Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Diwali 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Birthday Special : प्रवाद पुरुष स्व.बीजू पटनायक की आज 109 वीं जयंती, जाने दूसरे विश्‍वयुद्ध के इस धाकड़ पायलट-राजनेता की कहानी

आज5 मार्च को ओडिशा में एक नन्हें और प्रखर बालक ने जन्म लिया था, जो बाद में भारतीय राजनीति में एक असाधारण और दबंग नेता बना। बीजू पटनायक नेपोलियन को अपना आदर्श मानते थे

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Mar 05, 2025 | 06:00 AM

बीजू पटनायक जन्मदिन विशेष

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : दोस्तों, आज ही के दिन यानी 5 मार्च को ओडिशा में एक नन्हें और प्रखर बालक ने जन्म लिया था, जो बाद में भारतीय राजनीति में एक असाधारण और शारीरिक रूप से सबसे लंबा और दबंग नेता बना। जी हां दोस्तों, उड़ीसा के गंजम जिले में 5 मार्च 1916 को जन्मे बीजू पटनायक ने राजनीति में क्रांति लाने के साथ-साथ अंग्रेजों के भी छक्के भी छुड़ाते हुए दांत खट्टे कर दिए थे। पूरा देश आज प्रवाद पुरुष स्व. बीजू पटनायक की 109वीं जन्म जयंती मना रहा है।

वीर और साहसी व्यक्तित्व के धनी

जानकारी दें कि, बिजयानंद पटनायक को आमतौर पर हम सभी बीजू पटनायक के नाम से जानते हैं। वे एक वीर और साहसी व्यक्तित्व थे और उन्होंने अपनी मेहनत से ही अपना नाम और शोहरत हासिल की थी। ​​वहीं वे एक कुशल राजनेता होने के अलावा, एक सफल एयरोनॉटिकल इंजीनियर, नाविक, उद्योगपति, एक बेहतरीन पायलट, लोकप्रिय स्वतंत्रता सेनानी और सबसे बढ़कर एक प्रसिद्ध और उत्कृष्ट के साथ दिलदार व्यक्तित्व के स्वामी थे। वे नेपोलियन को अपना आदर्श मानते थे और इसलिए वे उनके पदचिन्हों पर ही शुरु से चले थे।

जन्म और शिक्षा-दिक्षा

दोस्तों, जानकारी दें बीजू पटनायक का जन्म 5 मार्च, 1916 को कटक, ओडिशा में हुआ था। वे स्वर्गीय श्री लक्ष्मीनारायण पटनायक और स्वर्गीय श्रीमती आशालता देवी के पहले पुत्र थे। वहीं उनके पिता एक उल्लेखनीय राष्ट्रवादी और उड़िया आंदोलन के एक प्रमुख सदस्य थे। उनके दो भाई और एक बहन भी थीं। बीजू ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कटक के मिशन प्राइमरी स्कूल और मिशन क्राइस्ट कॉलेजिएट में पूरी की। वहीं फिर साल 1927 में, वे रेवेनशॉ विश्वविद्यालय में अध्ययन के लिए पहुंचे, जहाँ नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भी कभी पढ़ाई कीी थी। अपने कॉलेज के दिनों से ही वे एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे थे और विश्वविद्यालय की फुटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स और क्रिकेट टीम का नेतृत्व भी वे किया करते थे।

दूसरे विश्‍वयुद्ध और कश्‍मीर युद्ध के दौरान अग्रणी भुमिका

जानकारी दें कि, ओडिशा के दो बार मुख्‍यमंत्री रहे बिजयानंद पटनायक उर्फ बीजू पटनायक को दूसरे विश्‍वयुद्ध और 1948 में कश्‍मीर युद्ध के दौरान बतौर पायलट किए गए साहसी कार्यों के लिए भी खुब याद किया जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि, अगर खुद पायलट बीजू पटनायक ने भारतीय सेना की टुकड़ी को श्रीनगर में नहीं उतारते तो आज जम्‍मू-कश्‍मीर पाकिस्‍तान के कब्‍जे में रहता। वहीं बतौर कारोबारी बीजू पटनायक ने भारत की सबसे पहली एयरलाइन कंपनियों में एक कलिंगा एयरलाइंस की भी शुरुआत की थी। कलिंगा एयरलाइंस बहुत ही मुनाफे ने साथ चल रही थी। इसी बीच, 1953 में भारत सरकार ने बीजू पटनायक से कलिंगा एयरलाइंस खरीदकर उसे इंडियन एयरलाइंस बना दिया था।

महात्मा गांधी से रहे प्रेरित

वहीं अगर राजनीती की बात करें तो, देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जब भी बीजू पटनायक को कोई भी जिम्‍मेदारी दी तो उन्‍होंने उसे हमेशा पूरा किया। कहा जाता है कि, बीजू पटनायक महात्मा गांधी से बहुत ही प्रेरित थे, जिन्होंने स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया और 1943 में दो साल के लिए जेल भेज दिया गया था।

उन्होंने अपने देश की स्वतंत्रता प्राप्ति में सक्रिय रूप से भाग लिया था। 1946 में बीजू ओडिशा कांग्रेस के लिए चुने गए। वहीं बीजू जनता दल के नेता और उत्तर कटक विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी चुने गए। 1961 से 1963 तक वे ओडिशा के मुख्यमंत्री रहे थे । वे लोकसभा के साथ-साथ राज्यसभा के सक्रीय सदस्य भी रहे थे। उनका हार्ट और सांस से जुड़ी बीमारी के चलते 17 अप्रैल 1997 को निधन हुआ था।

Today is the 109th birth anniversary of late biju patnaik cm of odisha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2025 | 06:00 AM

Topics:  

  • Birth Anniversary
  • Odisha

सम्बंधित ख़बरें

1

दो सूटकेस लेकर पहुंचे थे राष्ट्रपति भवन, कहानी मौत को छूकर मुस्कुराने वाले ‘मिसाइल मैन’ की

2

RSS में थे फिर भी कांग्रेसी के लिए बनाते थे खाना, वो नेता जिसने सत्ता छोड़ बदली गांवों की दास्तान

3

ओडिशा में BJP नेता पिताबास पांडा की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल

4

ओडिशा के कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, आगजनी और पथराव से फैला तनाव, DCP समेत कई घायल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.