दिल्ली में TMC के बागी नेताओं का डिनर आज, शुभेंदु अधिकारी की गैरमौजूदगी पर बढ़ी चर्चा
TMC Rebel MPs: दिल्ली में रविवार शाम टीएमसी के बागी नेताओं का डिनर कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। हालांकि, इस बैठक में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी शामिल नहीं होंगे।
- Written By: दिव्या सिंह
TMC के बागी नेता, सीएम शुभेंदु अधिकारी (सोर्स- सोशल मीडिया)
TMC Rebel MPs Delhi Meeting: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज शाम तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बागी नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक डिनर के रूप में आयोजित की जा रही है। इस बैठक को पार्टी के भीतर चल रही राजनीतिक गतिविधियों और संभावित रणनीतिक बदलावों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। हालांकि, पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी की पहले इस डिनर में शामिल होने की योजना थी, लेकिन अन्य निर्धारित बैठकों में बदलाव होने के कारण उनका दिल्ली आना संभव नहीं हो सका। बावजूद इसके, उनके करीबी माने जाने वाले कई बागी टीएमसी सांसद इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करने की तैयारी
बताया जा रहा है कि बैठक में संसद और पार्टी की भविष्य की रणनीति पर चर्चा होगी। बागी नेताओं का एक समूह जल्द ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करने की तैयारी में है। उनका प्रयास खुद को असली टीएमसी के रूप में पेश करने और संसद में सत्तारूढ़ एनडीए के साथ बैठने की अनुमति प्राप्त करने का हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिषेक बनर्जी फिर पहुंचे SC; कलकत्ता HC के फैसले को देंगे चुनौती; विदेश में आंखों के इलाज के लिए लगाई गुहार
CM शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या में 2 बीजेपी के कार्यकर्ता शामिल, CBI की चार्जशीट, 11 लोगों को बनाया आरोपी
अभिजीत दिपके और सौरव दास पर POCSO के तहत कार्रवाई की मांग, फंडिंग पर उठे बड़े सवाल, बंगाल में जीरो FIR दर्ज
TMC में चर्चा का मंच नहीं…सुष्मिता देव का बड़ा बयान, बोलीं- BJP ने कभी विचारधारा से समझौता नहीं किया
बागी दल में शामिल टीएमसी नेता
तृणमूल कांग्रेस के 19 बागी नेताओं में काकोली घोष दस्तीदार, शताब्दी रॉय, बापी हलदर, डॉ शर्मिला सरकार, प्रसून बंद्योपाध्याय, जगदीश बर्मा बसुनिया, असित कुमार मल, अरूप चक्रवर्ती, रचना बनर्जी, सायोनी घोष, खलीलुर्रहमान, अबू ताहिर खान, यूसुफ पठान, मिताली बैग, माला रॉय, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी, जून मालिया, पार्थ भौमिक का नाम शामिल है।
ये भी पढ़ें- बंगाल में BJP ने कर दिया खेला! 19 बागी सांसदों की लिस्ट आई सामने, TMC सांसद ने मास्टरमाइंड का किया खुलासा
इस बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने वरिष्ठ सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय पर सोशल मीडिया के जरिए निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुदीप ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अस्पताल में भर्ती होने की बात कही थी, जबकि बाद में वे दिल्ली में भाजपा नेताओं के साथ दिखाई दिए। महुआ की इस टिप्पणी ने राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।
