Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • India vs West Indies |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ओडिशा के कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, आगजनी और पथराव से फैला तनाव, DCP समेत कई घायल

Odisha Violence News: ओडिशा के कटक में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प से तनाव फैल गया। शनिवार रात तेज डीजे म्यूजिक को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा।

  • By सोनाली झा
Updated On: Oct 05, 2025 | 11:51 PM

ओडिशा के कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल

Follow Us
Close
Follow Us:

Odisha Violence on Durga Visarjan: दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान शनिवार देर रात कटक में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव फैल गया। इस हिंसा में डीसीपी ऋषिकेश समेत कई पुलिसकर्मी और आम नागरिक घायल हुए हैं, जबकि पुलिस ने अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए कटक में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

घटना शनिवार की रात करीब 1.30 बजे की है, जब दुर्गा मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा काठजोड़ी नदी की ओर जा रही थी। इस दौरान तेज आवाज में बज रहे डीजे म्यूजिक पर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते मामूली बहस हिंसक झड़प में बदल गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने शोभायात्रा पर छतों से पथराव और शीशे की बोतलें फेंकी, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

#WATCH | Odisha | Visuals from Cuttack where tensions erupted following a clash between two groups. This comes following the incident of stone pelting and clash between them during Durga Puja immersion late last night. Police are present at the spot. The Odisha government has… pic.twitter.com/ZSFF81c71e — ANI (@ANI) October 5, 2025

पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज

स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान कई वाहन और सड़क किनारे के स्टॉल क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, गौरी शंकर पार्क के पास 8 से 10 जगहों पर आगजनी की खबर भी आई, जिस पर फायर ब्रिगेड ने काफी मशक्कत के बाद काबू पाया।

पुलिस कमिश्नर ने कही ये बात

भुवनेश्वर-कटक के पुलिस कमिश्नर सुरेश देबदत्ता सिंह ने बताया कि हिंसा के बाद से पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आज एक संगठन ने बाइक रैली निकालने की मंजूरी मांगी थी, जिसे सांप्रदायिक तनाव की आशंका के चलते रद्द कर दिया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की और स्थिति बिगड़ गई।

#WATCH | Cuttack, Odisha | Police Commissioner of Bhubaneswar-Cuttack Dr Suresh Debadutta Singh says, “Today, an organisation in Cuttack requested permission to hold a bike rally, but it was denied. This led to a clash with the police. When the police enforced that they would not… pic.twitter.com/eZMlGBh5ST — ANI (@ANI) October 5, 2025

ये भी पढ़ें- आम आदमी से सुपरस्टार बने निरहुआ, जानें दिनेश लाल यादव की संघर्षभरी कहानी

घायल हुए आठ पुलिसकर्मी

इस घटना में आठ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अफवाहें फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि विसर्जन के दौरान घायल हुए चारों लोग सुरक्षित हैं, किसी की भी मौत नहीं हुई है। ओडिशा सरकार ने हालात को देखते हुए कटक में कर्फ्यू लगाने और 24 घंटे के लिए मोबाइल डेटा व ब्रॉडबैंड सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया है, ताकि फेक न्यूज और अफवाहों पर रोक लगाई जा सके। इस बीच विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने रविवार, 6 अक्टूबर को 12 घंटे का बंद बुलाने का ऐलान किया है।

Chaos arson stone pelting spark tension during idol immersion in cuttack odisha

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 05, 2025 | 11:23 PM

Topics:  

  • Durga Puja
  • Odisha

सम्बंधित ख़बरें

1

दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के बाद कटक में इंटरनेट सेवा बंद, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

2

देशभर में आज महाअष्टमी की धूम, माता के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

3

बांग्लादेश में जंग का मैदान बना हिंन्दू मंदिर, भारी सुरक्षा के बीच भक्तों ने की मां दुर्गा की पूजा

4

दुर्गा पूजा पर कोलकाता के इन पंडालों में सजता है खूबसूरत सा नजारा, देखिए तस्वीरों में

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.