्योतिबा फुले इनका जन्म पुणे में हुआ था। उनकी मां का नाम चिमनाबाई और पिता का गोविंदराव था। बता दें कि उनका परिवार कई पीढ़ियों से माली का काम करता था। आपको बता दें कि वे वे सातारा से पुणे फूल लाकर फूलों के गजरे आदि बनाने का काम करते थे इसलिए उनकी पीढ़ी ‘फुले’ के नाम से जानी जाती थी।
ज्योतिबा बहुत बुद्धिमान व्यक्तित्व थे। उन्होंने मराठी में अध्ययन किया। वे महान क्रांतिकारी, भारतीय विचारक, समाजसेवी, लेखक एवं दार्शनिक थे।महज 13 साल की उम्र में 1840 में ज्योतिबा का विवाह सावित्रीबाई से हुआ था। महाराष्ट्र में धार्मिक सुधार आंदोलन जोरों पर था। जाति-प्रथा का विरोध करने और एकेश्वरवाद को अमल में लाने के लिए ‘प्रार्थना समाज’ की स्थापना की गई थी जिसके प्रमुख गोविंद रानाडे और आरजी भंडारकर थे। उस समय महाराष्ट्र में जाति-प्रथा बड़े ही वीभत्स रूप में फैली हुई थी। इसे नष्ट करने के लिए ‘प्रार्थना समाज’ की स्थापना की गई।
सम्बंधित ख़बरें
कौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
मुंबई में रहना कितना महंगा? IIM ग्रेजुएट ने बताया एक महीने का खर्च, ₹1.31 लाख का हिसाब सुन लोग रह गए हैरान
दिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
लंकेश के किरदार में ढलने के लिए यश ने किया खास अभ्यास, बोले- शिव के गीत सुनकर ही मिलता था सही भाव
बता दें कि आदर्श शिक्षक ज्योतिराव गोविंदराव फुले की मृत्यु 28 नवंबर 1890 को पुणे में हुई। इस महान समाजसेवी ने अछूतोद्धार के लिए सत्यशोधक समाज स्थापित किया था। उनका यह भाव देखकर 1888 में उन्हें ‘महात्मा’ की उपाधि दी गई थी। देश से छुआछूत खत्म करने और समाज को सशक्त बनाने में ज्योतिराव फुले का किरदार अहम रहा है। आज इस आदर्श व्यक्तित्व के बारे में उनके विचारों को पढ़कर जानने की कोशिश करते है। चलिए जानते है महात्मा ज्योतिबा के अनमोल विचार।
महात्मा ज्योतिबा के अनमोल विचार
1. परमेश्वर एक है और सभी मानव उनकी संतान हैं।
2. शिक्षा स्त्री और पुरुष दोनों के लिए समान रूप से आवश्यक है।
3. आपके संघर्ष में शामिल होने वालों से उनकी जाति मत पूछिए।
4. अच्छा काम पूरा करने के लिए बुरे उपाय से काम नहीं लेना चाहिये।
5. अगर कोई किसी प्रकार का सहयोग करता है, तो उससे मुंह मत मोड़िए।
6. आर्थिक असमानता के कारण किसानों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।स्वार्थ अलग-अलग रूप धारण करता है, कभी जाती का रूप लेता है तो कभी धर्म का।
7. भारत में राष्ट्रीयता की भावना का विकास तब तक नहीं होगा, जब तक खान -पान एवं वैवाहिक संबंधों पर जातीय बंधन बने रहेंगे।
Today is the death anniversary of mahatma jyotiba phule who lit the flame of knowledge know his precious thoughts
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMमुंबई में रहना कितना महंगा? IIM ग्रेजुएट ने बताया एक महीने का खर्च, ₹1.31 लाख का हिसाब सुन लोग रह गए हैरान
Jul 26, 2026 | 10:45 PMदिल्ली जाने की अटकलों पर CM देवेंद्र की दो टूक, कहा- मैं मुंबई और महाराष्ट्र में ही रहूंगा
Jul 26, 2026 | 10:45 PMलंकेश के किरदार में ढलने के लिए यश ने किया खास अभ्यास, बोले- शिव के गीत सुनकर ही मिलता था सही भाव
Jul 26, 2026 | 10:42 PMकॉकरोचों के बाद शुरू हुआ E20 आंदोलन, क्यों मांगा जा रहा गडकरी का इस्तीफा? जानें सब कुछ
Jul 26, 2026 | 10:42 PMमीराबाई चानू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता स्वर्ण पदक, PM मोदी से लेकर उपराष्ट्रपति ने दी बधाई
Jul 26, 2026 | 10:37 PMआषाढ़ी वारी: पहली बार एयर एम्बुलेंस की सुविधा, ‘आरोग्यसंपन्न वारी’ ऐप से 1.08 लाख श्रद्धालुओं ने उठाया लाभ
Jul 26, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM










